भोपाल के 92 करोड़ के मेफेड्रोन ड्रग्स मामले में हाई कोर्ट ने अंजलि सिंह राजपूत समेत 3 आरोपियों की जमानत खारिज की। जानें ऑपरेशन 'क्रिस्टल ब्रेक' और तुर्की कनेक्शन से जुड़ी पूरी जानकारी।

जबलपुर/भोपाल। स्टार समाचार वेब
भोपाल के जगदीशपुर इलाके में ड्रग्स निर्माण की एक अवैध फैक्ट्री के भंडाफोड़ से जुड़े अंतरराष्ट्रीय मेफेड्रोन (MD) तस्करी मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने आरोपियों को बड़ा झटका दिया है। जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की एकल पीठ ने मामले के तीन प्रमुख आरोपियों—अंजलि सिंह राजपूत, महफूज खान और वीरन रजनीकांत शाह—की नियमित जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों की तस्करी समाज की नींव को खोखला कर रही है और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को अंधकार में धकेल रही है, ऐसे में इस अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत नहीं दी जा सकती।
ऑपरेशन 'क्रिस्टल ब्रेक' और यह हुई बरामदगी
यह मामला 16 अगस्त 2025 का है, जब डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने एक खुफिया ऑपरेशन 'क्रिस्टल ब्रेक' के तहत भोपाल के जगदीशपुर में चल रहे ड्रग निर्माण कारखाने पर छापा मारा था। इस कार्रवाई में एजेंसी ने 61.2 किलोग्राम लिक्विड मेफेड्रोन बरामद की थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 92 करोड़ रुपए आंकी गई थी। इस मामले में अब तक गिरोह के 7 मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि डीआरआई ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश में भी व्यापक छापेमारी की है। अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि सूरत निवासी अंजलि सिंह राजपूत इस ड्रग सिंडिकेट की एक सक्रिय सदस्य है। जांच के दौरान आरोप लगा कि वह मुख्य सरगना के इशारे पर भोपाल पहुंची थी और उसने 12 लाख रुपए की हवाला राशि का लेनदेन किया था। अंजलि ने एक अज्ञात व्यक्ति से नकदी के बदले '2-Bromo-4-Methyl Propiophenone' नामक रसायन से भरा ट्रॉली बैग प्राप्त किया था, जो मेफेड्रोन बनाने का एक प्रमुख प्रीकर्सर है। यह बैग बाद में सह-आरोपी अब्दुल फैजल कुरैशी को सौंपा गया था।
तुर्की से संचालित हो रहा था ड्रग नेटवर्क
डीआरआई की जांच में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि इस पूरे अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का मास्टरमाइंड सलीम डोला उर्फ 'अर्जुन सर' है। सलीम डोला फिलहाल फरार है और माना जा रहा है कि वह तुर्की में बैठकर भारत में ड्रग्स की तस्करी और निर्माण को संचालित कर रहा था। एजेंसी ने अदालत में पुख्ता सबूतों के तौर पर रेलवे टिकट, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), व्हाट्सएप और टेलीग्राम चैट पेश किए, जिनसे यह साबित होता है कि आरोपी विदेशी नंबरों के जरिए निरंतर संपर्क में थे।
अदालत का कड़ा रुख: 'यह सामान्य मामला नहीं'
बचाव पक्ष के वकीलों ने तर्क दिया था कि अंजलि के पास से कोई प्रत्यक्ष नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ है और उसे केवल अन्य आरोपियों के बयानों के आधार पर फंसाया गया है। हालांकि, हाई कोर्ट ने इन तर्कों को सिरे से खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, वित्तीय लेनदेन के दस्तावेज और डिजिटल चैट प्रथम दृष्टया आरोपी का अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क से सीधा संबंध स्थापित करते हैं। कोर्ट ने टिप्पणी की कि यह केवल किसी व्यक्ति से मामूली मात्रा में ड्रग्स मिलने का मामला नहीं है, बल्कि एक सुनियोजित संगठित अपराध है, जिसमें फाइनेंसर, निर्माता और वितरक अपनी-अपनी भूमिका निभा रहे थे।
यह भी पढ़ें..
ट्विशा केस अपडेट: सीबीआई ने तेज की जांच, आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ी
स्वाद बिगड़ने पर सजा : IPL क्रिकेटर और IPS पिता द्वारा कुक से मारपीट, मामला दर्ज

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।