भारत सरकार ने फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी है। 3.25 लाख करोड़ रुपये की इस डील से भारतीय वायुसेना की ताकत में जबरदस्त इजाफा होगा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
ईडी ने जेपी ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी के दिल्ली जोनल आफिस से जारी बयान में बताया कि जेपी ग्रुप के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में प्रिवेंशन आफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002 के तहत लगभग 400 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को अस्थायी तौर पर अटैच किया गया है।
मध्यप्रदेश में पुराने वाहनों की खरीद-बिक्री करने वाले डीलरों के लिए अब परिवहन विभाग शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्राधिकार पत्र लेना अनिवार्य कर दिया गया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 2022 में जारी अधिसूचना के तहत केंद्रीय मोटरयान नियम, 1989 में नियम 55ए से 55एच जोड़े गए हैं।
रीवा जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था चरमरा गई है। कई खरीदी केन्द्रों में किसानों को तीन-तीन दिन तक तौल के लिए जागना पड़ रहा है। कहीं तौल कांटे खराब हैं तो कहीं बारदाने नहीं हैं। सेमरिया क्षेत्र में नाराज किसानों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
सतना-मैहर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। कहीं बिना केंद्र स्थापित हुए खरीदी की तैयारी तो कहीं बिना तौल और मानक से अधिक वजन की शिकायतें मिली हैं। वायरल वीडियो के बीच कलेक्टर ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।
मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि अभी तक 2 लाख 8 हजार 215 किसानों से 13 लाख 21 हजार 347 मीट्रिक टन धान की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपए प्रति क्विंटल है।
सतना और मैहर जिले के अमरपाटन व मझगवां उपार्जन केंद्रों पर समर्थन मूल्य में खरीदी जा रही धान की बोरियों में कंकड़-पत्थर मिलने से हड़कंप। मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के औचक निरीक्षण में सामने आई अनियमितताएं, किसानों को वापस भेजा गया।
भाजपा विधायक संजय पाठक की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। अब राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने उनके विरुद्ध की गई शिकायत पर 5 जिलों के कलेक्टरों को आदिवासियों के नाम पर जमीन खरीदी की जांच कर एक माह में रिपोर्ट तलब की है। उधर, कांग्रेस विधायक हीरालाल अलावा की शिकायत पर सीएम सचिवालय ने भी इस केस की जांच के लिए लिखा है।
सतना में धान खरीदी केंद्र पर बिहार से मजदूर बुलाए जाने से विवाद। मजदूरों को 1 रुपये प्रतिक्विंटल तक कम मजदूरी, स्थानीय कामगार नाराज़, श्रम कानूनों के पालन पर सवाल।
कोठी के शारदापुरी कॉलोनी में करोड़ों की लागत से बनी कृषि उपज मंडी वर्षों से बंद पड़ी है। रखरखाव के अभाव, अधिकारियों की निष्क्रियता और खरीदी संचालन न होने से मंडी श्मशान जैसी वीरान हो चुकी है। किसान अपनी फसल दूर बेचने को मजबूर हैं और सही दाम से भी वंचित हो रहे हैं।






















