रीवा के गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। स्टाफ की तत्परता से सभी नवजातों को सुरक्षित स्थानांतरित कर बड़ा हादसा टाल दिया गया।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
जिले से एक बड़ी और डराने वाली खबर सामने आई है। यहां स्थित श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के अधीन गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। वार्ड के भीतर धुआं उठते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ की तत्परता और अग्निशामक यंत्रों के सही समय पर इस्तेमाल से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
शॉर्ट सर्किट के बाद जैसे ही वार्ड में धुआं फैलना शुरू हुआ, वहां भर्ती नवजात बच्चों के परिजनों में चीख-पुकार और दहशत का माहौल निर्मित हो गया। अस्पताल प्रशासन और नर्सिंग स्टाफ ने बिना वक्त गंवाए मुस्तैदी दिखाई और आनन-फानन में सभी नवजात शिशुओं को सुरक्षित तरीके से दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया। इस त्वरित कार्रवाई की वजह से किसी भी बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
भुगतान न होने से नहीं हुआ मेंटीनेंस
इस घटना के पीछे अस्पताल प्रबंधन की एक बहुत बड़ी प्रशासनिक लापरवाही सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज के डीन द्वारा मेंटेनेंस कंपनी का भुगतान लंबे समय से रोक कर रखा गया है। भुगतान न मिलने से नाराज मेंटेनेंस कंपनी ने अस्पताल के उपकरणों और बिजली वायरिंग की देखरेख का काम बंद कर रखा है। यही कारण है कि अस्पताल में आए दिन तकनीकी गड़बड़ियां और शॉर्ट सर्किट जैसी खतरनाक घटनाएं घटित हो रही हैं।
परिजनों में आक्रोश और डर का माहौल
घटना के बाद से ही बच्चों के माता-पिता और परिजन बेहद डरे हुए हैं। उनका कहना है कि सरकारी अस्पताल में उनके बच्चों की जिंदगी दांव पर लगी हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया कि जब प्रबंधन को पता था कि मेंटेनेंस का काम रुका हुआ है, तो मासूम बच्चों के वार्ड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और बच्चों का इलाज दूसरे वार्ड में सुचारू रूप से जारी है। लेकिन इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। अब देखना यह होगा कि इस गंभीर लापरवाही के बाद डीन और जिम्मेदार अधिकारियों की नींद टूटती है या मासूमों की जान को यूं ही जोखिम में डाला जाता रहेगा।
नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में लगे पांच वोल्ट के साकेट से एसी चालू किया गया था। जिसके चलते शार्ट सर्किट हुआ। आए दिन प्रबंधन की लापरवाही से ऐसी घटनाएं हो रही हैं। अगर अस्पताल प्रबंधन ने इस लापरवाही पर लगाम नहीं लगाई तो गंभीर हादसे हो सकते हैं।
- विनोद तिवारी, एसडीओ पीडब्ल्यूडी विद्युत यांत्रिकी

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला-कमाल मौला परिसर के पास सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पहली बार जुमे की नमाज अदा की गई। स्थानीय विरोध और सुरक्षा इंतजामों के बीच प्रशासन ने सर्वे नंबर 612 पर नमाज की व्यवस्था की।
हिंदी के दिग्गज साहित्यकार, पद्मश्री से सम्मानित और भोपाल हिंदी भवन के पूर्व निदेशक कैलाश चंद्र पंत का 90 वर्ष की आयु में निधन। मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई दिग्गजों ने जताया शोक
रीवा-इंदौर (महू) ट्रेन को भोपाल के समीप निशातपुरा स्टेशन पर ठहराव दिलाने की मांग फिर तेज हुई। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने पश्चिम मध्य रेलवे जीएम को पत्र लिखकर यात्रियों को सुविधा देने का आग्रह किया।
रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए प्रस्तावित हवाई सेवा 28 जुलाई को भी शुरू नहीं हो सकी। शेड्यूल और सब्सिडी प्रक्रिया लंबित होने से सेवा टली, अब लोगों की उम्मीदें अगस्त महीने पर टिकी हैं।
रीवा में 20 दिन पहले दफनाए गए अधेड़ का शव हत्या की आशंका पर कब्र से निकाला गया। फोरेंसिक विशेषज्ञ पोस्टमार्टम करेंगे, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई और जांच करेगी।
सीधी जिले की छुहिया घाटी में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दो हिस्सों में टूट गया। हादसे में चालक गंभीर घायल हुआ, जबकि पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से यातायात जल्द बहाल कराया।
सिंगरौली के कुलकवार और बगदरा गांवों के ग्रामीण वर्षों से स्थायी पुल की मांग कर रहे हैं। बरसात में बांस के अस्थायी पुल से आवागमन मजबूरी बन गया है, जबकि प्रशासनिक आश्वासन अब तक अधूरा है।
पन्ना पुलिस ने बैंक से नकदी निकालने वालों की रेकी कर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पन्ना, रीवा, सीधी और दमोह में कई वारदातें कबूल कीं।
चित्रकूट में मोबाइल चोरी के संदेह में युवक को बिजली के खम्भे से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर महिला और साथी के खिलाफ तथा महिला की शिकायत पर भी मामला दर्ज किया।
सतना जिले के 367 विद्यालयों ने प्रधानमंत्री पोषण योजना की मध्याह्न भोजन रिपोर्ट एमडीएम पोर्टल पर अपलोड नहीं की। नागौद और मैहर में सबसे अधिक लापरवाही सामने आई, जिससे निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह