दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार को हंगामे के साथ शुरू हुआ। आप और भाजपा के बीच तीखी नोक-झोंक के बीच दो विधायक सदन में लगभग शारीरिक रूप से भिड़ने को तैयार होते दिखे। इससे स्थिति गंभीर हो गई। हालांकि, दोनों पक्षों के विधायकों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

स्पीकर ने असंसदीय व्यवहार पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की
कोई सदस्य अपनी सीट छोड़कर दूसरे की तरफ नहीं जाएगा
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार को हंगामे के साथ शुरू हुआ। आप और भाजपा के बीच तीखी नोक-झोंक के बीच दो विधायक सदन में लगभग शारीरिक रूप से भिड़ने को तैयार होते दिखे। इससे स्थिति गंभीर हो गई। हालांकि, दोनों पक्षों के विधायकों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने इस व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जताई। शुरुआत में आप विधायक कुलदीप कुमार और भाजपा विधायक रवि नेगी अपनी-अपनी सीटों से एक-दूसरे पर तीखे शब्दों का हमला बोल रहे थे। अचानक दोनों खड़े हो गए, जोर-जोर से चिल्लाने लगे और एक-दूसरे की तरफ बढ़ने लगे। दोनों दलों के कई विधायक तुरंत दौड़कर उनके बीच कूद पड़े और उन्हें अलग किया।
अध्यक्ष ने जताई सख्त नाराजगी
विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता इस पूरे प्रकरण से बेहद नाराज नजर आए। उन्होंने इसे बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और असंसदीय करार दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, मैं बहुत सख्त कार्रवाई कर सकता हूं। कोई भी सदस्य अपनी सीट छोड़कर दूसरे की तरफ नहीं जाएगा। अपशब्दों का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना अनुमति के बोलने वाले पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। सदन की मर्यादा से कोई खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
प्रवेश वर्मा ने आतिशी पर की टिप्पणी
यह तीखा पल तब आया जब पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आतिशी मानसून सत्र छोड़कर गोवा घूमने चली गई हैं। तीन दिवसीय मानसून सत्र 11 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान सरकार तीन विधेयक पेश करने और सीएजी की तीन रिपोर्ट सदन के पटल पर रखने वाली है। हालांकि, शुक्रवार के इस नाटकीय आगाज ने पूरे सत्र का माहौल पहले ही तनावपूर्ण बना दिया है।
पांच विधायकों को निकाला बाहर
सदन की कार्यवाही में विपक्ष द्वारा बाधा डालने पर स्पीकर ने आप विधायक संजीव झा, कुलदीप कुमार, विशेष रवि, जरनैल सिंह और सोमदत्त को मार्शल के माध्यम से सदन से बाहर करवा दिया गया। हंगामा यहां पर भी नहीं रुका। शोर बढ़ने के साथ ही सदन की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा।
650 करोड़ का मेडिकल घोटाला
उधर, सदन के बाहर दिल्ली विधानसभा परिसर में आप विधायकों ने ओआरएस पैकेट की माला पहनकर विरोध प्रदर्शन किया। विधायक दिल्ली में 650 करोड़ रुपए के मेडिकल घोटाले का आरोप लगाते हुए भी विरोध कर रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार को हंगामे के साथ शुरू हुआ। आप और भाजपा के बीच तीखी नोक-झोंक के बीच दो विधायक सदन में लगभग शारीरिक रूप से भिड़ने को तैयार होते दिखे। इससे स्थिति गंभीर हो गई। हालांकि, दोनों पक्षों के विधायकों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
बिहार की राजधानी पटना के अगमकुआं थाना अंतर्गत बड़ी पहाड़ी के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 30 पर आज सुबह एक तेज रफ्तार यात्री बस ने एक युवक को कुचल दिया। मृतक की पहचान स्थानीय 26 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई।
क्षेत्रीय दलों को 2024-25 में मिले 20 हजार रुपए से अधिक के घोषित चंदे में इससे एक साल पहले की तुलना में तीन गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। द्रमुक सबसे अधिक चंदा पाने वाली पार्टी बनकर उभरी है। एडीआर की ओर से जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है।
भारत ने ओडिशा के चांदीपुर से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-4' का सफल परीक्षण किया है। 4,000 किलोमीटर तक मार करने वाली इस मिसाइल से चीन और पाकिस्तान की टेंशन बढ़ना तय है।
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने IIMUN के कार्यक्रम में Gen-Z, शिक्षा बजट, महिलाओं की भागीदारी, LGBTQ और पड़ोसी देशों के संबंधों पर खुलकर अपने विचार रखे।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके सितंबर से 'क्या बोलती पब्लिक' देशव्यापी अभियान शुरू करेंगे। बेरोजगारी, महंगी शिक्षा और संस्थागत जवाबदेही जैसे मुद्दों पर गांव-शहर जाकर युवाओं से चर्चा की जाएगी।
केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू ने विमान ईंधन में एथेनॉल मिलाने की खबरों का खंडन किया है। जानिए SAF और एथेनॉल में क्या अंतर है और सरकार का इस पर क्या रुख है।
संसद में छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा जारी। राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग पर सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सरकार से विचार करने को कहा, जबकि किरेन रिजिजू और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच ने तहलका के संस्थापक तरुण तेजपाल को 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में दोषी ठहराते हुए 10 साल के कारावास और 5 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम को अंतरिम जमानत देने से किया इनकार, लेकिन स्वास्थ्य को देखते हुए अपनी पसंद का केयरटेकर रखने की दी अनुमति। जानिए 2013 के इस मामले से जुड़ी पूरी अपडेट।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह