दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को तय समय पर धुआंधार चुनाव प्रचार का शोर थम गया। अब पूरा चुनावी मुकाबला साइलेंट मोड में आ चुका है, जहां दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों- भाजपा-कांग्रेस का पूरा ध्यान घर-घर व्यक्तिगत संपर्क, जातीय समीकरण साधने और बूथ मैनेजमेंट पर केंद्रित हो गया है।

जातीय समीकरण और साइलेंट वोटर के भरोसे भाजपा-कांग्रेस
कल 2.20 लाख मतदाता करेंगे विधायक के भाग्य का फैसला
भोपाल/दतिया। स्टार समाचार वेब
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को तय समय पर धुआंधार चुनाव प्रचार का शोर थम गया। अब पूरा चुनावी मुकाबला साइलेंट मोड में आ चुका है, जहां दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों- भाजपा-कांग्रेस का पूरा ध्यान घर-घर व्यक्तिगत संपर्क, जातीय समीकरण साधने और बूथ मैनेजमेंट पर केंद्रित हो गया है। दरअसल, कल 30 जुलाई (गुरुवार) को होने जा रहे मतदान से ठीक पहले दतिया की फिजा में मतदाताओं की खामोशी ने दोनों ही खेमों की धड़कनें बढ़ा रखी हैं। एक तरफ जहां भाजपा 2023 के झटके से उबरकर अपना पुराना गढ़ वापस पाने की जद्दोजहद में है। वहीं कांग्रेस स्थानीय चेहरे और जमीनी मुद्दों के सहारे अपनी बढ़त बरकरार रखने की रणनीति पर काम कर रही है।
जातीय गणित: किसके पाले में कितना वजन
दतिया विधानसभा क्षेत्र में 2.20 लाख से अधिक मतदाता हैं। यहां का सामाजिक और जातीय ढांचा किसी भी प्रत्याशी की जीत-हार तय करने में निर्णायक भूमिका निभाता है। उपचुनाव में कुशवाहा और यादव मतदाताओं का रुख सबसे अधिक चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में क्षेत्र में कुशवाहा समाज के दो युवकों की अलग-अलग घटनाओं में हुई हत्याओं के बाद स्थानीय स्तर पर सामाजिक तनाव और राजनीतिक हलचल देखी गई।
भाजपा का माइक्रो-मैनेजमेंट रणनीति
भाजपा ने कुशवाहा वोट बैंक को साधने के लिए ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी उप-प्रभारी के रूप में मोर्चा संभाल रहे हैं। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और पूर्व मंत्री इमरती देवी को दलित बस्तियों में सघन जनसंपर्क की कमान सौंपी गई है। पूर्व मंत्री डॉ. अरविंद भदौरिया लगातार जमीनी स्तर पर रणनीतिक व्यूहरचना में डटे हुए हैं।
आखिरी घंटों का अदृश्य युद्ध
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह ने पर्दे के पीछे से मजबूत बूथ नेटवर्क तैयार किया है। प्रचार तोपें शांत होने के बाद अब असली परीक्षा माइक्रो-लेवल बूथ मैनेजमेंट की है।
दोनों दलों की साख: दतिया दशकों तक भाजपा का अजेय दुर्ग माना जाता रहा, लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को अप्रत्याशित हार झेलनी पड़ी थी।
प्रत्याशी: भाजपा ने पूर्व संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह पर दांव लगाया है।
प्रमुख मुद्दे: दतिया में बना मेडिकल कॉलेज, सड़कों का जाल, शिक्षा व स्वास्थ्य अधोसंरचना का विस्तार और डबल इंजन सरकार के फायदे।
दिग्गजों की ताकत: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आक्रामक रोड शो ने पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा है।
समस्या चुनौती: कांग्रेस ने इस चुनाव को राष्ट्रीय बनाम स्थानीय मुद्दों की जगह पूरी तरह दतिया के आम जनजीवन से जोड़ा है।
प्रमुख मुद्दे: स्थानीय स्तर पर भ्रष्टाचार, किसानों को खाद-बीज की किल्लत, युवाओं के लिए रोजगार और प्रत्याशी की बेदाग व्यक्तिगत छवि।

राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स' विषय पर बात की। जानिए शिक्षा के बजट, अंधभक्तों पर टिप्पणी और छात्रों से जुड़ी बड़ी बातें।
सतना-मैहर में दिव्यांगों के 800 से अधिक पद रिक्त होने का दावा है। रोजगार और आरक्षण के लंबित पद भरने, आयोग गठन, प्रमाण-पत्र सत्यापन और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों को कंधे का सहारा लेना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
स्टार समाचार ने 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पर समाचार विक्रेताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया गया, मिठाई बांटी गई और घर-घर अखबार पहुंचाने वालों के योगदान को सम्मान मिला।
मानदेय वृद्धि, 25 हजार पर ईपीएफ और कलेक्टर रेट की मांग को लेकर कन्या कॉलेज में अतिथि विद्वानों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम से बातचीत बेनतीजा रही।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह