रीवा शहर के सबसे व्यस्ततम अमहिया मार्ग को 18 मीटर चौड़ा किया जाएगा, जिसके लिए नगर निगम ने 200 से अधिक अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया है। सिरमौर चौराहा से अस्पताल चौराहा तक की सड़क के दोनों ओर किए गए कब्जे हटाए जाएंगे। संजय गांधी और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तक सुगम पहुंच के लिए यह चौड़ीकरण जरूरी माना जा रहा है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। अमहिया मार्ग को दोगुना चौड़ा किया जाना है। सड़क की जमीन पर मकान और दुकान तानने वालों को चिन्हित कर लिया गया है। करीब 200 से अधिक लोगों को नोटिस जारी हुआ है। जवाब आने के बाद चौड़ीकरण का काम शुरू हो जाएगा।
आपको बता दें कि रीवा के मास्टर प्लान में कई सड़कों का चौड़ीकरण किया जाना शामिल हैं। इस सड़क में सिरमौर चौराहा से अस्पताल चौराहा भी शामिल है। इस सड़क का भी चौड़ीकरण किय जाना है। वर्तमान समय में यह सड़क 7 से 8 मीटर ही है। इसे बढ़ाकर 15 से 18 मीटर तक करना है। इस सड़क के चौड़ीकरण की शुरुआती प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। राजस्व और नगर निगम की टीम का गठन कर पहले ही नापजोख की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वालों को चिन्हित करने के बाद नगर निगम ने नोटिस भी जारी कर दिया था। अब उनके जवाब आने का इंतजार नगर निगम कर रहा है। कई लोगों ने नोटिस का जवाब भी दे दिया है। कईयों का आना बांकी है। जवाब आने के बाद अगला कदम चिन्हित भवनों को जमींदोज करने का किया जाएगा।
सबसे व्यस्ततम सड़क है अमहिया मार्ग
रीवा की सबसे व्यस्ततम सड़कों में एक अमहिया मार्ग भी है। इस मार्ग पर ही सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और संजय गांधी अस्पताल भी पड़ते हैं। सड़क सकरा होने के कारण मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचने में दिक्कतें होती है। एम्बुलेंस तक जाम में फंस जाते हैं। हर दिन इस सड़क पर जाम लगता है। अस्पताल का दायरा बढ़ रहा है। बेड की संख्या भी बढ़ रही है। ऐसे में यहां तक मरीजों को पहुंचाने के लिए चौड़ी सड़क की जरूरत भी लंबे समय से थी। अब इस पर एक्शन होना शुरू हुआ है।
3 से 4 मीटर तक सड़क की भूमि पर निकला कब्जा
सिरमौर चौराहा से अस्पताल चौराहा तक आरआई, पटवारी और नगर निगम की टीम ने सीमांकन किया था। सड़क के चौड़ीकरण में कई ऊंची ऊंची दुकान भवनें फंस रही हैं। इन दुकानदारों ने अपने हिस्से की जमीन पर तो भवन का निर्माण कराया ही। साथ ही सड़क के लिए छोड़ी गई भूमि पर भी अतिक्रमण कर लिया। नाप जोख में करीब 3 से 4 मीटर का अतिक्रमण मिला है। कुछ दुकानें तो ऐसी है जो पूरी तरह से ही अतिक्रमण में हैं। इन सभी दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
बीच में 15 मीटर और दोनों तरफ 18 मीटर चौड़ी होगी सड़क
अमहिया मार्ग को कितना चौड़ा करना है, यह भी पहले से ही तय है। सिरमौर चौराहा से अमहिया नाला तक सड़क की चौड़ाई 18 मीटर रखी गई है। अमहिया नाला से गुरुद्वारा गल्ला मंडी तक सड़क की चौड़ाई करीब 15 मीटर रखी जाएगी। इसके अलावा गल्ला मंडी से अस्पताल चौराहा तक सड़क को फिर से 18 मीटर चौड़ा किया जाएगा। वर्तमान समय में सड़क की चौड़ाई सिर्फ 7 मीटर के करीब ही है। ऐसे में जब चौड़ीकरण होगा तो स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितने दुकानें और मकान अतिक्रमण की जद में आएंगे।
सड़क की नापजोख की गई थी। नोटिस भी लोगों को जारी हुआ है। कईयों के जवाब भी आ गए हैं। राजस्व विभाग और नगर निगम ने संयुक्त रूप से नापजोख की थी।
-एचके त्रिपाठी, कार्यपालन यंत्री, नगर निगम रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।