एयरफोर्स अधिकारी के घर फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर बंटा और उसके साथी सोशल मीडिया पर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। धमकी भरे वीडियो और अवैध हथियारों की तस्वीरों से कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
एयरफोर्स आफीसर के घर में पथराव, वाहनों में तोड़फोड़ और पांच राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर बंटा और उसके साथी लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पुलिस को धमकियां दे रहे हैं। रविवार को हिस्ट्रीशीटर बंटा इंस्टाग्राम लाइव पर अपने परिचित से बात करते हुए कह रहा था कि पुलिस ट्रैक करके दिखाए, मोबाइल चालू है, लोकेशन आॅन है। इस बार तैयारी पूरी है, इस बार गोली खाकी पर चलेगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने का जिम्मा उठाने वाली खाकी वर्दी को खुला चैलेंज देने वाले हिस्ट्रीशीटर की धमकी के अगले दिन उसके साथी ने सोशल मीडिया अकांउट पर अवैध असलहे के साथ तस्वीर पोस्ट कर पुलिस को खुले चुनौती दे दी। पोस्ट में लिखा कि तैयारी पुलिस के लिए है। इस तरह की पोस्ट से पुलिस की साख दांव पर लग गई है। अपनी साख बचाने पुलिस अपने स्तर से प्रयासरत है।
बावजूद इसके अब तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों हिस्ट्रीशीटर बंटा उर्फ अमित सोनी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घूरडांग निवासी एयरफोर्स आफीसर रामदास सिंह के घर पर फायरिंग की, घटना के बाद उनका बेटा हर्ष सिंह अपने साथियों के साथ मौजूद था। फायरिंग करने वाले बदमाशों ने वाहनों में तोड़फोड़ कर घर में पथराव भी किया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फरारी के दौरान हिस्ट्रीशीटर बंटा ने इंस्टाग्राम में लाइव आकर अपने करीबी से कहा कि इस बार गोली खाकी पर चलेगी।
यह वीडियो वायरल होने पर पुलिस सक्रिय हुई। नतीजा कुछ भी नहीं निकला, इस बीच हिस्ट्रीशीटर बंटा के साथ घटना में शामिल अमर सिंह परिहार अकौना ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह बंटा के साथ एक चारपाई पर पिस्टल लेकर बैठा नजर आ रहा है। इस तस्वीर के साथ उसने लिखा कि यह पुलिस के लिए तैयारी है।
एक के बाद एक गुंडे-बदमाश अपने सोशल मीडिया अकांउट के जरिए पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं बावजूद इसके पुलिस अब तक इनको ट्रैस नहीं कर पाई है। बताया गया कि हिस्ट्रीशीटर बंटा के विरुद्ध 28 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की जा चुकी है। जिला बदर की कार्रवाई की अवधि पूरी होने के 11वें दिन उसने घूरडांग में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर हाईकोर्ट ने प्रशासनिक लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए पूर्व प्रमुख सचिव विवेक पोरवाल और पूर्व सागर कलेक्टर संदीप जीआर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश में 17 से 19 सितंबर के बीच बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरों से सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।
मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत 50 लाख से अधिक हितग्राहियों को 17 सितंबर से जमीन और मकान का मिलेगा मालिकाना हक। सरकार ने अधिकारियों को दिए सब रजिस्ट्रार के अधिकार।
भोपाल में UCC के खिलाफ AIMPLB की बैठक आयोजित। शहर काजी मुश्ताक अली नदवी और आरिफ मसूद ने यूसीसी को नकारा, 17 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन की अपील की।
आपरेशन सिंदूर में अपनी अचूक सटीकता और मारक क्षमता का लोहा मनवाने वाली स्वदेशी 155 एमएम धनुष तोप अब और अधिक घातक रूप में सामने आने वाली है। जबलपुर स्थित गन कैरिज फैक्ट्री धनुष तोप के नए और अत्याधुनिक 52 कैलिबर वर्जन पर तेजी से काम कर रही है।
मध्यप्रदेश में पुलिस महकमे में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य में 10 आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा के 127 डीएसपी स्तर के अफसरों सहित कुल 137 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में 2023 बैच के 4 और 2024 बैच के 6 आईपीएस शामिल हैं।
भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी के Pink Vibes Spa में पुलिस ने छापा मारकर अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। 4 आरोपी गिरफ्तार, 8,800 कैश और आपत्तिजनक सामग्री जब्त।
मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान राज्य सरकार की मुख्य जिम्मेदारी है।
भोपाल में प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने सिंधी समाज के संघर्ष, संस्कृति संरक्षण और शिक्षा पाठ्यक्रम में महापुरुषों को शामिल करने पर अपने विचार रखे।
नवरात्रि से पहले भोपाल में हिंदू उत्सव समिति ने गरबा आयोजकों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। पंडालों में मां दुर्गा की स्थापना, वराह पूजन और पंचगव्य के बाद ही मिलेगा प्रवेश।