
मध्य प्रदेश में बीती देर रात दो भीषण हादसे हो गए।

कटनी/सिवनी। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में बीती देर रात दो भीषण हादसे हो गए। पहला हादसा कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र में हुआ। जहां पिकअप ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। दूसरा हादसा सिवनी जिले के कुरई में हुआ। जहां तेज रफ्तार बाइक सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। इसमें दंपती और उनके दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया। रीठी टीआई मो. शाहिद ने बताया कि हादसा गुरुवार देर रात हीरापुर और बड़गांव के बीच हुआ। दमोह से आ रहे टमाटर से भरे पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मारी दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो युवकों और ढाई साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे युवक ने रीठी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
पन्ना जिले के सभी मृतक
मृतकों की पहचान अनु बसोर (32), उनकी ढाई वर्षीय बेटी भारती बसोर, विनोद बसोर (30) और प्रेमलाल बसोर (32) के रूप में हुई है। सभी मृतक पन्ना जिले के बगवार के थे और कटनी जिले के ग्राम बरजि से अपने घर लौट रहे थे। विनोद अनु का साला लगता था। प्रेमलाल विनोद का रिश्ते में जीजा लगता था।
वाहन छोड़कर चालक फरार
हादसे के बाद चालक पिकअप वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर सलैया चौकी प्रभारी विनोद पांडेय पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। घायल युवक को तत्काल एम्बुलेंस से रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था, लेकिन उसकी जान भी नहीं बची। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।
सिवनी में नववर्ष मनाने जा रहे थे ससुराल
दूसरा हादसा सिवनी के कुरई में हुआ। देर शाम जबलपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रिड्डी टेक के पास एक बाइक सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में खवासा टोला गांव निवासी परमानंद बरकड़े (45), उनकी पत्नी गीता बरकड़े (38), आठ वर्षीय बेटी माही और चार वर्षीय बेटे दीपांशु की मौत हो गई। सभी बाइक (एमपी 22 जेडसी 2632) से दरगढ़ा गांव स्थित अपने ससुराल नववर्ष मनाने जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
यह भी पढ़िए...


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।