चक्रवाती तूफान अकवान के बाहरी बारिश वाले बादल शुक्रवार सुबह से ओडिशा के तट से टकराने लगे हैं। इसके साथ ही गोपालपुर के पास टकराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो अगले 3 घंटे तक जारी रह सकती है। इसके चलते ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश शुरू हो रही है।

सरकार ने तीन लाख लोगों किया किया शिफ्टिंग
तूफान के असर से समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठीं
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
चक्रवाती तूफान अकवान के बाहरी बारिश वाले बादल शुक्रवार सुबह से ओडिशा के तट से टकराने लगे हैं। इसके साथ ही गोपालपुर के पास टकराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो अगले 3 घंटे तक जारी रह सकती है। इसके चलते ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश शुरू हो रही है। तूफान पिछले 6 घंटों में 21 किमी प्रति घंटे की की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ा है। यह आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम से 80 किमी पूर्व और ओडिशा के गोपालपुर से 130 किमी दक्षिण में स्थित था। इसके शुक्रवार दोपहर में पुरी और गोपालपुर के बीच तट से टकराने का अनुमान है। ओडिशा में तीन लाख लोगों लोगों को शिफ्ट कर दिया गया है। इनके लिए 2,523 राहत शिविर बनाए गए हैं और 423 रेस्क्यू टीमें तैनात की गई हैं। पूर्व तट रेलवे ने 41 ट्रेनें जबकि दक्षिण पूर्व रेलवे ने 28 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की हैं। वहीं 29 का समय बदला है। चक्रवात का असर 10 राज्यों में रहेगा।
मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह
साइक्लोन अकवान के असर से साउथ 24 परगना जिले के अलग-अलग हिस्सों में भारी से हल्की बारिश जारी है। सुंदरबन के तटीय इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। नदियों और समुद्र में भी पानी का लेवल बढ़ गया है। प्रशासन ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। बक्खाली और गंगासागर समेत बड़े टूरिस्ट जगहों पर नहाने के लिए लोगों को पानी में जाने से रोकने के लिए खास निगरानी भी की जा रही है।
आंध्र प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में आंधी-बारिश
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के तट पर 20-30kmph की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और समुद्र में लहरें उठ रही हैं। विशाखापट्टनम पर साइक्लोन का खतरा टल गया है, लेकिन आज पूरे उत्तरी आंध्र में आंधी-बारिश होने की आशंका है। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के सोमपेटा इलाके में समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। मछुआरों ने मछली पकड़ने का काम रोक दिया है।
10 राज्यों में चक्रवात का असर
आंध्र प्रदेश: चक्रवात अकवान का सबसे ज्यादा असर आंध्र प्रदेश में होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 और 21 नवंबर को तटीय इलाकों में भारी से बेहद भारी बारिश हो सकती है।
ओडिशा: 20 से 21 नवंबर के बीच ओडिशा में भारी बारिश का अनुमान है। गंजाम, गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में इसका ज्यादा असर हो सकता है। निचले इलाकों में पानी भरने और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा है।
तमिलनाडु: उत्तरी तमिलनाडु में 20 और 21 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। चेन्नई समेत तटीय इलाकों में जलभराव की आशंका है। हवा की रफ्तार 60 से 70kmph तक पहुंच सकती है। समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
पुडुचेरी: पुडुचेरी और कराईकल में 20-21 नवंबर के बीच भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं, जिससे तटीय इलाकों में परेशानी हो सकती है।
तेलंगाना: तेलंगाना में 20 और 21 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। खासकर राज्य के पूर्वी हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान है।
पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्सों में 20 और 21 नवंबर को बारिश हो सकती है। दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर और झारग्राम के कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका है।
झारखंड: झारखंड के कुछ इलाकों में 20 और 21 नवंबर को बारिश होने का अनुमान है। कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। स्थानीय प्रशासन को मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सतर्क रहने को कहा गया है।
छत्तीसगढ़: राज्य में चक्रवात सीधे नहीं टकराएगा, लेकिन छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में 20 और 21 नवंबर को बारिश हो सकती है। दक्षिणी और उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है।
बिहार: चक्रवात का असर बिहार तक रहेगा। गया, नवादा समेत 5 जिलों में 20 और 21 नवंबर को बारिश की संभावना है।
मध्य प्रदेश: राज्य के पूर्वी हिस्से में चक्रवात का असर रह सकता है। तूफान के चलते अगले दो दिन बारिश और आंधी की आशंका है।
खबर अपडेट की जा रही है....

चक्रवाती तूफान अकवान के बाहरी बारिश वाले बादल शुक्रवार सुबह से ओडिशा के तट से टकराने लगे हैं। इसके साथ ही गोपालपुर के पास टकराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो अगले 3 घंटे तक जारी रह सकती है। इसके चलते ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश शुरू हो रही है।
मुंबई के भेंडी बाजार स्थित अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ी विवादित संपत्ति पर बीएमसी की तोड़फोड़ पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने 25 नवंबर तक रोक लगा दी है। जानें पूरा मामला और अदालत में क्या हुआ।
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने सोनिया गांधी की किताब में सावरकर पर की गई कथित टिप्पणियों को लेकर उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। जानें प्रेस कॉन्फ्रेंस और 2004 के आंदोलन से जुड़ा पूरा विवाद।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो गेम 'ग्रैंड थेफ्ट ऑटो' (GTA-5 से GTA-6) के 12-13 साल के अंतराल का उदाहरण देते हुए भारत की आर्थिक, अंतरिक्ष, ऊर्जा और सुरक्षा क्षेत्र की ऐतिहासिक उपलब्धियों को सामने रखा है।
केरलम के अलप्पुझा जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने संक्रमण को रोकने के लिए एहतियातन बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले के प्रभावित इलाकों में 18,600 से अधिक पक्षियों को मारा गया और 28,040 अंडों के साथ-साथ करीब 100 किलो पोल्ट्री फीड भी नष्ट किया गया।
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अकवान आज दोपहर तक आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच तट से टकरा सकता है। इस दौरान 90 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। विशाखापट्टनम के समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं और तटीय इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सठियांव के पास गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। किलोमीटर संख्या 253 पर निजी बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।
बिहार के बेतिया में जदयू नेता राजेश कुशवाहा (राजू कुशवाहा) के गोल्ड शोरूम में दिन दहाड़े 8 बदमाशों ने 30 से 40 करोड़ की लूट को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज और पुलिस जांच की पूरी विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की साढ़े तीन घंटे लंबी बैठक हुई। इस दौरान 'विकसित भारत 2047' के रोडमैप, गरीबी उन्मूलन और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर गहन समीक्षा की गई।
सोनिया गांधी की आत्मकथा 'Belonging a Journey of Love' पर महाराष्ट्र में शिंदे गुट की शिवसेना ने कड़ा विरोध जताया है। किताब में वीर सावरकर और आरएसएस को लेकर की गई टिप्पणियों पर विवाद गहरा गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह