सतना में पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक के चेक तकनीकी कारणों से क्लियर नहीं हो रहे हैं। भुगतान अटकने से खाताधारकों और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जबकि विभाग से स्पष्ट जवाब अब तक नहीं मिला।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
बैंकिंग व्यवस्था में भरोसे का सबसे बड़ा आधार चेक को माना जाता है लेकिन भारतीय डाकघर बचत बैंक (पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक) के कुछ खाताधारकों के लिए यही चेक परेशानी का कारण बन गया है। जिले में सामने आए मामलों में खाताधारकों के चेक क्लियरिंग के दौरान टेक्निकल एरर बताकर लौटाए जा रहे हैं। इससे भुगतान अटक रहे हैं, व्यापारिक लेनदेन प्रभावित हो रहे हैं और खाताधारकों को बार-बार बैंक व डाकघर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, जिन खाताधारकों ने डाकघर बचत बैंक के चेक जारी किए उनके चेक अन्य बैंकों में जमा किए जाने पर क्लियरिंग सिस्टम में तकनीकी आपत्ति दर्ज हो रही है। कई मामलों में खाते में पर्याप्त राशि होने और हस्ताक्षर सही पाए जाने के बावजूद भुगतान नहीं हो पा रहा। बैंक की ओर से चेक रिटर्न मेमो में तकनीकी कारण दर्ज किए जा रहे हैं। इस समस्या का असर सबसे अधिक उन लोगों पर पड़ रहा है, जो व्यापारिक भुगतान, ठेकेदारी, पेंशन, शैक्षणिक शुल्क या अन्य वित्तीय लेनदेन के लिए चेक का उपयोग करते हैं। भुगतान समय पर नहीं होने से कई लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ अपनी साख पर भी असर पड़ने की चिंता है।
केवल एक शाखा का मामला है?
यही इस पूरे मामले का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। यदि समस्या केवल एक शाखा तक सीमित है तो उसका समाधान स्थानीय स्तर पर संभव है लेकिन यदि यही स्थिति अन्य डाकघरों में भी है तो यह बैंकिंग प्रणाली की बड़ी तकनीकी चुनौती बन सकती है। जानकारों का मानना है कि विभाग को ऐसे मामलों का ऑडिट कर यह स्पष्ट करना चाहिए कि तकनीकी त्रुटि किस स्तर पर आ रही है और कितने चेक इससे प्रभावित हुए हैं।
आखिर तकनीकी त्रुटि कहां है?
बैंकिंग के जानकारों की माने तो चेक क्लियरिंग अब पूरी तरह सीटीएस के माध्यम से होती है। इसमें चेक की डिजिटल इमेज, एमआईसीआर कोड, सुरक्षा फीचर, खाते की जानकारी और अन्य तकनीकी मानकों का मिलान किया जाता है। यदि इनमें किसी भी स्तर पर गड़बड़ी होती है तो सिस्टम चेक को अस्वीकार कर सकता है। यदि बड़ी संख्या में चेक तकनीकी कारणों से लौट रहे हैं तो यह केवल किसी एक ग्राहक की गलती नहीं बल्कि प्रिंटिंग, डेटा मैपिंग, सॉफ्टवेयर या क्लियरिंग सिस्टम में किसी स्तर की समस्या है।
गलती सिस्टम की सजा ग्राहक को
प्रभावित खाताधारकों का कहना है कि चेक विभाग की ओर से जारी किए गए हैं। ऐसे में यदि तकनीकी खामी है तो उसकी जिम्मेदारी विभाग की होनी चाहिए न कि ग्राहक की। चेक लौटने के बाद उन्हें दोबारा भुगतान की व्यवस्था करनी पड़ रही है जिससे समय और धन दोनों की हानि हो रही है। कुछ ग्राहकों का कहना है कि बैंक और डाकघर के बीच समन्वय की कमी के कारण उन्हें स्पष्ट जवाब भी नहीं मिल रहा। कोई तकनीकी समस्या बता रहा है तो कोई सॉफ्टवेयर अपडेट का हवाला दे रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश में चंबल अंचल के भिंड जिले में नेशनल हाईवे-719 पर बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गोहद के छीमका गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। पिकअप में ग्वालियर क्षेत्र से धान की रोपाई का काम पूरा कर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी लौट रहे मजदूर सवार थे।
ग्वालियर के एडीजे कोर्ट में सिंधिया राजपरिवार की अरबों की संपत्ति के बंटवारे को लेकर सुनवाई हुई। त्रिपुरा राजघराने की प्रतिमा देवी की आपत्ति पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, वसुंधरा राजे और यशोधरा राजे ने जवाब दाखिल किया है। जानिए इस बहुचर्चित संपत्ति विवाद की पूरी अपडेट।
भोपाल के समरधा जंगल में मिले एक साल के बाघ के शावक के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार कर दिया गया। शुरुआती जांच में बड़े बाघ के साथ टेरिटोरियल फाइट (क्षेत्रीय वर्चस्व) को मौत की वजह माना जा रहा है।
भोपाल टैक्सी चालक संघ और संयुक्त मोर्चा ने एग्रीगेटर कंपनियों की मनमानी के खिलाफ 18 अगस्त से शहर में टैक्सी संचालन पूरी तरह बंद रखने का ऐलान किया है। 19 अगस्त को बोर्ड ऑफिस चौराहे पर धरना प्रदर्शन होगा। जानिए यात्रियों के लिए क्या हैं वैकल्पिक इंतजाम और मुख्य मांगें।
भोपाल मेट्रो ने सोमवार से अपना नया परिचालन समय लागू कर दिया है। अब यात्रियों को सप्ताह के सभी दिनों में हर 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवा मिलेगी। जानिए सुभाषनगर और एम्स के बीच चलने वाली मेट्रो का नया शेड्यूल और फेरों का विवरण।
रीवा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के बीच केंद्रीय जेल से 15 बंदियों को रिहाई मिली।
मैहर जिले में उफनते बरसाती नाले का रपटा पार करने की कोशिश में बाइक समेत युवक और उसके दो भांजे बह गए। करीब 20 घंटे चले रेस्क्यू के बाद तीनों के शव बरामद हुए।
विंध्य चेंबर के शपथ ग्रहण समारोह में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने सतना को व्यापारिक हब बताते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार पर जोर दिया। व्यापार मेले की जमीन संबंधी तकनीकी अड़चन जल्द दूर करने का भरोसा दिया।
सतना जिला अस्पताल में ऑनलाइन ओपीडी और दवा वितरण व्यवस्था का पायलट प्रोजेक्ट शुरू हुआ। सीएमएचओ और सिविल सर्जन ने खुद प्रक्रिया परखी। पांच संस्थानों में मरीजों का रिकॉर्ड ऑनलाइन होगा, लेकिन पैथोलॉजी जांच सिस्टम अटक रहा है।
स्टार ग्रुप में स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ मनाया गया। चेयरमैन रमेश सिंह व डायरेक्टर रेवत सिंह ने ध्वजारोहण किया। 60 से अधिक शाखाओं में उत्सव हुआ और 20 कर्मचारियों का सम्मान हुआ।