देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज का मतदान शुरू हो गया है। कुल 296 सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, हजारों पुलिसकर्मी और केंद्रीय बल तैनात हैं।


नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज का मतदान शुरू हो गया है। कुल 296 सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, हजारों पुलिसकर्मी और केंद्रीय बल तैनात हैं। सुबह साढ़े दस बजे तक असम में 18.85 फीसदी, केरलम में 17.25 प्रतिशत और पुडुचेरी में 18.45 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। वहीं इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन ने तिरुवनंतपुरम के ईनचक्कल एलपी स्कूल में अपना वोट डाला। इधर, पुडुचेरी के सीएम रंगास्वामी वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ तक बाइक से पहुंचे। यहां आने से पहले उन्होंने मंदिर में पूजा भी की। केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने भी सुबह ही मतदान किया। असम के सीएम हिमंता ने गुवाहाटी में मां कामाख्या मंदिर में पूजा की है।
पीएम की असम की जनता से वोट डालने की अपील
केरल की जनता से पीएम की अपील
पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा- केरल की जनता से आह्वान करता हूं कि वे 2026 के विधानसभा चुनावों में मतदान में भारी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करें। रिकॉर्ड भागीदारी केरल की लोकतांत्रिक भावना में नई ऊर्जा का संचार करेगी। मैं विशेष रूप से राज्य के युवाओं और महिलाओं से आग्रह करता हूं कि वे आगे आएं और अपने मत दर्ज कराएं।

अभिनेता मोहनलाल वोट डालने के लिए तिरुवनंतपुरम के मुदावनमुगल स्थित एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।
खबर अपडेट की जा रही है.....

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद 288 भारतीय लापता और कैलाश मानसरोवर यात्री फंसे। भारत सरकार द्वारा राहत सामग्री, बेली ब्रिज और 24/7 हेल्पलाइन के जरिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
दिल्ली पुलिस ने 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को मास्टरमाइंड बताया है। हाईकोर्ट में पुलिस ने उनकी जमानत याचिकाओं का विरोध करते हुए इसे नियमों के खिलाफ बताया है।
कानपुर के कटरी क्षेत्र में गर्ग एविएशन का ट्रेनी विमान क्रैश होने से इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत। दो महीने में दूसरी दुर्घटना से उड्डयन सुरक्षा पर उठे सवाल।
आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में आज सुबह एक भयानक हादसा हुआ। चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हैं। चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर एक प्राइवेट ट्रैवल बस और आॅटो-रिक्शा की टक्कर हुई।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज भीषण हादसा हो गया। बल्दीराय थाना क्षेत्र के टेरी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने गुड़गांव से बिहार जा रही निजी बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए।
नेपाल के रसुवा जिले में तिब्बत सीमा के पास बुधवार को आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड में मौतों का आंकड़ा बढ़कर कम से कम 165 हो गया है। करीब 1500 लोग लापता हैं, जिनमें 133 भारतीय पर्यटक और 37 एनआरआई शामिल हैं।
भारत ने संयुक्त राष्ट्र की नस्लीय भेदभाव खत्म करने वाली समिति (CERD) की टिप्पणियों को सिरे से खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि भारत सभी नागरिकों के अधिकारों और समानता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सपा ने महिलाओं को रिझाने के लिए बड़ा एलान किया है। यूपी में सपा की सरकार बनने पर स्त्री सम्मान समृद्धि योजना शुरू की जाएगी। पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि योजना के तहत महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपए देने का प्रावधान किया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस संदीप मेहता ने चीफ जस्टिस आफ इंडिया को कई पत्र लिखकर राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को तुरंत पद से हटाने की मांग की है।
हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोडाड मंडल के पास आज यानी बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में छह महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए।मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि घायलों के इलाज में कोई कमी न रखी जाए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह