सतना नगर निगम और राजस्व विभाग ने कृपालपुर स्थित मुक्तिधाम मार्ग से अवैध अतिक्रमण हटाया। उतैली क्षेत्र में भी जेसीबी से कार्रवाई कर सार्वजनिक रास्ता मुक्त कराया, जिससे नागरिकों को राहत मिली।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर के वार्ड क्र. 17 के कृपालपुर स्थित मेडिकल कॉलेज से लगे मुक्ति धाम मार्ग को अवरुद्ध करने वाले अवैध बांउड्री को तोड़कर रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई नगर निगम कमिश्नर शेर सिंह मीना के निर्देश पर नगर निगम व राजस्व महकमे ने की।
गौरतलब है कि मुक्तिधाम जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत और इस अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर वार्ड की महिला पार्षद ऊषा गंगा कुशवाहा द्वारा कई बार नगर निगम कमिश्नर, एसडीएम व अन्य सक्षम अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों को आवेदन दिए गए थे। कार्रवाई न होने पर आवेदनों को तराजू में तौलकर कलेक्ट्रेट में महिला पार्षद द्वारा विरोध प्रदर्शन भी किया गया था। इसके बाद बुधवार को एसडीएम राहुल सिलाड़िया की अगुवाई में नगर निगम की अतिक्रमण टीम ने कार्रवाई करते हुए मुक्तिधाम जाने वाले मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के बाद मुक्तिधाम तक का मार्ग पूर्णत: अतिक्रमण मुक्त हो गया तथा नागरिकों के लिए निर्बाध आवागमन पुन: बहाल हो गया, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली।
शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी : अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी दीपक बागरी भी मौजूद रहे। नगर निगम के अतिक्रमण अमले ने आवश्यक मशीनरी की सहायता से सार्वजनिक मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर मार्ग को आम नागरिकों के लिए पुन: सुगम बनाया। कार्रवाई के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि मुक्तिधाम तक लोगों की आवाजाही बिना किसी बाधा के संचालित हो सके। नगर निगम आयुक्त डॉ. शेर सिंह मीना के निर्देशन में शहर भर में सार्वजनिक मार्गों एवं शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त बनाने का अभियान निरंतर जारी है। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं होगा तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे सार्वजनिक स्थलों एवं मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें तथा शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।
उतैली में भी चली जेसीबी
शहर के वार्ड क्र. 17 में मुक्तिधाम जाने वाले मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने के अलावा एसडीएम राहुल सिलाड़िया की अगुवाई में वार्ड क्र. 22 में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। बताया जाता है कि यहां फौज में कार्यरत एक सख्श और उसके परिजनों द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर टीनशेड लगाकर अतिक्रमण कर लिया गया था। जिसकी लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। इन शिकायतों को देखते हुए बुधवार को सार्वजनिक मार्ग से जेसीबी के जरिए अतिक्रमण हटाया गया और आम रास्ता मुक्त कराया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सागर जिले में बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। शाहगढ़ में अवैध शराब आरोपी की जमीन और NH-44 पर सौरभ ढाबे पर बुलडोजर चलाकर करोड़ों की सरकारी भूमि मुक्त कराई गई।
दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ और पितृपक्ष पर यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। पुणे, मुंबई और गया के लिए चलने वाली इन ट्रेनों का इटारसी और भोपाल मंडल में ठहराव रहेगा।
इंदौर में आयोजित यात्री परिवहन विजन समिट-2026 की पूरी जानकारी। जानें कैसे मध्य प्रदेश सरकार निजी भागीदारी, इलेक्ट्रिक बसों और एआई तकनीक से सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बना रही है।
जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने पक्षकारों की पीड़ा, वकीलों के अधिकारों और न्याय प्रणाली पर दिए बेबाक विचार।
ग्वालियर के चर्चित अवैध हथियार खरीद-फरोख्त मामले में शान गन हाउस के संचालक अशोक अग्रवाल की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के विकास और आगामी सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा साझा की। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में छह नए एक्सप्रेस-वे बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीथमपुर से मुंबई तक 8-लेन एक्सप्रेस-वे पहले ही बनकर तैयार है।
पांढुर्णा जिले में सदियों पुरानी और खूनी परंपरा के लिए प्रसिद्ध पारंपरिक गोटमार मेला एक बार फिर हिंसा और अफरा-तफरी का गवाह बना। जाम नदी के दोनों किनारों पर बसे पांढुर्णा और सावरगांव के ग्रामीण झंडे पर कब्जे की होड़ में आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ।
मादक पदार्थों की तस्करी और सीज ड्रग्स को ठिकाने लगाने के खेल में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने नीमच में ऐसा तगड़ा शिकंजा कसा कि पूरे नारकोटिक्स विभाग में हड़कंप मच गया है। देर शाम सीबीआई की टीमों ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कॉलोनी में धावा बोलकर सीनियर अधिकारी सिद्धार्थ के सरकारी आवास को चारों तरफ से घेर लिया।
मध्यप्रदेश में आज शुक्रवार को बैंक कर्मियों की हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। 5-डे बैंकिंग वीक (पांच दिवसीय कार्य सप्ताह) की प्रमुख मांग को लेकर प्रदेशभर के लगभग 40 हजार बैंक कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं, जिससे राज्य की करीब 7 हजार बैंक शाखाओं में ताले लटक गए हैं।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और गढ़ी मलहरा शराब दुकान के ठेकेदार रवि लखेरा को पुलिस ने बरायठा के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से रवि लखेरा घायल हो गया।