स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले पंजाब को दहलाने की एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस और जालंधर देहात पुलिस ने एक संयुक्त आपरेशन में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल के मॉड्यूल को तबाह कर दिया।

राज्य की पतारा पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, पूछताछ जारी
पंजाब में बब्बर खालसा इंटरनेशनल मॉड्यूल का भंडाफोड़
अब सवाल-विस्फोटक कहां से आया और निशाना क्या था
जालंधर। स्टार समाचार वेब
स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले पंजाब को दहलाने की एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस और जालंधर देहात पुलिस ने एक संयुक्त आपरेशन में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल के मॉड्यूल को तबाह कर दिया। पुलिस ने मॉड्यूल के मुख्य आपरेटिव को 1.3 किलोग्राम हाई-एक्सप्लोसिव इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। समय रहते हुई इस कार्रवाई से राज्य में एक बड़ा बड़ा हादसा टल गया है। आतंकी का बैग में लोहे के छर्रों से लबालब था आईईडी। आरोपी की पहचान सतबीर सिंह निवासी गांव पड़ियाना, आदमपुर, जालंधर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 1.3 किलो आईईडी, काले रंग की प्लेटिना मोटरसाइकिल मिली है। विस्फोटक के अंदर भारी मात्रा में लोहे के छर्रे और बॉल बेयरिंग्स भरे गए थे, ताकि विस्फोट के समय ज्यादा से ज्यादा जनहानि हो और दहशत फैलाई जा सके।
पुलिस ने की नाकेबंदी
डीजीपी पंजाब, गौरव यादव ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस को सटीक सूचना मिली थी कि बीकेआई का एक सदस्य अपने विदेशी आकाओं के इशारे पर विस्फोटक की खेप लेकर गुजरने वाला है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ढंडौर गांव के पास नाकेबंदी की।
विदेश से मिल रहे थे निर्देश
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी विदेश में बैठे आईएसआई और बीकेआई हैंडलर्स के सीधे संपर्क में था। पुलिस ने थाना पतारा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 113(1) और 113(3) (आतंकी कृत्य), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4 एवं 5 और आर्म्स एक्ट 25(1इ)(अ) के तहत केस दर्ज किया गया है।
विस्फोटक कहां से आया और निशाना
जांच का फोकस इस बात पर भी है कि आईईडी पंजाब तक कैसे पहुंची और इसका इस्तेमाल किस स्थान पर किया जाना था। पुलिस सप्लाई चेन, वित्तीय लेनदेन और अन्य सहयोगियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और इस साजिश से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़िए....
नापाक साजिश का भांडाफोड़... गुजरात एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद के पांच आतंकिवादियों को किया गिरफ्तार
राम मंदिर चंदा चोरी: एसआईटी की सिफारिश के दो दिन बाद एफआईआर...आठ ने रची साजिश... सात गिरफ्तार


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सभी एयरलाइंस के पायलटों के लिए ड्रग परीक्षण अनिवार्य कर दिया है। जानिए क्या हैं नए नियम और एयर इंडिया की किस घटना के बाद लिया गया यह बड़ा फैसला।
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग और लैंड-फॉर-जॉब घोटाले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों पर चार्ज फ्रेम करने का आदेश दिया है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग गालवान हिंसा के 6 साल बाद BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आ रहे हैं। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक और व्यापारिक एजेंडे की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
मायावती के राजनीति से संन्यास लेने के सुझाव पर आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने बसपा सुप्रीमो यानी अपनी समधन को संदेश लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि आपका आदेश मेरे लिए अंतिम शब्द है। आकाश आनंद को गुमराह करने का आरोप निराधार है। मैं संन्यास लेने के लिए तैयार हूं।
बेंगलुरु का एक स्टार्टअप कुत्तों की सूंघने की अद्भुत क्षमता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मिलाकर कैंसर की शुरुआती पहचान की नई तकनीक विकसित कर रहा है। इस अनोखी रिसर्च के बारे में विस्तार से यहाँ जानें।
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले की चार्जशीट में NIA ने बड़ा खुलासा किया है। धमाके में VBIED कार का इस्तेमाल हुआ था और DNA जांच से कार के अंदर उमर उन नबी की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।
नोएडा मजदूर आंदोलन मामले में आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने और अधिकारियों के वेतन से 5 लाख मुआवजा देने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।
केंद्र सरकार ने रेलवे के आधुनिकीकरण के तहत 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर को फोर-ट्रैक करने और तीन नई मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे 14 जिलों और 56 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने पर GBU के छात्र अक्षय त्रिपाठी को मिले 5 लाख के नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है। CJI सूर्यकांत ने डीएम से जवाब तलब किया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को 5 मंजिला पीजी हादसे के बाद पुलिस और दिल्ली नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में 7 लोगों की मौत और 5 लोगों के घायल होने के बाद अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।