सिंगरौली में निर्माणाधीन पावर ग्रिड परियोजना के गहरे गड्ढे में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने सुरक्षा लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि कंपनी ने आरोपों से इनकार करते हुए मुआवजा देने का दावा किया।

हाइलाइट्स:
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
जिले में निर्माणाधीन पावर ग्रिड परियोजना में लापरवाही के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई। टावर निर्माण के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में गिरने से जगदीश शाह की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य कर रही एपीएस कंपनी ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी की, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। मृतक के परिजनों का कहना है कि टावर निर्माण के लिए खोदे गए गड्डों को बिना बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड या किसी अन्य सुरक्षा व्यवस्था के खुला छोड़ दिया गया था। यदि निर्माण स्थल पर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए होते तो जगदीश शाह की जान बच सकती थी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। इस दौरान समाजसेवी भास्कर मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। परिजनों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान प्रशासन और परिजनों के बीच जमकर हंगामा हुआ और मुआवजे की बात नहीं बन पाई।
परिजनों ने कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा नियमों की लगातार अनदेखी की गई। उनका आरोप है कि कई बार स्थानीय लोगों ने खुले गड्डों और असुरक्षित निर्माण स्थल को लेकर चिंता जताई थी लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद भी जिम्मेदार लोग अपनी जवाबदेही से बचने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
घटनास्थल पर जमकर हुआ हंगामा
घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में भी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चल रहे कई निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। खुले गड्ढे, बिना संकेतक के निर्माण स्थल और अपर्याप्त सुरक्षा इंतजाम आम लोगों के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो भविष्य में भी ऐसे हादसे हो सकते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जिले में संचालित सभी निर्माण परियोजनाओं का सुरक्षा ऑडिट कराया जाए और जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाए, वहां तत्काल कार्रवाई की जाए। फिलहाल यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, प्रशासन की ओर से मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।
यह कार्य पावर ग्रिड कंपनी का है। काम शुरू होने से पहले नोटिस दिया गया था, साथ ही कंपनी के तरफ से पीड़ित परिवार को भी मुआवजा दिया गया है। कंपनी के तरफ से कोई लापरवाही नहीं हुई है। मृतक खुद निर्माण कार्य जहां चल रहा था रोकने के बावजूद गया और हादसा हो गया।
राहुल पांडेय सिविल वर्क कॉन्टैक्टर


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार से उज्जैन पहुंचे 16 सदस्यीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान वीर भारत संग्रहालय, महाकाल महालोक और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच-मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में मादा चीता 'राधा' को खुले में छोड़ा। अब गांधी सागर में चीतों की संख्या चार हो गई है। जानिए प्रोजेक्ट चीता की पूरी जानकारी, विस्तार और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य।
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का 'शाखा संगम' और स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता दत्तात्रेय होसबाले ने भारत की 5 हजार साल पुरानी सभ्यता और आपदा के समय समाज की सहभागिता पर विस्तार से अपने विचार रखे।
भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चलती बाइक पर दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए क्या है 15 दिन पुराने विवाद और इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी।
रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। 7 अक्टूबर को सेवा कलश यात्रा और 10 अक्टूबर को सेवा सेतु कार्यक्रम होंगे। बाढ़ नियंत्रण के लिए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।
मऊगंज के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, जबकि साथी हाथी भरत के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम पहुंची।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल संभाग से रीवा पहुंचे युवाओं के दल को रवाना किया। युवाओं ने महामृत्युंजय मंदिर, व्हाइट टाइगर सफारी, पुरवा प्रपात और बसामन मामा गौ अभ्यारण्य का भ्रमण किया।
अमानगंज से बीएमओ कार्यालय गुनौर स्थानांतरित किए जाने की चर्चा से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन स्थानांतरण की प्रशासनिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सतना में कॉलेज छात्रा को कथित रूप से धमकाने, पीछा करने और संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में कोलगवां पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया। मोबाइल जांच से डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
सतना जिला अस्पताल में मैहर से रेफर प्रसूता ने मृत बच्चे को जन्म दिया, इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल ने जांच और पोस्टमार्टम कराया।