सीधी जिले के बहरी बाजार में महिला से सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल। दबंगई, पुलिस लापरवाही और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहरी बाजार में एक व्यक्ति द्वारा दबंगई करते हुए एक महिला के साथ लात घुसों एवं डंडे से बुरी तरह मारपीट करने की घटना ने कल रविवार को फिर से सीधी जिले को अपनी शर्मसार कर देने वाली घटनाओं के कारण राष्ट्रीय स्तर पर फिर सुर्खियों में ला दिया। ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। हालांकि महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन थाने से महज 100 मीटर दूर इतनी बड़ी घटना हो जाती है जो पूरे जिले को शर्मसार करती है, इस बात से ये भी साबित होता है कि जिले में दबंगई, गुंड़ई करने वाले अपराधियों तक के भीतर पुलिस का किसी भी प्रकार का खौफ
नहीं है।
क्या थी घटना?
सीधी जिले के बहरी थाने से महज 100 मीटर दूर बस स्टैंड के पास आरोपी संतोष पाठक ने एक महिला को गोमती के विवाद को लेकर लात-घुसों, डंडे से पीटा। जिसका किसी ने वीडियो बना लिया, वीडियो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल है। फिलहाल जब इस मामले को लेकर थाना प्रभारी बहरी राजेश पांडे से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि वो छुट्टी पर हैं। हालांकि बहरी पुलिस ने महिला की शिकायत पर संतोष पाठक एवं एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक इन आरोपियों को पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जबकि हैरानी की बात है कि मामले का मुख्य आरोपी लगातार फेसबुक पेज माध्यम से अपनी सफाई पेश कर रहा है।
क्या थी घटना की वजह ?
मिली जानकारी के मुताबिक हेमा सिंह पति रघुवंश प्रताप सिंह निवासी भनवार थाना बहरी जिला सीधी हनुमना मोड़ के पास एक गोमती रखकर सब्जी की दुकान चलाती थी, जिसको आरोपी संतोष पाठक ने तीन माह पूर्व तोड़फोड़ करके हटा दिया था और अपनी दुकान रखकर किराया से दे रखा था। इस घटना के बाद महिला ठेला लगाकर सब्जी की दुकान चलाने लगी लेकिन उसके ठेले को भी रात में गायब कर दिया गया, अब जब वो दुकान फिर से लगाने के लिए पहुंची तो आरोपी के द्वारा गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई है। हालांकि जिस जमीन को लेकर ये विवाद है वहां पहले बहरी पुलिस चौकी हुआ करती थी शासकीय अभिलेख में दर्ज भी है। आरोपी संतोष पाठक क्षेत्रीय भाजपा के जनप्रतिनिधियों का करीबी बताया जा रहा है जिसके दम पर वो गरीब महिला को परेशान करता था। बहरी पुलिस ने महिला की शिकायत पर सामान्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जबकि वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि आरोपी दबंग महिला को पहले डंडे से इसके बाद लात घूंसे से पिटाई कर रहा है।
इंसानियत शर्मसार होती रही, लोग तमाशबीन बने रहे
बहरी में एक महिला को सरेआम लाठी से पीटा गया। चारों तरफ लोग खड़े थे, इंसान कहलाने वाले, लेकिन उनकी इंसानियत मर चुकी थी। मारने वाला सिर्फ एक अपराधी नहीं है, वो उस बीमार सोच का चेहरा है, जो आज खुलेआम महिलाओं पर हाथ उठाने की हिम्मत कर रही है। लेकिन उससे भी ज्यादा शर्मनाक वो लोग हैं, जो तमाशबीन बने रहे। कोई रोकने नहीं आया, कोई हाथ बढ़ाने नहीं आया, सबको बस तमाशा चाहिए था। क्या हम इतने कायर हो चुके हैं कि, अन्याय देखकर चुप खड़े रहना ही समझदारी लगने लगी है? जिस समाज में दरिंदगी सरेआम हो और लोग मूक दर्शक बने रहें, उसे क्या कहेंगे? आखिर हम किस ओर जा रहे हैं? जंगल की तरफ या कब्र की तरफ? आज एक महिला पिटी है, कल यही भीड़ किसी और को पिटते देखेगी, और परसों शायद फिर कोई बहन, बेटी या माँ होगी। यह सिर्फ मारपीट नहीं थी। यह इंसानियत की सार्वजनिक हत्या थी और इसमें दोषी सिर्फ मारने वाला नहीं, चुप खड़ी भीड़ भी उतनी ही गुनहगार है।
अब भी अगर चुप रहे, तो याद रखना, अपराध करने वालों से ज्यादा खतरनाक अपराध देखने वाले होते हैं। अब हमें यह तय करना है कि, इंसान बनना है, या अगला तमाशबीन?
पुलिस की लापरवाही का परिणाम : कमलेश्वर
इस मामले को लेकर पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने इस घटना की निंदा करते हुए बहरी थाना के कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि विगत 15 वर्षों से पीड़िता का पति गोमती रखकर अपना जीवकोपार्जन कर रहा था लेकिन आरोपी संतोष पाठक के द्वारा 3 महीना पहले उसकी गोमती तोड़कर आरोपी की गोमती रखवा दी गई थी जबकि पीड़िता हर अधिकारियों चक्कर लगाकर आरजू मिन्नत कर चुकी थी लेकिन किसी ने नहीं सुनी और आज इतनी बड़ी घटना आरोपी ने अंजाम दिया है। इस मामले को लेकर पुलिस की निष्क्रियता सामने आई है क्योंकि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी लगातार फेसबुक लाइव के माध्यम से अपनी सफाई पेश कर रहा है और पुलिस को ढूंढने पर नहीं मिल रहा है। पीड़ित महिला न्याय के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के चक्कर लगा रही।
'लाड़ली बहना' की हकीकत दयनीय
इस घटना पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि- अराजक सरकार के संरक्षण में मध्यप्रदेश की सिहावल विधानसभा में सत्ताधारियों का संरक्षण प्राप्त दबंग संतोष पाठक सरेआम एक महिला को बर्बरता से पीटते नजर आ रहा है। यही है वो भाजपा, जो वोट के लिए मंचों पर बालिकाओं को पूजने का ढोंग करती है, और जमीनी स्तर पर इसी पार्टी के नेताओं के संरक्षण प्राप्त दबंग लोग महिलाओं सरे आम पीटते रहते हैं। मोहन जी, आप क्या अब भी इस घटना की जिम्मेदारी से बचेंगे? अगर सत्ता में रत्ती भर भी नैतिकता शेष है, तो संतोष पाठक पर तुरंत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए।
भाजपा के राज में महिलाओं की सुरक्षा है तार-तार : रीना
जिले के बहरी में एक दबंग द्वारा सरेआम एक महिला के साथ की गई मारपीट की घटना पर मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस उत्पीड़न प्रकोष्ठ की महासचिव रीना सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना कोई अपवाद नहीं, बल्कि प्रदेश भर में महिलाओं पर हो रहे बढ़ते अत्याचारों की कड़ी का एक और शर्मनाक उदाहरण है। रीना सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं कहीं सुरक्षित नहीं हैं। रोज कहीं मारपीट, कहीं दुष्कर्म, कहीं उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही हैं और सत्ता के संरक्षण में बैठे दबंग कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं। बहरी की घटना ने साफ कर दिया है कि भाजपा का ह्ललाड़ली बहनाह्व का नारा केवल वोट बटोरने का हथकंडा है, जमीनी सच्चाई इसके ठीक उलट है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो महिला कांग्रेस प्रदेशव्यापी आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।
भाजपा सरकार में महिला सुरक्षा के दावों की खुली पोल : ज्ञान
बहरी में दबंग संतोष पाठक द्वारा सरेआम एक महिला के साथ की गई मारपीट की घटना को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने अत्यंत निंदनीय, शर्मनाक और लोकतांत्रिक मूल्यों को कलंकित करने वाली बताया। उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है, बल्कि भाजपा द्वारा महिलाओं के सम्मान को लेकर किए जा रहे खोखले दावों की पोल भी खोलती है। ज्ञान सिंह ने इस गंभीर घटना पर तीखा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी, आप प्रदेश के मुखिया हैं- क्या आपके राज में यही कानून-व्यवस्था है? क्या सत्ताधारी नेताओं का संरक्षण मिलने से दबंग लोग खुद को कानून से ऊपर समझने लगे हैं? उन्होंने कहा कि यह घटना किसी एक महिला पर हमला भर नहीं है, बल्कि यह भाजपा के महिला सम्मान के दावों पर करारा तमाचा है। ज्ञान सिंह ने मांग की कि आरोपी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त धाराओं में कार्रवाई की जाए, उसकी राजनीतिक संरक्षण की जांच हो।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।