उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आग के तांडव में जीएसटी-सेल टैक्स ऑफिस पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग इतनी भीषण थी कि फायरकर्मियों ने 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है।
मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत डिंडोरी से अमरकंटक मार्ग में ग्राम कूड़ा के पास सड़क हादसे में मृतक दोनों चचेरे भाई हैं।
भोपाल रेलवे स्टेशन के पास पात्रा पुल से लगे टिंबर मार्केट में बीती रात लगी भीषण आग ने शासन-प्रशासन के तमाम दावों की पोल खोलकर रख दी है। आगजनी की घटना के बाद से स्थनीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
मध्य प्रदेश में खरगोन जिले के कसरावद में एक मिठाई की दुकान में शुक्रवार सुबह आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद उस पर काबू पा लिया। आग लगने की स्थिति स्पष्ट नहीं, पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
थर्ड डिग्री अमित सेंगर की खास रिपोर्ट – साहब के सात एकड़ से ज्यादा के फार्म हाउस का सौदा, खाकी अफसरों के जमीन निवेश के सपने, अनुशासनहीनता और फील्ड की चर्चाएं, खाकी-खादी का तालमेल बिगड़ना और गाड़ी के धंधे का खेल। अंदर की सच्चाई जानिए विस्तार से।
पुलिस विभाग की अंदरूनी राजनीति, संबंधों का असंतुलन, पसंद-नापसंद से उपजी तकरार, और अफसरों की संवादहीनता की हकीकत को बारीकी से उजागर करता अमित सेंगर का व्यंग्यात्मक विश्लेषण। थानों से लेकर अफसरों की केबिन तक फैली चुप्पियों और शिकायतों का दिलचस्प दस्तावेज़।
उर्जाधानी से लेकर हीरानगरी तक, मनचाही पोस्टिंग पाने की जद्दोजहद, कथा-पाठ से लेकर खाकी और सत्ता की गठजोड़ तक की कहानी। सावन की हरियाली में सूखा अनुभव करते वो चेहरे जो कल तक सिस्टम पर राज कर रहे थे, आज किनारे हो गए हैं। ईमानदार अफसरों की तैनाती से क्यों टूट रही है खाकी की ललक, जानिए अमित सिंह सेंगर के तीखे विश्लेषण में।
चपेट में आई मोटर बाइंडिंग की दुकान भी जलकर हुई खाक





















