यूजीसी की नई पहल के तहत कॉलेज और विश्वविद्यालय आसपास की आंगनबाड़ियों को गोद लेंगे। विद्यार्थी बच्चों की शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य और टीकाकरण से जुड़कर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे तथा सामाजिक जिम्मेदारियां समझेंगे।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
उच्च शिक्षा अब केवल कक्षाओं और किताबों तक ही सीमित नहीं रहेगी। विद्यार्थियों को समाज की वास्तविक जरूरतों और जमीनी चुनौतियों से जोड़ने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत महाविद्यालय व विश्वविद्यालय अपने आस-पास के लगभग आधा दर्जन आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेना होगा। इन केंद्रों को विद्यार्थियों के लिए एक तरह की 'फील्ड लैब' के रूप में विकसित किया जाएगा। जहां वे बच्चों की शिक्षा, पोषण और विकास से जुड़े कार्यों को समझेंगे और सहयोग करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक शैक्षणिक संस्थानों की जानकारी प्राप्त की जाएगी। उसका अध्ययन कर रिपोर्ट बनाएंगे, जो यूजीसी को भेजी जाएगी। यह पहल नई शिक्षा नीति (एनईपी) के अंतर्गत शुरू की जा रही है, जिसमें इटनीशेप, अप्रेंटिसशिप और फील्ड वर्क को पढ़ाई का हिस्सा माना गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह योजन प्रभावी रूप से लागू होती है तो इससे विद्यार्थियों के कौशल विकास के साथ-साथ आंगनवाडी केंद्रों में बच्चों की शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
स्वास्थ्य से लेकर पोषण तक का रखेंगे ध्यान
विद्यार्थियों की भूमिका सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं होगी। वे वच्चों के स्वास्थ्य और पेषण की स्थिति को समझाने में भी सहयोग करेंगे। बच्चों का वजन और लंबाई मापना, उनके विकास की जानकारी तैयार करना व ग्रोथ चार्ट वनाने जैसे कार्यों में मदद करेंगे। इतना ही नहीं कुपोषित बच्चे की पहचान करने में भी आगनवाड़ी कार्यकतार्ओं का सहयोग करेंगे, ताकि समय पर जरूरी कदम उठाए जा सकें।
जुलाई से लागू होगी व्यवस्था
बताया जाता है कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आंगनबाड़ियों को गोद लेने की व्यवस्था जुलाई सत्र से लागू होंगे। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को जमीनी हकीकत से परिचित कराना है। शिक्षा, समाजिकार्य, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान और अन्य संबंधित विषयों के छात्र आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों के साथ काम करेंगे। वे बच्चों के सीखने के स्तर, व्यवहार, स्वास्थ्य और विकास को करीब से समझेंगे। इससे विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान बढ़ेगा और उन्हें समाज की जरूरत को समझने का अक्सर मिलेगा।
टीकाकरण में मिलेगी मदद
विद्यार्थी गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण सबंध जानकारी जुटाएंगे। साथ ही उसका रिकार्ड तैयार किय जाएगा। इतना ही नहीं पोषण ट्रैकर जैसे डिजिटल माध्यमों में डेटा अपडेट करने में भी सहयोग करेंगे। इससे आंगनवाडी सेवाओं की निगरानी और योजनाओं का बेहार क्रियान्वयन संभव हो सकेगा।
सिखाएंगे रचनात्मा तरीकों से
इस प्लान के तरह आंगनवाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष आने बच्चों को कॉलेज छात्र कहानी सुनाना, चित्रकारी, खेल गतिविधिय कठपुतली और अन्य रचनात्मा तरीकों का उपयोग करेंगे। बताया जाता है कि इससे बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ेगी और स्कूल में प्रवेश के समय उनकी बुनिया तैयारी बेहतर होगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।