मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के धनवंतरी नगर चौक पर दरम्यानी रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

दरम्यानी रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
जबलपुर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के धनवंतरी नगर चौक पर दरम्यानी रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा आधी रात 1 से दो बजे के बीच उस समय हुआ, जब कुछ युवक अपनी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी कर आपस में बातचीत कर रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक तेज रफ्तार से एक कार चौराहे की ओर आई और अनियंत्रित होकर वहां खड़े युवकों की ओर बढ़ गई। स्थिति को भांपते हुए कुछ युवक तो मौके से भागने में सफल रहे, लेकिन तीन युवक कार की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर खड़ी मोटरसाइकिलें भी चकनाचूर हो गईं।
घायल को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया
हादसे में महाराजपुर निवासी गणेश प्रसाद और एक अन्य युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं गणेश प्रसाद का बेटा शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
कार चालक गिरफ्तार
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त कार (एमपी 20 जेडबी 2934) को जब्त कर लिया है। आरोपी कार चालक किशन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार करोंदा निवासी अरविंद चौधरी के नाम पर पंजीकृत है। आरोपी चालक का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। वहीं दावा किया जा रहा है कि कार चालक शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था।
पानी पीने रुके और हो गया हादसा
घायल शुभम और उसके पिता गणेश प्रसाद एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए क्षेत्र में आए थे। समारोह के दौरान प्यास लगने पर वे पानी पीने के लिए धनवंतरी नगर चौक पर रुके थे। इसी दौरान यह भयावह हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने पहले मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मारी और उसके बाद भी ड्राइवर ने गति कम नहीं की। तेज रफ्तार कर भागते हुए पलट गई।
दीवार से टकराने के बाद रुकी कार
अनियंत्रित कार कुछ दूरी तक घसीटते हुए आगे बढ़ी और अंतत: एक दीवार से टकराकर रुक गई। इस दौरान शुभम और उसके पिता भी कार की चपेट में आ गए। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं स्थानीय लोगों ने आरोपी ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों का आरोप है कि ड्राइवर पूरी तरह नशे में था और ठीक से बात करने की स्थिति में भी नहीं था।
यह भी पढ़िए....
राजगढ़: खुशियां मातम में बदलीं; ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की भीषण भिड़ंत में 3 की मौत, 15 घायल
हाथरस हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बस और वैन की भीषण भिड़ंत, 6 की मौत, 6 घायल


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा में कलेक्टर-एसपी की जांच में कई अनियमितताएं मिलने के बाद आयुष्मान अस्पताल को बंद करने के निर्देश दिए गए। मरीजों को शिफ्ट करने और जवाब देने के आदेश के बावजूद संचालन जारी रहा।
रीवा में सहायक ग्रेड-3 के रिक्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति की जानकारी समय पर नहीं भेजने पर लिपिक अखिलेश तिवारी निलंबित हुए। लोक शिक्षण संचालनालय की जानकारी लंबित रखने पर कार्रवाई की गई।
मऊगंज के शाहपुर थाना क्षेत्र से किशोरी को अगवा कर अहमदाबाद ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के लातूर से गिरफ्तार किया। आरोपी करीब दो माह से फरार था।
रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का शुभारंभ हुआ। छह ईवी बसें सतना, सीधी और जबलपुर के लिए चलेंगी। आधुनिक बसों से आरामदायक और प्रदूषणमुक्त परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।
सिंगरौली के चितरंगी में सोन नदी से कथित रेत खनन की शिकायत करने वाले राहुल तिवारी ने धमकी और शिकायत वापस लेने के दबाव का आरोप लगाया। पुलिस ने उनके खिलाफ एससी-एसटी प्रकरण दर्ज किया।
पन्ना-छतरपुर एनएच-39 के मड़ला घाट में डीजल खत्म होने से ट्राला बीच सड़क बंद हो गया। करीब चार घंटे यातायात बाधित रहा, दोनों ओर वाहनों की कतार लगी, पुलिस ने कार्रवाई की।
सतना-पन्ना नई रेल लाइन के 52 किलोमीटर सतना-देवेंद्रनगर खंड पर यात्री सेवा शुरू करने की तैयारी है। पश्चिम मध्य रेलवे ने दो जोड़ी मेमू का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है।
सतना जिले में सामान्य से 61 प्रतिशत अधिक बारिश के बीच उचेहरा के बिहटा और धनेह गांव में जलभराव व तालाब टूटने से परिवार प्रभावित हुए। खेत, घर और पशुधन को नुकसान।
व्यापारिक संगठनों की आपत्ति और सांसद गणेश सिंह की पहल के बाद रेलवे बोर्ड ने रीवा-आनंद विहार सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन फिलहाल सतना जंक्शन से यथावत रखने का आश्वासन दिया है।
सतना में बारिश के बाद स्क्रब टाइफस के मामले बढ़ रहे हैं। सरकारी आंकड़ों में 15 मरीज पॉजिटिव मिले, जबकि जिला अस्पताल में जांच सुविधा बंद होने से संदिग्ध मरीज निजी पैथालॉजी पहुंच रहे हैं।