सतना में सीवर कार्य के नाम पर सड़कें बार-बार खोदी जा रहीं, खराब रेस्टोरेशन से जनता परेशान, वहीं गंदगी और जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, फॉगिंग न होने से डेंगू-मलेरिया का खतरा भी बढ़ रहा

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सतना में सीवर के दंश से शहरवासियों को निजात नहीं मिल पा रही है। पिछले 9 सालों से ज्यादा समय से शहर में चल रहा सीवर लाइन डालने का काम अब भी पूर्ण नहीं हो पाया है। जहां देखो वहीं सीवर लाइन डालने के नाम पर सड़कें खोद दी जा रही हैं। सीवर लाइन डालने के बाद इन सड़कों का रोड रेस्टोरेशन किस स्तर का हो रहा है यह किसी से छिपा नहीं है। सीवर लाइन डालने के नाम पर बनी बनाई सड़कें खोदी जा रही हैं। सीवर लाइन डालने के अव्यवस्थित काम ने लोगों की परेशानियां बढ़ा रखी हैं। अब क्राइस्ट ज्योति स्कूल के सामने से भरहुत नगर मोड़ की तरफ सीवर लाइन डालने के लिए सीसी रोड की खुदाई की जा रही है। यह रोड कब तक खोदी जाएगी और इसका कब रेस्टोरेशन होगा? भगवान ही मालिक है।
सतना में मच्छरों का प्रकोप, रात की नींद उड़ी
शहर में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। हालात ऐसे हैं कि शाम ढलते ही मोहल्लों में मच्छरों का झुंड लोगों पर टूट पड़ता है और रात की नींद हराम हो गई है। शहर के कई इलाकों में नालियों की सफाई नहीं होने और जगह-जगह जलभराव के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से फॉगिंग नहीं हुई है, जिससे परेशानी और बढ़ गई है। खुले नाले और गंदगी मच्छरों के पनपने का सबसे बड़ा कारण बन रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार गंदे पानी में पनपने वाले मच्छर डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ा देते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।