सुप्रीम कोर्ट रोड सेफ्टी कमेटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे ने सतना में सड़क सुरक्षा समीक्षा कर हेलमेट, सीट बेल्ट, नो हेलमेट-नो एंट्री और जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
दुर्घटनाओं के मामले में पूरे देश में मध्यप्रदेश दूसरे नम्बर पर तथा सतना जिला सहित 5 जिलों में दुर्घटना में सबसे अधिक मृत्यु हो रही है। सडक दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में प्रत्येक व्यक्ति को जागृत करने के प्रयास किये जाये। दो पहिया वाहन चालक हेलमेट अनिवार्य रूप से पहने और चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाये। यह बात सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी कमेटी के सभापति एवं पूर्व न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट न्यायमूर्ति अभय मनोहर सपे्र ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला रोड सेफ्टी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। इस मौके पर जिले में सडक सुरक्षा मानकों को मजबूत करने, ब्लैक स्पाट की समीक्षा और दुर्घटनाओं में कमी लाकर केजुयल्टी की संख्या को कम करने के उपायों पर चर्चा की गई। न्यायमूर्ति श्री सप्रे ने जिले में सडक दुर्घटनाओं के 5 वर्ष के आकडें, ब्लैक स्पाट के सुधार कार्यो, यातायात नियमों के पालन और जन जागरूकता के कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025 में सतना जिले में कुल 1440 सडक दुर्घटनायें हुई है। जिनमें से 400 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 151 व्यक्ति घायल हुए है।
वर्ष 2026 में अब तक 789 दुर्घटनाओं में 178 व्यक्तियों की मृत्यु दर्ज की गई और 842 व्यक्ति घायल हुए हैं। इस दौरान न्यायमूर्तिअभय मनोहर सप्रे ने सतना जिले के प्रवास के दौरान कलेक्टर कक्ष में पृथक से अधिकारियों, पेट्रोल पम्प और वाहन डीलरों से वन टू वन चर्चा कर जीरो फेटेलिटी में शामिल सतना जिले में दुर्घटनाओं में हताहतों की संख्या कम करने के उपायों एवं जागरूकता फैलाने के संबंध में चर्चा की। वाहन डीलरों ने बताया कि वाहन के विक्रय के साथ दो नग हेलमेट अनिवार्य रूप से दिये जाते है।
हेलमेट हो तभी कार्यालय में मिले प्रवेश
श्री सप्रे ने कलेक्टर से कहा कि जिला मुख्यालय, तहसील, विकासखण्ड एवं ग्राम स्तर के सभी अधिकारी-कर्मचारियों जो दो पहिया वाहन चलाते है। वे अनिवार्य रूप से हेलमेट पहन कर आये। तभी उन्हें कार्यालय परिसर में प्रवेश दिया जायेगा। सभी एजुकेशन इंस्टीटयूट अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को दो पहिया वाहन चलाने पर हेलमेट पहनना अनिवार्य करें।
बिना सीट बेल्ट हेलमेट न दें ईधन
पेट्रोल पम्प में बिना सीट बेल्ट और बिना हेलमेट पहने चालकों के वाहनों में ईधन नहीं देकर हतोत्साहित करें और उन्हें सुरक्षा के लिए इन साधनों को धारण करने के लिए प्रोत्साहित करें। दो पहिया वाहनों के डीलर वाहन बिक्री के समय ग्राहक को हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाने के लिए प्रेरित करें तथा हेलमेट भी प्रदाय करें।
ये रहे मौजूद
बैठक में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर, जीतेन्द्र वर्मा, राहुल सिलाडिया, सुभाष मिश्रा, सुमेश द्विवेदी, डीएसपी ट्रैफिक संजय खरे, आरटीओ रवि बरेलिया, सड़क विभागों, एनएचपीडब्ल्यूडी, एनएचएआई, एमपीआरडीसी, लोक निर्माण, उपायुक्त नगर निगम सत्यम मिश्रा सहित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
रोड पर न खड़े हों वाहन, नियमित करें पेट्रोलिंग
स्कूल, कॉलेजों में रोड सेफ्टी के संबंध में जागरूकता के कार्यक्रम और लोगों में जागृति लाने के लिए रैली निकालकर लोगों को समझाइश दें। आरटीओ को ड्राइविंग लायसेंस और बीमा फिटनेस की जांच करने,अनफिट गाडियों को बंद कराने, रोड पर वाहन नहीं खडे करने के लिए नियमित पेट्रोलिंग करने को कहा गया। श्री सपे्र ने कहा कि सतना जिले में सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने सभी प्रयास करें।
ऐसे कम की जा सकती हैं


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
स्टार समाचार ने 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पर समाचार विक्रेताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया गया, मिठाई बांटी गई और घर-घर अखबार पहुंचाने वालों के योगदान को सम्मान मिला।
मानदेय वृद्धि, 25 हजार पर ईपीएफ और कलेक्टर रेट की मांग को लेकर कन्या कॉलेज में अतिथि विद्वानों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम से बातचीत बेनतीजा रही।
नागौद सिविल अस्पताल में जन्म के बाद टीका लगाए गए नवजात की करीब 15 घंटे बाद तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने टीके के बाद झाग निकलने का आरोप लगाया, चिकित्सकों ने इलाज से सुधार बताया।
सच्चाई भी अच्छाई भी के ध्येय वाक्य के साथ स्टार समाचार ने पत्रकारिता के 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। कार्यालय में केक काटकर उपलब्धियों और कर्मचारियों के योगदान का उत्सव मनाया गया।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उज्जैन में दिए गए अहंकार संबंधी बयान का समर्थन किया है। साथ ही, उन्होंने धर्म को राजनीति से दूर रखने की अपील की है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। जानिए इस कार्यक्रम की मुख्य बातें, 'नमो प्रेरणा अभियान' और जनजातीय गौरव से जुड़ी खास जानकारियां।
इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हरीश चौधरी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने शिक्षा, रोजगार, 27% ओबीसी आरक्षण और बजट जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए।
उज्जैन में युवा धर्म संसद को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मानव अहंकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दुनिया इंसान की मर्जी से नहीं, बल्कि प्रकृति के शाश्वत नियमों से चलती है।