सिंगरौली में कॉलेज भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। प्रशासन उसे सुरक्षित नीचे उतारने में जुटा रहा, जबकि प्रभावित परिवारों ने पुनर्वास की मांग उठाई।

हाइलाइट्स:
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
जिला मुख्यालय बैढ़न स्थित गनियारी न्यू पीजी कॉलेज की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए शनिवार दोपहर बाद राजस्व अमले की टीम भारी पुलिस बल और नगर निगम प्रशासन के साथ पहुंचीं। जहां अतिक्रमण की कार्यवाही से नाराज युवक टावर पर चढ़ गया। वहीं परिजनों का आरोप है कि पिछले दिनों अतिक्रमण की कार्यवाही के दौरान पुलिस और राजस्व की टीम ने युवक के साथ मारपीट किया था।
गौरतलब है कि अतिक्रमण कार्रवाई का विरोध करते हुए हिमांशू सोनी पिता राम मिलन सोनी उम्र 29 साल पास के हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया। मौके पर पहुंचे एसडीम सुरेश जाधव, तहसीलदार सविता यादव, अशोक सिंह परिहार, नगर निगम अमला युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार समझाइश दे रहे हैं। लेकिन नाराज युवक उतरने को तैयार नहीं था। परिजनों का आरोप है कि पिछले दिनों अतिक्रमण की कार्यवाही के दौरान हिमांशु के साथ मारपीट की गई है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जमा हो गए, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। प्रशासन का कहना है कि आगामी शिक्षा सत्र में न्यू पीजी कॉलेज का संचालन प्रस्तावित है, जिसके लिए कॉलेज परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराना आवश्यक है। खबर लिखे जाने तक युवक टावर पर ही चढ़ा था और प्रशासन उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटा हुआ था। बता दें कि पीजी कॉलेज की शासकीय भूमि पर कुल 20-25 अवैध मकान बने थे। इनमें से ज्यादातर लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लिया है। जबकि कॉलेज की बाउंड्री के अंदर बने दो प्रधानमंत्री आवास सहित 10 घर हटाया जाना शेष है।
इनका कहना है
जो व्यक्ति टावर पर चढ़ा है उसके पास खुद का बड़ा घर है बाकि संबंधित लोगों को पहले ही नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का समय दिया गया था। जिनके पास अपनी भूमि नहीं है, उन्हें शासन की योजनाओं के तहत प्राथमिकता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया है। इसके बावजूद कुछ लोग अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रहे हैं।
सविता यादव, तहसीलदार शहर
घर टूटने से पहले रहने की व्यवस्था करे प्रशासन
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले पुनर्वास की मांग को लेकर प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से गुहार लगाई है। रामचंद्र जायसवाल, अखिलेश साह, दिव्यांग राधेश्याम यादव, महेंद्र जायसवाल और सुदामा प्रसाद गुप्ता लंबे समय से यहां निवास कर रहे हैं। इन सभी ने बताया कि वे बेहद गरीब हैं और उनके पास किसी प्रकार की पट्टे की जमीन नहीं है। यदि उनके घरों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था के तोड़ा गया, तो उनके सामने रहने का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। प्रभावितों ने प्रशासन से मांग की है कि पहले उन्हें सुरक्षित स्थान पर बसाया जाएए ताकि उनके परिवारों को परेशानी न उठानी पड़े।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का 'शाखा संगम' और स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता दत्तात्रेय होसबाले ने भारत की 5 हजार साल पुरानी सभ्यता और आपदा के समय समाज की सहभागिता पर विस्तार से अपने विचार रखे।
भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चलती बाइक पर दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए क्या है 15 दिन पुराने विवाद और इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी।
रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। 7 अक्टूबर को सेवा कलश यात्रा और 10 अक्टूबर को सेवा सेतु कार्यक्रम होंगे। बाढ़ नियंत्रण के लिए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।
मऊगंज के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, जबकि साथी हाथी भरत के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम पहुंची।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल संभाग से रीवा पहुंचे युवाओं के दल को रवाना किया। युवाओं ने महामृत्युंजय मंदिर, व्हाइट टाइगर सफारी, पुरवा प्रपात और बसामन मामा गौ अभ्यारण्य का भ्रमण किया।
अमानगंज से बीएमओ कार्यालय गुनौर स्थानांतरित किए जाने की चर्चा से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन स्थानांतरण की प्रशासनिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सतना में कॉलेज छात्रा को कथित रूप से धमकाने, पीछा करने और संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में कोलगवां पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया। मोबाइल जांच से डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
सतना जिला अस्पताल में मैहर से रेफर प्रसूता ने मृत बच्चे को जन्म दिया, इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल ने जांच और पोस्टमार्टम कराया।
सतना के बीटीआई मैदान में दिव्यांग सेवा एवं श्रमिक सम्मेलन में 354 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गईं। सेवा संकल्प अभियान के तहत 590 उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
सतना में सिविल लाइन से धवारी मोड़ तक 210 दुकानों और संरचनाओं को हटाने की कवायद फिर शुरू हुई। पट्टों की वैधता, विस्थापन, मुआवजा और पुनर्वास को लेकर संभागायुक्त के समक्ष सुनवाई जारी है।