सतना रेलवे स्टेशन पर 18 फेसीलेटर नियुक्त होने के बावजूद केवल 6 ही ड्यूटी कर रहे हैं। एटीवीएम व्यवस्था प्रभावित होने से यात्रियों को जनरल टिकट के लिए लंबी कतारों और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
यात्रियों को कम समय में जनरल टिकट सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जंक्शन में रेलवे ने भले ही 18 नए फेसीलेटर नियुक्त कर दिए हों, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। सतना रेलवे स्टेशन पर नियुक्त 18 फेसीलेटरों में से केवल 6 ही ड्यूटी पर पहुंच रहे हंै। ऐसे में आॅटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) की व्यवस्था प्रभावित हो रही हैं और यात्रियों को टिकट लेने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। शनिवार को ऐसे ही हालात टिकट काउंटरों में नजर आए, कम फेसीलेटर व एक एटीवीएम मशीन बंद होने की वजह से यात्री जनरल टिकट लेने के लिए परेशान दिखे। हालांकि स्थानीय प्रबंधन द्वारा भीड़भाड़ के समय एक अतिरिक्त काउंटर चलवाया जाता है।
एक फेसीलेटर ने किया सरेंडर
बताया जाता है कि कुल 18 फेसीलेटरों में से 14 फेसीलेटरों ने एटीवीएम मशीन संचालित करने के लिए कार्ड बनवाए हैं। जबकि एक कर्मचारी ने कार्ड न बनवाने को लेकर सरेंडर कर दिया है, वहीं नियुक्त किए गए तीन कर्मचारियों द्वारा जल्द ही कार्ड बनवाने की बात सामने आ रही है। उल्लेखनीय है कि स्टेशन में 6 एटीवीएम लगी हैं।
यात्री खुद निकाल सकते हैं जनरल व प्लेटफार्म टिकट
रेलवे बोर्ड ने बड़े स्टेशनों में आटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीन की सुविधा उपलब्ध कराई है इसके पीछे उद्देश्य यह है कि जनरल कांउटरों में लगने वाली लम्बी कतारों को खत्म किया जा सके और यात्रियों को कम से कम समय में टिकट उपलब्ध हो सके। रेल अधिकारियों के अनुसार यात्री एटीवीएम मशीन से अपनी यात्रा की जनरल टिकट व प्लेटफार्म टिकट 24 घंटे में किसी भी वक्त स्वयं निकाल सकते हैं। आॅनलाइन पेमेंट का आॅफसन भी दिया गया है।
सख्त किए गए हैं नियम
जानकारों के अनुसार फेसीलेटरों के किए गए अनुबंध में इस बार सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जिसके नाम से डिवीजन कार्यालय से अनुमति दी गई है वही फेसीलेटर ही टिकट वेडिंग मशीन का संचालन करेगा। इसके पहले पिछले टेंडर में भर्रेशाही मची हुई थी। 1 अपै्रल से पुराने फेसीलेटरों के अनुबंध खत्म हो गए थे जिसके बाद रेलवे ने दोबारा टेंडर प्रक्रिया अपनाई लेकिन इसमें गड़बड़ी होने की वजह से दूसरी बार प्रक्रिया अपनाई गई जिससे पारदर्शिता बनी रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को देश के महत्वपूर्ण थिंक-टैंक नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
सतना नगर निगम में आठ एल्डरमैन की नियुक्ति के साथ परिषद का राजनीतिक समीकरण बदला। एल्डरमैन बैठकों में जनहित के मुद्दे उठा सकेंगे, लेकिन उन्हें बजट, वित्तीय अधिकार और मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा।
सतना में जनसुनवाई के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन और ईपीएफ अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। आशा कार्यकर्ता ने लंबित ज्वाइनिंग की गुहार लगाई, जबकि एक मां ने बीमार बेटे के इलाज के लिए रोजगार मांगा।
सतना फल-सब्जी मंडी में किसानों के लिए बनाई गई पानी की टंकी वर्षों से बंद पड़ी है। अब बच्चे उस पर चढ़ रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
रेलवे ने 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। स्वयं उपस्थित यात्रियों को एजेंटों से पहले प्राथमिकता मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों पर अंकुश लगेगा।
सतना-मैहर में खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण होने के सरकारी दावों के बावजूद बिक्री केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं। आंकड़ों में उपलब्धता और वास्तविक वितरण के बीच बड़ा अंतर सामने आया है।
दिल्ली में पीएम निवास के पास राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला।
इंदौर में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे छात्रों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार। विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा।
जानिए मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की मुख्य खबरें। कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन, चंबल परियोजना पर तीखी बहस और 7,765.76 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट पर पूरी जानकारी।
रीवा के समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी के वाहन व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।