अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शर्तों पर ईरान ने तीखा पलटवार करते हुए समझौते से साफ इनकार कर दिया है। जानिए क्या अब अमेरिका सैन्य कार्रवाई करेगा और ईरान के इस तंज का क्या मतलब है।
रीवा में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन पर एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने खेल भावना, कौशल विकास और निरंतर प्रयास का महत्व बताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इथियोपिया के दौरे पर हैं। मंगलवार को इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली ने उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान द ग्रेट आनर निशान आफ इथियोपिया से सम्मानित किया। बुधवार को पीएम मोदी ने इथियोपिया की संसद को संबोधित किया।
सतना जिले की पांचों विधानसभा सीटों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान 100% से अधिक डिजिटाइजेशन दर्ज किया गया है। कुल पंजीकृत मतदाताओं से ज्यादा लोगों का सत्यापन होने पर अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार 54 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम कट सकते हैं। मृत्यु, स्थान परिवर्तन और अनुपस्थिति जैसे कारण सामने आए हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
महिला प्रीमियर लीग नए साल में दो वेन्यू पर खेला जाएगा। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में आयोजित आगमी डब्ल्यूपीएल का सीजन आयोजित हो सकता है। महिला प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 7 जनवरी से हो सकता है जबकि 3 फरवरी को फाइनल खेला जाएगा।
मध्य प्रदेश में निवेश बढ़ाने के प्रयासों के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब नार्थ-ईस्ट का रुख करने जा रहे हैं। सीएम गुवाहाटी में उद्योग जगत और निवेशकों से संवाद करेंगे। इससे पहले सीएम दुबई और सिंगापुर का भी दौरा कर चुके हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री निवेश बढ़ाने के लिए अब उत्तर-पूर्व भारत की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (रविवार) शाम पांच बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस मुद्दे पर संबोधन देंगे, इसकी अभी आधाकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। हालांकि, माना जा रहा है कि सोमवार से लागू हो रहे जीएसटी सुधारों को लेकर पीएम मोदी अपना संबोधन दे सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के भावनगर में भव्य रोडशो के साथ अपने दौरे की शुरुआत की। हजारों लोगों के स्वागत के बीच पीएम ने गांधी मैदान पहुंचे। जहां उन्होंने 34,200 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें समुद्र से समृद्धि जैसी योजनाएं शामिल हैं।
पत्रकारों के लिए एक बड़ी राहत की उम्मीद बनते हुए राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर पत्रकारों को रेल यात्रा पर मिलने वाली 50 प्रतिशत रियायत को दोबारा बहाल करने की मांग की है। सांसद ने इस संबंध में रेल मंत्री को एक औपचारिक पत्र सौंपा।
जस्टिस जेके महेश्वरी और जस्टिस विजय बिश्नोई के सामने यह मामला रखा गया। याचिककार्ताओं की ओर से वकील ने बेंच से कहा- रविवार को मैच होना है इसलिए याचिका को शुक्रवार को लिस्ट कर दिया जाए। इस पर कोर्ट ने कहा कि हम रोक नहीं लगाएंगे, मैच होने दीजिए।






















