दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने सतना होकर भोपाल और दानापुर के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रीवा, भोपाल और चर्लपल्ली से इनका संचालन होगा।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
दीपावली और छठ पर्व पर नियमित ट्रेनों में चल रहीं भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने सतना के रास्ते भोपाल, दानापुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। बताया गया कि रीवा से रानी कमलापति (भोपाल) और रानी कमलापति से दानापुर के बीच विशेष ट्रेनें चलेगी। इन गाड़ियों का संचालन सिंगल ट्रिप में होगा। स्पेशल गाड़ियों की बुकिंग रेलवे ने शुरू कर दी है। विशेष गाड़ियों की बुकिंग स्पेशल किराए पर होगी। ट्रेनों में वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।
इधर चर्लपल्ली-दानापुर 3-3 ट्रिप में
07051/52 चर्लपल्ली-दानापुर स्पेशल ट्रेन का संचालन 3-3 ट्रिप में होगा। 07051 चर्लपल्ली-दानापुर स्पेशल ट्रेन 2, 9 एवं 23 नवम्बर को चर्लपल्ली स्टेशन से सुबह 9.30 पर चलेगी जो अगले दिन मैहर 6.58 एवं सतना स्टेशन 7.30 बजे आएगी और रात 19.45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी। वहीं 07052 दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन 3,10 एवं 24 नवम्बर को दानापुर स्टेशन से रात 9.15 पर चलेगी जो अगले दिन सतना सुबह 7.10 एवं मैहर 7.45 बजे आएगी और अगले दिन सुबह 7.30 बजे चर्लपल्ली स्टेशन पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में काजीपेट जंक्शन, पेड्डापल्ली, रामागुंडम, मनचेरियल, बेलमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, बल्लारशाह जंक्शन, नागपुर जंक्शन, इटारसी जंक्शन, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।
इस तरह होगा संचालन रीवा-भोपाल स्पेशल
02185 रानी कमलापति-रीवा स्पेशल 5 नवंबर को रानी कमलापति से रात 10.15 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह मैहर 5.35 एवं सतना 6.15 बजे सतना आएगी और रीवा 7.20 पर पहुंचेगी। वहीं 02186 रीवा-रानी कमलापति 6 नवंबर को रीवा से सुबह 7.20 बजे रवाना होकर दोपहर 1:20 बजे सतना एवं मैहर 1.50 पर आएगी और रात 9.15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। अप-डाउन की इस गाड़ी का ठहराव विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर एवं सतना स्टेशन में होगा।
रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल
01661 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल 11 नवंबर को दोपहर 2.25 बजे रानी कमलापति से रवाना होगी। जो मैहर रात 10.10 एवं सतना 10.45 पर आएगी और दानापुर अगले दिन सुबह 9.15 पर पहुंचेगी। वहीं 01662 दानापुर- रानी कमलापति स्पेशल 12 नवंबर को दानापुर से सुबह 11.20 पर चलेगी जो सतना रात 12.55 एवं मैहर 1.28 पर आएगी और रानी क मलापति सुबह 10.50 पर पहुंचेगी। यह गाड़ी नर्मदापुरम, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी , मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिजार्पुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशन में रुकेगी।

ग्वालियर के खुरैरी में जम्मू-कश्मीर से छुट्टी पर आए SSB जवान ज्ञान सिंह ने चरित्र संदेह में पत्नी रिंकी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव भिंड ले जाकर हार्ट अटैक का नाटक रचा, लेकिन 12 साल की बेटी ने मामा को सच बताकर मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी फरार है।
शाहपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर पिता-पुत्र को गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ओडिशा से ट्रेन के जरिए गांजा लाकर मऊगंज क्षेत्र में सप्लाई करते थे।
सतना और उचेहरा की पॉक्सो अदालतों ने नाबालिग बालिकाओं से यौन अपराध के दो मामलों में आरोपियों को दोषी ठहराया। एक को पांच और दूसरे को तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
सिद्धार्थ नगर में डेंगू संक्रमित युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आसपास के घरों में सर्वे शुरू किया। गर्भवती पत्नी भी संक्रमित मिलीं। रामनगर में एक अन्य युवक की एलाइजा जांच पॉजिटिव आई।
इंदौर में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक जारी। जानिए 'पंच परिवर्तन', 1.01 लाख शाखाएं, नशामुक्ति अभियान और Gen-Z पर संघ के रुख के बारे में पूरी जानकारी।
चित्रकूट दीपावली अमावस्या मेले में 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है, लेकिन लोहरौरा से सोहावल तक अधूरी सड़क और पुलों का निर्माण सतना की यातायात व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकता है।
सतना में पुराने बस स्टैंड से बसों का संचालन उतैली आईएसबीटी में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया फिलहाल टल गई है। नगर निगम आयुक्त ने बस एसोसिएशन से चर्चा कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने सतना होकर भोपाल और दानापुर के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रीवा, भोपाल और चर्लपल्ली से इनका संचालन होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में 23,228 करोड़ की विकास परियोजनाओं को निरंतर रखने की मंजूरी दी गई। वहीं सरकारी कर्मचारियों को 2 फीसदी डीए वृद्धि का बड़ा तोहफा मिला।
जबलपुर में सड़क हादसे में घायल 40 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर नरेंद्र रजक को ब्रेन डेड घोषित किए जाने के बाद उनकी पत्नी पूजा और परिजनों ने अंगदान का साहसिक फैसला लिया। अंगों को सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के लिए रात 12 से 01 बजे की बीच जबलपुर में ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए। नरेंद्र का हार्ट और लीवर विशेष चार्टर्ड विमान से अहमदाबाद भेजा गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह