सिंगरौली के बरगवां थाना क्षेत्र में विवाहिता का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना के बाद हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच जारी है।

हाइलाइट्स
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंदा पचौर गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर शव कुएं में फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक विवाहिता शिला द्विवेदी की शादी कुंदा पचौर निवासी मनोज द्विवेदी के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। मायके पक्ष का आरोप है कि अतिरिक्त दहेज नहीं मिलने पर विवाहिता के साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। घटना वाले दिन भी परिवार के लोगों से उसका विवाद हुआ था। मंगलवार देर रात विवाहिता का शव कुएं में मिला। सूचना मिलते ही बरगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मृतका के मायके पक्ष का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। आरोप लगाया कि विवाहिता के गले में चोट और दबाव के निशान मिले हैं। जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। मायके पक्ष ने बताया कि कई बार बेटी ने फोन पर प्रताड़ना की जानकारी दी थी लेकिन समाज और परिवार की मयार्दा को देखते हुए मामला शांत कराने का प्रयास किया गया।
इनका कहना है
प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की है। मामले की हर बिंदु से जांच की जा रही है।
मो. समीर, थाना प्रभारी बरगवां
मायके में बात करने के कुछ ही देर बाद पहुंची मौत की खबर
मृृतका के पिता जुड़ी गहिलगढ़ निवासी राम मिलन तिवारी ने बताया कि बीते मंगलवार की शाम बेटी का फोन आया था और वह अपनी मां और भाई से बात कर रही थी। करीब आठ बजे सभी से बात हो रही थी। फोन कटने के कुछ ही देर बाद उसके ससुराल से सूचना मिली की शीला कुएं में कूद गई है। यह सुनियोजित हत्या है। शव को देखकर पिता फूट-फूटकर रो पड़े और गले में मिले चोट के निशान देखकर मृतिका के पिता ने कहा कि हत्या करके शव कुएं में फेंका गया है। मायके पक्ष ने पति, सास, ससुर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

रीवा में मात्र 1.35 किलोग्राम वजन वाले प्रीमैच्योर नवजात को 36 दिनों के गहन उपचार के बाद नई जिंदगी मिली। डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और कंगारू मदर केयर की मदद से शिशु स्वस्थ हुआ।
रीवा नगर निगम की पार्किंग निविदाओं में शामिल एक ठेकेदार के दस्तावेजों में कथित विसंगतियां सामने आने के बाद विवाद गहरा गया है। शिकायतकर्ता ने जांच और आवंटन प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है।
रीवा के जवा थाना क्षेत्र में युवक से कथित मारपीट के मामले में आरक्षक और डॉयल 112 के तीन चालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सीधी जिले के पोंडी गांव में 55 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी एक माह पहले ही हत्या के पुराने मामले में सजा काटकर जेल से बाहर आया था।
सिंगरौली के वैढ़न क्षेत्र से 17 वर्षीय नाबालिग युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
सिंगरौली के बरगवां थाना क्षेत्र में विवाहिता का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना के बाद हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच जारी है।
सुप्रीम कोर्ट ने रिव्यू पिटीशन पर फैसला सुनाते हुए सेवा में कार्यरत 1.5 लाख से अधिक शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य रखा है। हालांकि, कोर्ट ने परीक्षा उत्तीर्ण करने की समय सीमा बढ़ाकर 31 अगस्त 2028 कर दी है। शिक्षक संगठनों ने इस फैसले का विरोध किया है।
इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने संयोगितागंज स्थित सरकारी स्कूल के प्राचार्य राजकुमार चेलानी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जानें पूरा मामला।
सतना जिले के टीकर गांव में चोरों ने एक ही रात में 10 ग्रामीणों के 12 चंदन के पेड़ काटकर चोरी कर लिए। पुलिस को संगठित गिरोह और कन्नौज कनेक्शन की आशंका है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश जल संरक्षण में देश का अग्रणी राज्य बना है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ₹10,644 करोड़ की लागत से 2 लाख से अधिक जल संरचनाओं का कार्य पूर्ण हुआ।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह