मध्यप्रदेश के कटनी जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत भेजा गया 4 करोड़ 42 लाख 71 हजार 718 रुपए कीमत का फोर्टिफाइड चावल रास्ते से ही गायब हो गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कटनी से इंदौर, नीमच और हरदा के गोदामों के लिए रवाना किए गए कुल 32 ट्रकों में से केवल एक ही ट्रक गंतव्य तक पहुंच सका, जबकि 31 ट्रक रास्ते में ही गायब कर दिए गए।

फर्जी पावतियों से ढका गबन, परिवहन फर्म प्रतिबंधित
आनन-फानन में सरकार ने सात दिन में तलब की रिपोर्ट
चारों आरोपी भोपाल, चाकघाट और त्योंथर के निवासी
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत भेजा गया 4 करोड़ 42 लाख 71 हजार 718 रुपए कीमत का फोर्टिफाइड चावल रास्ते से ही गायब हो गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कटनी से इंदौर, नीमच और हरदा के गोदामों के लिए रवाना किए गए कुल 32 ट्रकों में से केवल एक ही ट्रक गंतव्य तक पहुंच सका, जबकि 31 ट्रक रास्ते में ही गायब कर दिए गए। मध्य प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के कटनी प्रभारी जिला प्रबंधक रविकांत ठाकुर की लिखित शिकायत के आधार पर रंगनाथ नगर पुलिस थाने में परिवहनकर्ता फर्म के चार साझेदारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों का जांच दल गठित कर सात दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
हरदा-नीमच और इंदौर के ट्रक गायक
नागरिक आपूर्ति निगम की जांच रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच 32 ट्रकों में कुल 21,765 बोरी यानी 10,797.18 क्विंटल फोर्टिफाइड चावल भेजा गया था। इसमें हरदा के लिए 14 ट्रक (4,763 क्विंटल), नीमच के लिए 10 ट्रक (3,569 क्विंटल) और इंदौर के लिए आठ ट्रक (2,641 क्विंटल) शामिल थे। भौतिक सत्यापन में हरदा के सभी 14, नीमच के सभी 10 और इंदौर के सात ट्रक गायब पाए गए।
सत्यापन पर फर्जी निकलीं पावती
कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी द्वारा कराई गई जांच में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ। जवाब मांगे जाने पर फर्म के साझेदार ने डिलीवरी की पावतियां पेश कीं, लेकिन संबंधित जिलों के प्रबंधकों से सत्यापन कराने पर वे फर्जी निकलीं। जांच में सामने आया कि पावतियों पर केंद्र प्रभारियों के हस्ताक्षर और सील कंप्यूटर से पेस्ट किए गए थे, जबकि आवक रजिस्टर और आॅनलाइन पोर्टल पर चावल प्राप्ति की कोई दर्ज एंट्री नहीं थी।
रीवा-भोपाल से जुडे घोटाले के तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फर्म के चार साझेदारों भोपाल निवासी दीपक जैन, चाकघाट रीवा निवासी किशन केशरवानी व शांति मिश्रा और त्योंथर रीवा निवासी मनोज कुमार तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में भाग्य लक्ष्मी रोड लाइंस को निविदा शर्तों के विपरीत कार्य करने पर कटनी जिले के परिवहन कार्य से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत भेजा गया 4 करोड़ 42 लाख 71 हजार 718 रुपए कीमत का फोर्टिफाइड चावल रास्ते से ही गायब हो गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कटनी से इंदौर, नीमच और हरदा के गोदामों के लिए रवाना किए गए कुल 32 ट्रकों में से केवल एक ही ट्रक गंतव्य तक पहुंच सका, जबकि 31 ट्रक रास्ते में ही गायब कर दिए गए।
रीवा के सिरमौर फ्लाईओवर पर एक महीने से जारी धीमी मरम्मत ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी है। बैरिकेडिंग के कारण रोज जाम लग रहा है। स्कूल बसें, एंबुलेंस और आम वाहन चालक परेशान हैं।
रीवा और मऊगंज की 12 सांदीपनी विद्यालय परियोजनाओं का निर्माण तय समय से एक साल पीछे है। पीके स्कूल का 56 करोड़ का भवन अधूरा है। कहीं हैंडओवर अटका तो कहीं विद्यार्थी पुराने भवनों में पढ़ रहे हैं।
रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट पर पांच आदतन अपराधियों को जिला बदर किया। आदेश के तहत आरोपियों को रीवा सहित छह जिलों की सीमाओं से एक साल बाहर रहना होगा।
सतना जिला अस्पताल में रिजेंट की कमी से दो महीने से सीबीसी, सीआरपी और थायराइड जांच बंद हैं। मलेरिया किट भी खत्म हो गई है। मरीज निजी पैथोलॉजी में महंगी जांच कराने को मजबूर हैं।
सतना के मझगवां स्थित आरपी राइस मिल में बिजली बिल वसूली और कनेक्शन जांच करने पहुंचे जेई को कथित तौर पर बंधक बनाया गया। पुलिस ने मुक्त कराया। संचालक ने ओवरबिलिंग और मीटर गड़बड़ी के आरोप लगाए।
सतना के रामस्थान स्थित भिलाई जेपी प्लांट की मैग्जीन से 1120 इलेक्ट्रिकल डेटोनेटर चोरी हो गए। 15 नकाबपोश संदिग्धों के भागने की जानकारी मिली। पुलिस अवैध खनन गिरोह और सुरक्षा कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है।
सतना जंक्शन पर महानगरी एक्सप्रेस के एस-2 कोच में हॉट एक्सल की खराबी मिलने से ट्रेन ढाई घंटे खड़ी रही। करीब 120 यात्रियों को दूसरे कोचों में शिफ्ट किया गया। कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म और समय बदले।
सतना में सड़क हादसों में आठ मौतों के बाद बदहाल सड़कों और मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल उठे। कोठी-सिंहपुर, सुंदरा-सेमरिया और सतना-चित्रकूट मार्ग पर गड्ढों ने सड़क सुरक्षा और विभागीय जवाबदेही को कटघरे में खड़ा किया।
सतना के धवारी में धारणाधिकार पट्टा वितरण की जांच में पुराने आवंटन की अनदेखी, पति-पत्नी को अलग-अलग पट्टे और सार्वजनिक रास्ते की जमीन शामिल करने जैसी अनियमितताएं सामने आईं। दो राजस्व अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश हुई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह