इंदौर अवंतिका गैस पाइपलाइन विस्फोट मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जूनी इंदौर के एसडीएम ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। कोर्ट ने मुआवजे और इलाज पर 27 अगस्त को अगली सुनवाई तय की है।
बिरसिंहपुर तहसील में अधिकारियों की कथित अनुपस्थिति से नाराज कांग्रेस नेता संतोष तिवारी ने न्यायालय कक्ष में विरोध प्रदर्शन किया। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठे, जबकि तहसीलदार ने नोटिस जारी किया।
सिंगरौली में शासकीय भूमि अतिक्रमण मामले में सिविल जेल भेजे जाने पर ग्रामीण ने एसडीएम न्यायालय में गंभीर आरोप लगाए। प्रशासन ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कार्रवाई को पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप बताया।
सतना के चनपुरवा में एसडीएम कोर्ट के यथास्थिति आदेश के बावजूद सड़क निर्माण जारी रहने का आरोप लगा है। किसान ने फसल नुकसान और विवादित जमीन पर गिट्टी बिछाने की शिकायत कर प्रशासन से जवाब मांगा।
मध्य प्रदेश के मुरैना में तैनात रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। फेसबुक से दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर शोषण और 5 करोड़ मांगने का आरोप।
भोपाल के एमपी नगर में विभिन्न मांगों को लेकर किसान धरने पर बैठ गए हैं। गेहूं खरीदी, भूमि अधिग्रहण मुआवजे और राजस्व मामलों में हो रही देरी के खिलाफ किसानों ने मोर्चा खोल दिया है।
मंडला जिले के निवास में लोकायुक्त पुलिस ने SDM कार्यालय के रीडर काशीराम मरावी को 5000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। खसरा सुधार के बदले मांगी थी 10 हजार की घूस।
मध्य प्रदेश के सागर जिले के पापेड़ गांव में मस्जिद निर्माण की खुदाई में भगवान राम की खंडित मूर्तियां मिलने से तनाव। हिंदू संगठनों ने मंदिर बनाने की मांग की। प्रशासन ने निर्माण कार्य रोककर मूर्तियां पुलिस अभिरक्षा में रखीं, पुरातत्व विभाग करेगा जांच।
श्योपुर जिले के विजयपुर क्षेत्र में अवैध रेत खनन करने वाले माफियाओं का आतंक चरम पर है, जिसके सामने पुलिस और प्रशासन की सख्ती बेअसर साबित हो रही है। हाल ही में, उप-मंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में अवैध रेत खनन और परिवहन को रोकने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया गया।
मध्य प्रदेश के सागर जिले की देवरी तहसील में खाद वितरण के दौरान महिला तहसीलदार प्रीति रानी चौरसिया द्वारा एक किसान को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ है। एसडीएम ने इस बात को गलत बताया है, जबकि बुजुर्ग किसानों ने अव्यवस्था की शिकायत की है। जानें पूरा मामला और कांग्रेस के आरोप।






















