सतना जिले में ई-विकास सिस्टम के बावजूद 24.66 टन खाद ऑफलाइन बेची गई। कृषि विभाग ने सहकारी समितियों को नोटिस जारी किया और निजी विक्रेता का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में खाद वितरण के लिए अनिवार्य ई-विकास सिस्टम की पोल खुल गई है। सरकारी दावों के बीच 24.66 मीट्रिक टन उर्वरक ऑफलाइन बेच दिया गया। अब कृषि विभाग ने नोटिस और सस्पेंशन की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक 1 अप्रैल 2026 से उर्वरक वितरण को पूरी तरह ई-विकास प्रणाली से जोड़ दिया गया था लेकिन जमीनी स्तर पर नियमों को खुलेआम नजरअंदाज किया गया। उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास कार्यालय की जांच में सामने आया कि रामनगर क्षेत्र की सेवा सहकारी समिति मर्यादपुर ने 13 और 14 अप्रैल को कुल 21.26 मीट्रिक टन उर्वरक बिना ई विकास सिस्टम के बेच दिया। इसमें 13 अप्रैल को यूरिया 7.47 टन, एनपीके 6.25 टन, एसएसपी 2.00 टन और 14 अप्रैल को यूरिया 2.79 टन व एनपीके 2.75 टन शामिल है। इसी तरह नागौद क्षेत्र की सेवा सहकारी समिति शिवराजपुर ने 13 अप्रैल को डीएपी 1.40 मीट्रिक टन उर्वरक ऑफलाइन बेचा। दोनों समितियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के तहत लाइसेंस निलंबन या निरस्तीकरण की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा केन्द्रीय बैंक को भी कार्रवाई के लिए लिखा गया है। डीडीए आशीष पांडेय ने बताया कि आगे भी नजर रखी जा रही है। इस पर कार्रवाईयों का सिलसिला चलता रहेगा। विभाग किसानों के हित में कोई कदम उठाने से नहीं रुकेगा।
निजी विक्रेता का लाइसेंस सस्पेंड
निजी स्तर पर भी गड़बड़ी सामने आई है। यहां भी डीडीए का हंटर लगा। जानकारी के अनुसार नागौद बस स्टैंड स्थित मामा ट्रेडर्स ने 14 अप्रैल को यूरिया 0.405 मीट्रिक टन बिना ई-विकास प्रणाली के बेचा। इस मामले में विभाग ने सीधे सख्त कार्रवाई करते हुए विक्रेता का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, जिसकी वैधता 31 मार्च 2027 तक थी।
इधर, 2 राशन दुकान निलंबित
मैहर जिले में राशन वितरण में लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई है। अमरपाटन क्षेत्र की मढ़ी राशन दुकान को निलंबित कर दिया गया क्योंकि यहां अप्रैल में केवल 4 फीसदी ही राशन बांटा गया था। इसी तरह ललितपुर दुकान भी 29 फीसदी वितरण के कारण निलंबित कर दी गई। दोनों दुकानों को दूसरी सहकारी समितियों से जोड़ दिया गया है। रामनगर में भी सख्ती दिखी। पैपखरा और देवरी राशन दुकानों को निलंबित कर दिया गया, क्योंकि वहां वितरण तय मानक से काफी कम पाया गया। इसके अलावा चंदवार, सरिया, बूढ़ाबाउर और सोनाड़ी की दुकानों के विक्रेताओं को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है।
एसडीएम मैहर ने भी की दो दुकानें निलंबित
एसडीएम मैहर दिव्या पटेल ने मैहर विकासखंड की दो राशन दुकान को निलंबित की हैं। शासकीय उचित मूल्य दुकान गिरगिटा द्वारा 1.43 प्रतिशत खाद्यान्न वितरित करने और शासकीय उचित मूल्य दुकान महेदर द्वारा अब तक 0.32 प्रतिशत खाद्यान्न ही वितरित करने पर एसडीएम ने दोनों दुकानों को निलंबित कर दिया है। गिरगिटा की दुकान प्राथमिक महिला सहकारी उपभोक्ता भंडार और महेदर की दुकान को कान्हा आजीविका स्व सहायता समूह से संबद्ध किया गया है।

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह