सतना कृषि उपज मंडी में गेहूं एमएसपी से अधिक दाम पर बिक रहा, 2605 रुपये तक भाव पहुंचे, बेहतर भुगतान से किसान आकर्षित, उपार्जन केंद्रों में घट रही भीड़, बाजार में मांग बनी मजबूत

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
एक ओर किसानों के सामने उपार्जन के लिए तमाम परेशानियां खड़ी हैं। न स्लॉट बुक पा रहे न ही उपज लोड हो पा रही जिसके चलते उसका गुस्सा सड़क तक आ रहा है। इसके दूसरी ओर कृषि उपज मंडी में बिना झंझट के उनकी उपज बिक रही है। ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पिछले 5 दिनों में कृषि उपज मंडी में गेहूं के दाम न केवल सरकारी समर्थन मूल्य का छू पाए बल्कि इससे ज्यादा भी बिक गया। कृषि उपज मंडी के 5 दिनों के आवक की पड़ताल की। जिसमें पता चला कि गेहूं का उच्चतम दाम 2 हजार 5 सौ 90 रुपए से लेकर 2 हजार 6 सौ 5 रुपए तक गया। यानि उच्चतम दाम को बोनस (40 रुपए का अतिरिक्त लाभ मध्यप्रदेश सरकार दे रही है) बिना देखा जाय तो 5 से 20 रुपए तक अधिक में बिका। यह रेट 26 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक लिए गए हैं।
उपार्जन केन्द्रों से किसानों की दूरी
मध्यप्रदेश शासन के बोनस को जोड़ दिया जाय तो गेहूं की उपज बेचने वाले किसानों को 40 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे इस तरह से केन्द्र सरकार की एमएसपी 2 हजार 5 सौ 85 और मध्यप्रदेश शासन का बोनस जोड़ कर 2 हजार 6 सौ 25 रुपए हो जाता है। इस बात को लेकर देखा जाय तो मंडी में 2 हजार 6 सौ 5 रुपए तक गेहूं बिक चुका है यानि साफ है कि भले ही 20 रुपए कम रहा हो लेकिन जिस तरह से मंडी में गेहूं के रेट बढेÞ हैं वैसे में सरकारी के उपार्जन केन्द्रों की भीड़ कम जाएगी। यही कारण भी है कि उपार्जन केन्द्रों में औसत भीड़ से भी किसानों की आमद कम है।
औसत खरीदी में मंडी पीछे
गेहूं खरीदी का औसत देखा जाय तो मंडी की आवक कम है। इसमें करीब 13 हजार मीट्रिक टल कर अंतर आ रहा है। मंडी में पिछले पांच दिनों में औसतन 25 हजार मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज की गई जबकि उपार्जन केन्द्रों में यह औसत 38 हजार मीट्रिक टन रहा। हालांकि यह इनके 15 दिन का हिसाब किताब है। मंडी की आवक सूची अनुसार औसतन 5000 बोरा गेहूं की आवक बनी हुई है। इस हिसाब से मंडी में रोजाना 2.50 लाख क्विंटल गेहूं की बिक्री हुई। यह 25 हजार मीट्रिक टन प्रतिदिन के हिसाब से रही। जबकि 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक उपार्जन केन्द्रों में 5.83 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जित किया गया इसका प्रतिदिन का औसत करीब 38 हजार मीट्रिक टन है। इस हिसाब से 13 हजार मीट्रिक टन का साफ फर्क है।
सरकार ने एक्सपोर्ट खोल रखा है इसका असर मंडी की आवक में दिख रहा है। प्रतिस्पर्धी दौर में आकर्षण आवश्यक है जिस कारण मंडी में दाम किसानों को बढ़िया मिल रहे हैं।
विनोद अग्रवाल, अनाज व्यापारी
गेहूं के बाई प्रोडक्ट ज्यादा है। जिसके कारण डिमांड बढ़ी हुई है। यही सीजन भी है जब मांग बढ़ती ही बढ़ती है। अच्छे दाम मिल रहे और भुगतान समय पर नगद हो रहा है तो इससे अच्छा क्या है।
सुभाष पांडेय, युवा किसान नेता
तुलनात्मक रूप से अराइवल कम है। लेकिन डिमांड के आधार पर दाम तय करते हैं व्यापारी भाई। इसी कारण दाम ठीक मिल रहे हैं। हालांकि ही यह सीजन का भी असर है।
करुणेश कुमार तिवारी, सहायक संचालक, कृषि उपज मंडी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। जानिए इस कार्यक्रम की मुख्य बातें, 'नमो प्रेरणा अभियान' और जनजातीय गौरव से जुड़ी खास जानकारियां।
इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हरीश चौधरी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने शिक्षा, रोजगार, 27% ओबीसी आरक्षण और बजट जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए।
उज्जैन में युवा धर्म संसद को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मानव अहंकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दुनिया इंसान की मर्जी से नहीं, बल्कि प्रकृति के शाश्वत नियमों से चलती है।
भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उच्च शिक्षा में बेटियों के नामांकन पर भी विशेष चर्चा हुई।
कूनो नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट चीता के तहत मादा चीता KGP12 ने 4 नए शावकों को जन्म दिया है। अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 54 हो गई है। जानिए पूरी खबर।
शिप्रा नदी के पावन तटों (रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट) और भव्य महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही उज्जैन ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
उज्जैन के रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 50 लाख लोगों को जमीन की निःशुल्क रजिस्ट्री की सौगात दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।