देश के अन्य राज्यों की तरह अब बिहार भी मध्यप्रदेश की योजनाओं को अपनाने जा रहा है। इसकी शुरुआत मप्र के खेल मॉडल से करने की तैयारी में बिहार जुट गया है। कहा जा रहा है कि जल्द ही मप्र के खेल मॉडल को बिहार अपनाएगा।
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने खंडवा मदरसे से नकली नोट बरामद होने पर चिंता जताई और राज्य के मदरसों की गतिविधियों की निगरानी के लिए नई नीति बनाने की मांग की।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के समापन पर 15 नवंबर को 'जनजातीय गौरव दिवस' भव्यता से मनाने के निर्देश दिए हैं। 1 से 15 नवंबर तक होंगी विकास और शिक्षण संबंधी गतिविधियाँ।
पन्ना जिले के अमझिरिया ग्राम में ईको पार्क और बोटिंग सुविधा का शुभारंभ किया गया। पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि पर्यटन से स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक विकास की असीम संभावनाएं हैं। पार्क में योग स्थल, किड्स जोन, ओपन जिम, देशी खानपान और हस्तनिर्मित उत्पादों के विक्रय की व्यवस्था होगी। कलेक्टर ने सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ पार्क को विकसित करने का आश्वासन दिया।
खंडवा शहर में दो स्थानों से आतंकी गतिविधियों की शंका में महाराष्ट्र एटीएस की टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों सिमी आतंकी अकील खिलजी के पुत्र जलील खिलजी और जमील पुत्र मोहम्मद खलील को एटीएस ने दबोचा है। जिस वक्त जलील खिलजी को एटीएस ने उठाया तब उनके साथ खंडवा के पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।
18 जून को अंतरराष्ट्रीय पिकनिक दिवस हमें याद दिलाता है कि कैसे काम और जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाएं। जानें इस दिन का महत्व और कैसे पिकनिक प्रकृति से जुड़ने, रिश्तों को मजबूत करने और जीवन में ताजगी लाने का सबसे सरल तरीका है। अपने कैलेंडर पर निशान लगाएं और अपनों के साथ आनंद लें।


















