जबलपुर में सड़क हादसे में घायल 40 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर नरेंद्र रजक को ब्रेन डेड घोषित किए जाने के बाद उनकी पत्नी पूजा और परिजनों ने अंगदान का साहसिक फैसला लिया। अंगों को सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के लिए रात 12 से 01 बजे की बीच जबलपुर में ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए। नरेंद्र का हार्ट और लीवर विशेष चार्टर्ड विमान से अहमदाबाद भेजा गया।

नरेंद्र का हार्ट और लीवर अहमदाबाद भेजा गया
किडनी का प्रत्यारोपण जबलपुर में किया जाएगा
परिजनों ने दोनों आंखें और स्किन भी दान कर दी
जबलपुर। स्टार समाचार वेब
सड़क हादसे में असमय काल के गाल में समाए 40 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर नरेंद्र रजक भले ही इस दुनिया को अलविदा कह गए हों, लेकिन जाते-जाते वे छह लोगों को नया जीवन दे गए। नागपुर की एचसीएल कंपनी में कार्यरत और मूल रूप से जबलपुर के गुप्तेश्वर निवासी नरेंद्र 31 अक्टूबर को एक पारिवारिक कार्यक्रम से लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मेट्रो प्राइम अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया। वहीं पति के जाने के असीम दुख के बीच पत्नी पूजा रजक और परिजनों ने एक बेहद साहसिक फैसला लेते हुए उनके अंगदान की सहमति दी।
पैसे से नहीं मिलते जीवन देने वाले अंग
पूजा ने भावुक होकर कहा- पैसा देकर बहुत कुछ खरीदा जा सकता है, लेकिन किसी को जीवन देने वाले अंग नहीं मिलते। हमारे परिवार का चिराग बुझ गया, लेकिन नरेंद्र के अंग किसी अन्य परिवार में खुशियां लौटा सकते हैं। पूजा ने यह भी अफसोस जताया कि नरेंद्र हमेशा हेलमेट पहनते थे, लेकिन हादसे वाले दिन वे हेलमेट लगाना भूल गए थे।
अहमदाबाद और जबलपुर में ग्रीन कॉरिडोर
अंगों को सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के लिए रात 12 से 01 बजे की बीच जबलपुर में ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए। नरेंद्र का हार्ट और लीवर विशेष चार्टर्ड विमान से अहमदाबाद भेजा गया, जबकि दोनों किडनी जबलपुर में ही दो मरीजों को प्रत्यारोपित की जाएंगी। इसके अलावा उनकी दोनों आंखें और स्किन भी दान की गई हैं।
कलेक्टर और सांसद रहे सक्रिय
रात में डुमना एयरपोर्ट बंद रहने के कारण आई तकनीकी चुनौती को जिला प्रशासन, कलेक्टर और सांसद के तत्काल हस्तक्षेप से हल किया गया। एविऐशन अधिकारियों से समन्वय बनाकर एयरपोर्ट खुलवाया गया और अहमदाबाद से आई टीम विशेष विमान से अंगों को लेकर रवाना हुई।
68 डॉक्टरों की टीम ने पूरी की प्रक्रिया
अंगों को निकालने और प्रत्यारोपण की प्रक्रिया में अहमदाबाद और जबलपुर के लगभग 60 से 68 डॉक्टरों की टीम जुटी रही। एसडीएम मदन रघुवंशी ने बताया कि प्रशासन और पुलिस के सहयोग से त्वरित ग्रीन कॉरिडोर बनाकर यातायात बाधित किए बिना अंगों को समय पर गंतव्य तक पहुंचाया गया। शोक संतप्त परिवार के इस फैसले की हर तरफ सराहना हो रही है।

ग्वालियर के खुरैरी में जम्मू-कश्मीर से छुट्टी पर आए SSB जवान ज्ञान सिंह ने चरित्र संदेह में पत्नी रिंकी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव भिंड ले जाकर हार्ट अटैक का नाटक रचा, लेकिन 12 साल की बेटी ने मामा को सच बताकर मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी फरार है।
शाहपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर पिता-पुत्र को गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ओडिशा से ट्रेन के जरिए गांजा लाकर मऊगंज क्षेत्र में सप्लाई करते थे।
सतना और उचेहरा की पॉक्सो अदालतों ने नाबालिग बालिकाओं से यौन अपराध के दो मामलों में आरोपियों को दोषी ठहराया। एक को पांच और दूसरे को तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
सिद्धार्थ नगर में डेंगू संक्रमित युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आसपास के घरों में सर्वे शुरू किया। गर्भवती पत्नी भी संक्रमित मिलीं। रामनगर में एक अन्य युवक की एलाइजा जांच पॉजिटिव आई।
इंदौर में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक जारी। जानिए 'पंच परिवर्तन', 1.01 लाख शाखाएं, नशामुक्ति अभियान और Gen-Z पर संघ के रुख के बारे में पूरी जानकारी।
चित्रकूट दीपावली अमावस्या मेले में 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है, लेकिन लोहरौरा से सोहावल तक अधूरी सड़क और पुलों का निर्माण सतना की यातायात व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकता है।
सतना में पुराने बस स्टैंड से बसों का संचालन उतैली आईएसबीटी में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया फिलहाल टल गई है। नगर निगम आयुक्त ने बस एसोसिएशन से चर्चा कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने सतना होकर भोपाल और दानापुर के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रीवा, भोपाल और चर्लपल्ली से इनका संचालन होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में 23,228 करोड़ की विकास परियोजनाओं को निरंतर रखने की मंजूरी दी गई। वहीं सरकारी कर्मचारियों को 2 फीसदी डीए वृद्धि का बड़ा तोहफा मिला।
जबलपुर में सड़क हादसे में घायल 40 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर नरेंद्र रजक को ब्रेन डेड घोषित किए जाने के बाद उनकी पत्नी पूजा और परिजनों ने अंगदान का साहसिक फैसला लिया। अंगों को सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के लिए रात 12 से 01 बजे की बीच जबलपुर में ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए। नरेंद्र का हार्ट और लीवर विशेष चार्टर्ड विमान से अहमदाबाद भेजा गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह