उज्जैन में श्री महाकाल महोत्सव का भव्य शुभारंभ। शंकर महादेवन की भजन प्रस्तुति, नई आधिकारिक वेबसाइट और 600 करोड़ के भक्त निवास प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में 'श्री महाकाल महोत्सव' का भव्य शुभारंभ किया
उज्जैन: स्टार समाचार वेब
मकर संक्रांति की पावन संध्या पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में 'श्री महाकाल महोत्सव' का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महोत्सव श्रद्धालुओं को आध्यात्म, धर्म और मध्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल की महिमा का गुणगान किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री महाकालेश्वर मंदिर की नई आधिकारिक वेबसाइट (पोर्टल) का शुभारंभ किया, जिससे दुनिया भर के श्रद्धालु डिजिटल माध्यम से मंदिर से जुड़ सकेंगे। इसके साथ ही, 600 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 'श्री महाकालेश्वर भक्त निवास' के लिए एक विशेष दान एवं सीएसआर पोर्टल भी लॉन्च किया गया। यह भक्त निवास आने वाले समय में श्रद्धालुओं के ठहरने की विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करेगा।
महोत्सव की पहली शाम विश्व प्रसिद्ध पार्श्व गायक शंकर महादेवन के नाम रही। उनके द्वारा प्रस्तुत सुमधुर भजनों और 'डमरू' वाद्य यंत्र की अद्भुत प्रस्तुति ने पूरे प्रांगण को शिवमय कर दिया। मुख्यमंत्री ने संगीत की महत्ता बताते हुए कहा कि डमरू ही सृष्टि का पहला वाद्य यंत्र है और बाबा महाकाल की नगरी में इसकी गूंज विशेष महत्व रखती है।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जल्द ही उज्जैन को इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन, हरिफाटक पुल सिक्स लेन और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसी बड़ी सौगातें मिलेंगी। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के दोनों ज्योतिर्लिंगों की कनेक्टिविटी को जल, थल और नभ मार्ग से बेहतर बनाया जा रहा है। उज्जैन में अब भोपाल की तर्ज पर 5 दिवसीय 'वन मेला' भी आयोजित किया जाएगा और 25 जनवरी को 'राहगीरी आनंद उत्सव' का आयोजन होगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर हाईकोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता अजय दुबे को राज्यपाल द्वारा मध्य प्रदेश सरकार और राज्य की राजनीतिक स्थिति पर केंद्र को भेजी रिपोर्टों के निरीक्षण की अनुमति दे दी है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रायसेन के यूट्यूबर उवेश खान के खिलाफ दर्ज FIR को खारिज कर दिया है। जस्टिस हिमांशु जोशी की कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पत्रकारिता के तहत वास्तविक हिंसा की निष्पक्ष रिपोर्टिंग करना सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना नहीं है।
भोपाल के वल्लभ भवन, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के कर्मचारियों के लिए CCTV आधारित फेस रिकग्निशन अटेंडेंस सिस्टम लागू किया जा रहा है। 6 नवंबर तक सेल्फ रजिस्ट्रेशन न कराने पर वेतन रोका जा सकता है।
मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर कांग्रेस ने 100 से ज्यादा त्रुटियों और विदेशी मुद्रा में संपत्ति ब्योरे को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई हैं
मध्यप्रदेश 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया है। सागर एसपी पद से तबादले के बाद उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए यह कदम उठाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम ने PHQ में बैठक बुलाई है।
ग्वालियर के खुरैरी में जम्मू-कश्मीर से छुट्टी पर आए SSB जवान ज्ञान सिंह ने चरित्र संदेह में पत्नी रिंकी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव भिंड ले जाकर हार्ट अटैक का नाटक रचा, लेकिन 12 साल की बेटी ने मामा को सच बताकर मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी फरार है।
शाहपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर पिता-पुत्र को गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ओडिशा से ट्रेन के जरिए गांजा लाकर मऊगंज क्षेत्र में सप्लाई करते थे।
सतना और उचेहरा की पॉक्सो अदालतों ने नाबालिग बालिकाओं से यौन अपराध के दो मामलों में आरोपियों को दोषी ठहराया। एक को पांच और दूसरे को तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
सिद्धार्थ नगर में डेंगू संक्रमित युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आसपास के घरों में सर्वे शुरू किया। गर्भवती पत्नी भी संक्रमित मिलीं। रामनगर में एक अन्य युवक की एलाइजा जांच पॉजिटिव आई।
इंदौर में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक जारी। जानिए 'पंच परिवर्तन', 1.01 लाख शाखाएं, नशामुक्ति अभियान और Gen-Z पर संघ के रुख के बारे में पूरी जानकारी।