सतना में नीट यूजी परीक्षा 2026 कल आयोजित होगी, 2844 परीक्षार्थी शामिल, एक घंटे पहले प्रवेश बंद, सख्त सुरक्षा, बायोमेट्रिक सत्यापन और प्रतिबंधित सामग्री पर विशेष निगरानी रहेगी परीक्षा केंद्रों पर

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 (नेशनल इलेजिब्लिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) रविवार को आयोजित करवाई जाएगी। परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सम्पन्न होगी। एग्जाम सेंटर में अभ्यार्थियों की गेट से ही जांच होने लगेगी। बताया गया कि नीट एग्जाम के लिए जिले के शहरी क्षेत्र में 7 सेंटर शासकीय स्कूल एवं कॉलेजों में बनाए गए हैं। एग्जाम में 2844 अभ्यार्थी शामिल होंगे। प्रत्येक परीक्षा सेंटर में जैमर लगाया गया है वहीं प्रत्येक क्लास में सीसीटीवी लगाए गए हैं। बताया गया कि मैदान में जहां अभ्यार्थियों की जांच की जानी है वहां भी कैमरे लगाए गए हैं और वीड़ियोग्राफी होगी। प्रवेश उन्हीं को दिया जाएगा जिनके पास प्रवेश पत्र होगा। परीक्षा पेन और पेपर मोड पर होगी।
ये सामग्री रहेगी प्रतिबंधित
पाठ्य सामग्री, कागज के टुकड़े, पेंसिल बॉक्स, कैलकुलेटर, प्लास्टिक पाउच, लेखन पैड, स्केल, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस इत्यादि चीजें प्रतिबंधित होगी। वॉलेट, चश्मा, बेल्ट, कंगन, घड़ी, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी, कैमरा, आभूषण और खाने-पीने वाली चीजों के साथ भी एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। परीक्षार्थी केवल पारदर्शी पानी की बोतल ले जा सकते हैं।
जूतों पर मनाही
बताया गया कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यार्थियों के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा में हाफ बाजू वाले कपड़े पहन कर आने वालों को ही परीक्षा में शामिल किया जाएगा। चप्पल पहनने की अनुमति होगी जबकि जूतों पर मनाही होगी।
इस तरह होगा एग्जाम
परीक्षा का समय: दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक
अभ्यार्थियों को प्रवेश: सुबह 11 बजे से
दोपहर 1 बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं
किस सेंटर में कितने छात्र
शा. एक्सीलेंस हा.से. स्कूल व्यंकट क्र. एक : 528
इंदिरा गांधी शा. कन्या महाविद्यालय : 528
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्र. एक : 336
पीएम एक्सीलेंस शा. पीजी कॉलेज : 552
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्र. दो : 288
पीएम श्री शा. गर्ल्स हा.से. स्कूल एमएलबी : 384
पीएम श्री शा. हा.से. स्कूल व्यंकट क्र. दो : 228
कुल परीक्षार्थी : 2844
होगा बायोमेट्रिक सत्यापन
नीट परीक्षा केंद्रों पर उचित तलाशी के बाद उम्मीदवारों को बायोमेट्रिक सत्यापन करवाना होगा। हालांकि, एनटीए ने स्पष्ट रूप से सूचित किया है कि कुछ अपवादों में जब नीट बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हो पाता है, तब भी उम्मीदवारों को केंद्र में प्रवेश मिल सकेगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा दौरे पर शिकायतों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया है। साथ ही 'जन-विश्वास अभियान' और नई भर्तियों को लेकर बड़ी घोषणाएं कीं।
बहुचर्चित बेला गांव दोहरो हत्याकांड में सात साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। चतुर्थ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेश सिंह जमरा की अदालत ने दोनों आरोपियों रामसेवक कुशवाह और राघवेन्द्र उर्फ कालू रावत को हत्याकांड में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
मुख्यमंत्री ने संस्थान की विभिन्न प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। मैकेनिकल लैब में उन्होंने सीआरडीआई फोर-स्ट्रोक डीजल इंजन की कार्यप्रणाली समझी और लेथ मशीन पर कुशलता से काम कर रही छात्राओं की सराहना की। सीएम ने छात्राओं से उनके प्रशिक्षण, भविष्य के संकल्पों और शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभ पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है और वैश्विक मंच पर भारत की साख मजबूत हुई है। अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार भी गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। आटा चक्की के लिए बिजली कनेक्शन लगवाने के नाम पर रिश्वत मांग रहे विद्युत विभाग के एक लाइनमैन को ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम हाथ में आते ही लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को धर दबोचा।
मध्य प्रदेश में जून-जुलाई 2027 में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग इस बार पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के चुनाव भी मतपत्र की जगह ईवीएम से कराने की तैयारी कर रहा है।
आज मध्यप्रदेश के चंबल अंचल के भिंड में बड़ा हादसा हो गया। नेपाल से पुणे जा रही स्लीपर बस भिंड में एलपीजी सिलेंडर से लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 15 यात्री घायल हैं। बस का ड्राइवर केबिन में फंस गया था, जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकाला।
मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने डीएनए रिपोर्ट में कट पेस्ट के जरिए गलत नाम दर्ज होने के केस को गंभीरता से लिया है। न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल और न्यायमूर्ति विवेक जैन की युगलपीठ ने भोपाल स्थित राज्य फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की पिछले पांच वर्षों में तैयार डीएनए और अन्य वैज्ञानिक रिपोर्टों में से 20 प्रतिशत रिपोर्टों की रैंडम जांच कराने के आदेश दिए हैं।
CII इंटरनेशनल एनर्जी कॉन्फ्रेंस में सीएम डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश की ऊर्जा योजनाओं पर चर्चा की। जानिए कैसे एमपी सौर, पवन और 24 घंटे हरित ऊर्जा के साथ देश का अग्रणी राज्य बन रहा है।
असम के नागांव जिले में 34वीं बटालियन सीआरपीएफ कैंप में हुई गोलीबारी में बालाघाट के हेड कांस्टेबल विष्णु प्रसाद बघेल शहीद हो गए। गुरुवार को पैतृक गांव में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।