मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ट्विशा शर्मा मौत केस में सीबीआई ने उसकी सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को सख्त सुरक्ष के बीच कोर्ट में पेश किया। सीबीआई के वकील ने दोनों की 5-5 दिन की रिमांड मांगी।

सास और पति को अलग-अलग गाड़ियों में लेकर पहुंची टीम
अब दोनों आरोपियों से आमने-सामने बैठाकर होगी पूछताछ
एक्ट्रेस के आखिरी घंटों का वर्चुअल रीक्रिएशन भी होगा
कोर्ट में गिरिबाला-समर्थ के चेहरे पर नहीं दिखा तनाव
जेपी हॉस्पिटल में कराया समर्थ का मेडिकल चेकअप

भोपाल।स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ट्विशा शर्मा मौत केस में सीबीआई ने उसकी सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को सख्त सुरक्ष के बीच कोर्ट में पेश किया। सीबीआई के वकील ने दोनों की 5-5 दिन की रिमांड मांगी। इस पर आरोपी पक्ष के वकील ने कोई आपत्ति जाहिर नहीं की। जिसके बाद स्पेशल कोर्ट की जज शोभना भलावे ने सीबीआई रिमांड को मंजूरी दे दी। अब सीबीआई दोनों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। समर्थ ने फरारी कहां और किसके साथ काटी, इसको लेकर भी सवाल-जवाब होंगे। गिरिबाला पर सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप है। यहां सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कोर्ट में एक ही कठघरे में खड़े गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह आपस में बातचीत कतरे नजर। दोनों के चेहरों पर किसी तरह का तनाव या सिकन तक नहीं दिखी। सीबीआई ने कोर्ट में पेश करने से पहले समर्थ सिंह का जेपी हॉस्पिटल में मेडिकल चेकअप कराया था। गिरिबाला सिंह का मेडिकल मेनिट परिसर में ही कराया गया था।
दोनों आरोपी एक ही कठघरे में रहे खड़े
जज शोभना भलावे की कोर्ट में पूर्व जज गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की रिमांड को लेकर जब वकील दलीलें दे रहे थे तब दोनों आरोपियों को एक ही कठघरे में खड़ा किया गया था। उनकी पैरवी के लिए कोर्ट रूम के अंदर कई वकील मौजूद रहे।
पूर्व जज को कल किया था गिरफ्तार
सीबीआई ने उन्हें गुरुवार को 7 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने 25 मई की रात इस मामले में औपचारिक एफआईआर दर्ज की थी। 26 मई को सीबीआई की टीम पहली बार बाग मुगलिया एक्सटेंशन स्थित गिरिबाला सिंह के घर पहुंची थी। यहां अधिकारियों ने करीब दो घंटे तक पूछताछ की।
फूंक-फूंककर कदम रख रही सीबीआई
इससे पहले ट्विशा के पति समर्थ सिंह को सीबीआई पहले ही रिमांड पर ले चुकी थी। सीबीआई अब टनल व्यू इन्वेस्टिगेशन तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। एजेंसी ट्विशा के आखिरी घंटों का वर्चुअल रीक्रिएशन तैयार कर रही है, ताकि घटना से पहले और बाद की हर गतिविधि को मिनट-टू-मिनट समझा जा सके।
यह भी पढ़िए....
मध्यप्रदेश: हाईकोर्ट से पूर्व जज को लगा झटका... गिरिबाला सिंह को सीबीआई ने घर से किया गिरफ्तार
भोपाल: ट्विशा शर्मा मौत केस... सीबीआई एफआईआर दर्ज कर बढ़ाया जांच का दायरा... सास के घर पहुंची टीम
ट्विशा शर्मा की मौत पर सीजेआई की दो टूक- केस को सनसनीखेज न बनाया जाए ... निष्पक्ष जांच जरूरी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सतना के पोड़ी पतौरा-धवारी मार्ग की जर्जर हालत से पचास से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीण परेशान हैं। बरसात में गड्ढों और कीचड़ के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, जबकि सड़क निर्माण की मांग वर्षों से अधूरी है।
कोठी क्षेत्र के रामपुरा गांव में लकवाग्रस्त बुजुर्ग महिला को खाट पर अस्पताल ले जाने का वीडियो वायरल हुआ। ग्रामीणों ने बदहाल सड़क को जिम्मेदार बताया, जबकि प्रशासन ने खबर को भ्रामक बताते हुए अपना पक्ष रखा।
सतना में पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक के चेक तकनीकी कारणों से क्लियर नहीं हो रहे हैं। भुगतान अटकने से खाताधारकों और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जबकि विभाग से स्पष्ट जवाब अब तक नहीं मिला।
सतना में नर्मदा जल पहुंचाने की परियोजना को लेकर अक्टूबर-नवंबर 2026 की नई समयसीमा सामने आई है। वर्षों से मिलती तारीखों के बीच टनल निर्माण अंतिम चरण में है, लेकिन लोगों का भरोसा अभी भी अधूरा है।
नागौद से गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाई गई प्रसूता की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल प्रबंधन ने समय पर आवश्यक चिकित्सकीय प्रयास किए जाने का दावा किया।
सतना और मैहर में 5वीं-8वीं बोर्ड सेकंड चांस परीक्षा के बाद भी आठ हजार से अधिक छात्र असफल रहे। परिणामों ने स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता, निगरानी व्यवस्था और बुनियादी शिक्षा की गंभीर खामियां उजागर कर दीं।
मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के बीच दतिया की सियासत में उस वक्त भूचाल आ गया, जब कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे वरिष्ठ नेता अवधेश नायक से मिलने खुद भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी उनके घर पहुंच गए। बीती देर रात हुई इस मुलाकात ने दतिया के सियासत में सुगबुगाहट तेज कर दी है।
मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी को फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में बड़ी राहत मिली है। राज्य स्तरीय छानबीन समिति ने उनके जाति प्रमाण पत्र को सही पाते हुए उन्हें क्लीन चिट दे दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश अब डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) जैसे आधुनिक उद्योगों का नया गंतव्य बन चुका है।
दतिया उपचुनाव में सियासी पारा गर्म! बीजेपी सभा में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा ने आशुतोष तिवारी को जिताने का संकल्प लिया। कांग्रेस प्रत्याशी पर साधा निशाना। नामांकन की पूरी अपडेट यहाँ पढ़ें।