सतना में कचरा जलाने से ट्रांसफार्मर में आग लगी और पास खड़ी कार जल गई। बढ़ते लोड और कमजोर बिजली व्यवस्था से लगातार हादसे हो रहे हैं, जिससे शहरवासियों में भारी आक्रोश है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
भीषण गर्मी के साथ शहर की बिजली व्यवस्था की कमजोरियां खुलकर सामने आने लगी हैं। लगातार बढ़ते लोड के कारण ट्रांसफार्मरों पर दबाव इतना बढ़ गया है कि एक सप्ताह में पांच से अधिक ट्रांसफार्मर अब तक फुंक चुके हैं। शनिवार को शहर संभाग क्षेत्र में एक 200 केवीए ट्रांसफार्मर में आग लग गई जिसने अपने चपेट में चार पहिया वाहन को भी चपेट में ले लिया वहीं दूसरा ट्रांसफार्मर लोड के चलते जल गया। हालांकि बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर के‘ नीचे पड़े कचरे में आग लगाने के चलते यह हादसा हुआ है।
शनिवार को धवारी स्थित मारूति पेट्रोल पंप के पास लगे 200 केवीए ट्रांसफार्मर लोड बढ़ने के कारण फेल हो गया जिसे बदला गया। सबसे चिंताजनक घटना नजीराबाद अंतर्गत कामता टोला में हुई, जहां 200 केवीए ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग ने पास खड़ी एक कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल बिजली विभाग और दमकल को सूचना दी। स्थिति बिगड़ती देख आनन-फानन में इलाके की बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी। दमकल और बिजली कंपनी की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टलते-टलते बचा।
विभाग का दावा फिर भी हादसे जारी
बिजली कंपनी का कहना है कि खराब ट्रांसफार्मरों को बदलकर अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। शहर संभाग में कंपनी द्वारा प्री-मानसून मेंटीनेंस भी किया जा रहा है। विभाग ने दावा किया है कि पिछले एक माह में 16 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए, 60 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई गई और 5 किलोमीटर फाल्ट केबल बदली गई है। लेकिन जमीनी हालात इन दावों के उलट हैं। यदि व्यवस्थाएं मजबूत हैं, तो फिर लगातार ट्रांसफार्मर क्यों जल रहे हैं?
हर साल गर्मी में क्यों फेल हो रही व्यवस्था?
शहरवासियों का कहना है कि गर्मी शुरू होते ही ट्रांसफार्मर जलने, लो-वोल्टेज, बार-बार बिजली गुल होने और तारों में फाल्ट जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। सवाल यह उठ रहा है कि यदि हर साल गर्मियों में लोड बढ़ना तय है, तो पहले से पर्याप्त तैयारी क्यों नहीं की जाती? लोगों ने मांग की है कि पुराने ट्रांसफार्मरों की तत्काल जांच हो, ओवरलोड क्षेत्रों में उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जाएं और गर्मी के मौसम में आपात टीमों की तैनाती बढ़ाई जाए, ताकि शहर को अंधेरे और हादसों से बचाया जा सके।
लोड बढ़ने के कारण विजली सम्बंधित समस्याएं बढ़ रही हैं। तार टूटना, केबल जलना या आग लगने जैसी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। फोन पर सूचना मिलते ही संबंधित फीडर को तुरंत बंद कर दिया जाता है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके। बढ़ते लोड के कारण बढ़ रही बिजली समस्याओं के लिए मेंटेनेंस में लगी सभी गाड़ियां 24 घंटे दिन-रात कार्य में लगी हुई हैं। विद्युत ट्रांसफार्मरों से दूरी बनाकर दुकान लगाएं और वाहन पार्क करें।
मृगेंद्र सिंह चंदेल, डीई सिटी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर हाईकोर्ट ने प्रशासनिक लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए पूर्व प्रमुख सचिव विवेक पोरवाल और पूर्व सागर कलेक्टर संदीप जीआर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश में 17 से 19 सितंबर के बीच बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरों से सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।
मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत 50 लाख से अधिक हितग्राहियों को 17 सितंबर से जमीन और मकान का मिलेगा मालिकाना हक। सरकार ने अधिकारियों को दिए सब रजिस्ट्रार के अधिकार।
भोपाल में UCC के खिलाफ AIMPLB की बैठक आयोजित। शहर काजी मुश्ताक अली नदवी और आरिफ मसूद ने यूसीसी को नकारा, 17 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन की अपील की।
आपरेशन सिंदूर में अपनी अचूक सटीकता और मारक क्षमता का लोहा मनवाने वाली स्वदेशी 155 एमएम धनुष तोप अब और अधिक घातक रूप में सामने आने वाली है। जबलपुर स्थित गन कैरिज फैक्ट्री धनुष तोप के नए और अत्याधुनिक 52 कैलिबर वर्जन पर तेजी से काम कर रही है।
मध्यप्रदेश में पुलिस महकमे में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य में 10 आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा के 127 डीएसपी स्तर के अफसरों सहित कुल 137 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में 2023 बैच के 4 और 2024 बैच के 6 आईपीएस शामिल हैं।
भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी के Pink Vibes Spa में पुलिस ने छापा मारकर अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। 4 आरोपी गिरफ्तार, 8,800 कैश और आपत्तिजनक सामग्री जब्त।
मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान राज्य सरकार की मुख्य जिम्मेदारी है।
भोपाल में प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने सिंधी समाज के संघर्ष, संस्कृति संरक्षण और शिक्षा पाठ्यक्रम में महापुरुषों को शामिल करने पर अपने विचार रखे।
नवरात्रि से पहले भोपाल में हिंदू उत्सव समिति ने गरबा आयोजकों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। पंडालों में मां दुर्गा की स्थापना, वराह पूजन और पंचगव्य के बाद ही मिलेगा प्रवेश।