सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने उम्मीद जताई कि सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी होने पर नवंबर तक रेल सेवा शुरू हो सकती है। रेलवे स्टेशन, पटरियों और पुलों का निर्माण कार्य तेजी से जारी है।

हाईलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने रेलवे परियोजना को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यदि सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समय पर पूरी होती हैं, तो नवंबर माह तक सीधी में रेल सुविधा शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि पैसेंजर ट्रेन चलाने की दिशा में भी तेजी से काम किया जा रहा है। सीधी सांसद डॉ. मिश्रा ने कहा कि रेलवे परियोजना पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्यों को गति दी जा रही है। उनका कहना है कि सीधी सहित पूरे संसदीय क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और सरकार की प्राथमिकता लोगों को बेहतर सड़क, रेल, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
रेलवे को लेकर पूछे गए सवाल पर सीधी सांसद ने भरोसा जताते हुए कहा कि जनता लंबे समय से जिस रेल सुविधा का इंतजार कर रही है, उसे जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवंबर तक रेल संचालन शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और व्यापार, शिक्षा तथा रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा। सांसद का यह बयान सामने आने के बाद क्षेत्र में रेलवे परियोजना को लेकर फिर से चर्चा तेज हो गई है। अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजना पूरी होकर रेल सेवा वास्तव में शुरू हो पाती है या नहीं।
तीव्र गति से जारी है सीधी रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य
यहां बताते चलें की सीधी शहर में बनने वाले रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य तीव्र गति से जारी है जहां पटरियों को तेजी से बिछाया जा रहा है। वहीं रेलवे स्टेशन के प्रमुख भवन सहित अन्य आवश्यक निर्माण कार्य व रेलवे स्टेशन के शेड का निर्माण कार्य भी काफी तेज गति से किया जा रहा है। उधर चुरहट से सीधी तक के बीच में पड़ने वाले पुल, पुलिया और सोन नदी के पुल के बड़े निर्माण के कार्य भी तेजी से पूर्ण किए जा रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास, कृषि और फूड प्रोसेसिंग की संभावनाओं को वैश्विक मंच पर रखा।
, विवाद बढ़ता देख विधायक शर्मा ने तुरंत सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि उनका आशय भोपाल के स्थानीय काजी कैंप से नहीं, बल्कि "इस्लामाबाद वाले काजी कैंप" से था।
मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड ₹14,337 से बढ़ाकर ₹30,000 करने की मांग को लेकर हमीदिया अस्पताल के इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन। मुख्यमंत्री आवास मार्च के दौरान पुलिस से झड़प और वाटर कैनन का इस्तेमाल।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। 112 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने 30 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 10 को गिरफ्तार किया है।
कल्पना मिश्रा की मौत के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ। डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को सतना भेजा गया, जबकि डॉ. शशिधर गर्ग ने पदभार संभालते ही व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू की।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर गंभीर मरीजों के उपचार की सघन मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। सीनियर डॉक्टरों की जिम्मेदारी तय होगी और नर्सों की भर्ती होगी।
रीवा कमिश्नरी के सामने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और अस्पतालों में कथित लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। विक्रांत भूरिया ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल पर निशाना साधते हुए इस्तीफे की मांग उठाई।
सीधी में तेंदुए की खाल बरामद होने के बाद एसटीएफ और वन विभाग की जांच मऊगंज तक पहुंची। पिपराही से तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए। तस्करी नेटवर्क के अंतरराज्यीय कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।
सिंगरौली के विंध्यनगर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्ची आयुषी की मौत हो गई। चालक वाहन सहित फरार है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश कर रही है।
सतना जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर फीवर सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल टीमें मरीजों की जांच करेंगी, जबकि कुओं और हैंडपंपों का क्लोरीनेशन कर संक्रमण रोकने प्रयास होगा।