सतना के मुख्त्यारगंज रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण तय समय से काफी पीछे है। रेलवे हिस्से में धीमी प्रगति से शहरवासियों को लगातार जाम झेलना पड़ रहा है, जबकि प्रशासन ने कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
सतना के सर्किट हाउस चौक और ओवरब्रिज पर लगे भीषण जाम में एम्बुलेंस, स्कूल बसें और सैकड़ों वाहन फंस गए। करीब 40 मिनट तक यातायात बाधित रहा, जिससे ट्रैफिक प्रबंधन की तैयारियों पर गंभीर सवाल उठे।
सतना के बिरहुली रेलवे ओवरब्रिज की निर्माण देरी से नाराज ग्रामीणों ने रेल रोको आंदोलन किया। प्रशासन ने वार्ता के बाद 31 जुलाई तक निर्माण कार्य पूरा कर पुल जनता को समर्पित करने का आश्वासन दिया।
रीवा के पड़रा रेलवे ओवरब्रिज पर देर रात अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने कई बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में पांच युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
अमदरा के ग्राम खेरवाकला मोड़ पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज में गंभीर तकनीकी खामियां सामने आई हैं। एसडीओ और पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट ने अनियमितताओं की पुष्टि की है। विधायक, अधिवक्ता और स्थानीय लोगों ने जांच, निर्माण रोकने और पुनः सही डिजाइन से कार्य कराने की मांग उठाई है।
रीवा का सिरमौर फ्लाईओवर पूरी तरह बदहाल हो गया है। डामर बह चुका है, जगह-जगह गड्ढे हैं और धूल का गुबार उड़ रहा है। करोड़ों की लागत से बने इस फ्लाईओवर के मेंटेनेंस में पीडब्ल्यूडी नाकाम रहा है।


















