सतना के बगहा बाईपास क्षेत्र में ट्रक चालक और परिचालक पर चाकू से हमला कर लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर आरोपी से नकदी, बाइक और चाकू बरामद हुए।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
बगहा बाईपास के पास ईट से लोड ट्रक में चढ़कर चालक- परिचालक से लूटकर उन पर चाकू से हमला करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरप्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि ट्रक क्र. यूपी 70जीटी/0276 का चालक यूपी के प्रयागराज से ईट लोड कर मंगलवार की सुबह सतना पहुंचा।
ईट खाली न होने पर बगहा पेट्रोल पम्प के पास गाड़ी लगा दी। गाड़ी के अंदर ट्रक चालक मुजीबुद्दीन निवासी प्रयागराज और परिचालक मो. रासिद निवासी प्रतापगढ़ सो रहे थे। रात पौने तीन बजे के करीब ट्रक के अंदर एक युवक घुसा और उसने ट्रक परिचालक की जेब में हाथ डालकर रुपए निकालने का प्रयास किया। परिचालक की नींद खुल गई। आहट होेने पर चालक भी उठ गया। दोनों ने बदमाश को पकड़ लिया तब उसने आठ हजार रुपए छीन कर चाकू से हमला कर दिया। हमले मे ंचालक और परिचालक को गंभीर चोट आई। चोट लगने के बावजूद दोनों ने लुटेरे का पीछा किया तब वह अपनी बाइक क्र. एमपी 19एमएफ/7376 छोड़कर भाग निकला।
सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रकरण दर्जकर जांच शुरू की। घटना स्थल के आसपास के अलावा शहर के अन्य जगहों मे लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। जांच में संदेही का फु टेज मिला। फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने चाकू मारकर चालक- परिचालक को लूटने वाले आरोपी सोहिल खान पिता आबिद अली निवासी उदय सागर थाना कोठी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से रुपए, चाकू व बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि घटना स्थल में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच में स्पष्ट हुआ कि घटना को सिर्फ एक आरोपी ने ही अंजाम दिया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पहले से ही कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी सिविल लाइन योगेन्द्र सिंह परिहार, एएसआई रोहिणी प्रसाद वर्मा, प्रधान आरक्षक प्रवीण तिवारी, विवेक दुबे, रविशंकर पांडेय, आरक्षक अंकेश मरमट, अमरेन्द्र सिंह शामिल रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पन्ना जिले के पहाड़ीखेरा गांव में एक खेत में आठ दुर्लभ गिद्धों और एक सियार के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जांच में जहरीले मांस खाने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सीटी स्कैन प्रेशर इंजेक्टर मशीन दो माह से बंद है। जीई के इंकार के बाद अब हाइट्स अपने खर्च पर मरम्मत कराएगी, जिससे सीटी एंजियोग्राफी सेवाएं बहाल होने की उम्मीद है।
रीवा के जनेह थाना पुलिस ने दंपत्ति से दिनदहाड़े लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई और लूटा गया सोने का लॉकेट बरामद किया गया।
एनएफएचएस-6 रिपोर्ट के अनुसार रीवा में हर 25वां व्यक्ति हाई बीपी से प्रभावित है। चिंताजनक बात यह है कि आधे मरीज अपनी बीमारी से अनजान हैं, जिससे हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ रहा है।
सीधी जिले में पेट्रोल पंपों पर नियमों के उल्लंघन, कम ईंधन, सुविधाओं की कमी और शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने के आरोप हैं। उपभोक्ता अधिकारों और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
सिंगरौली के खुटार बकरी बाजार में कथित अवैध निकासी शुल्क वसूली के आरोपों से विवाद गहरा गया है। ग्राम पंचायत ने टेंडर से इनकार किया, जबकि स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
पन्ना पुलिस ने दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी का खुलासा कर अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। नकदी, आभूषण और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद हुई, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
सतना के ताला थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की आत्महत्या मामले में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज हुआ। पति, सास, ससुर और ननद गिरफ्तार कर जेल भेजे गए, जबकि जेठ की तलाश जारी है।
चित्रकूट क्षेत्र में खेत जोतने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, दो घायल हुए। पुलिस ने पीछा कर मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
सतना जिले में जून माह के आंगनवाड़ी खाद्यान्न का केवल 27 प्रतिशत उठाव दर्ज हुआ। जुलाई के तीन सप्ताह बाद भी 73 प्रतिशत आवंटन लंबित है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था और निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।