जबलपुर हाईकोर्ट ने गैंगस्टर जुबेर मौलाना का सिर और दाढ़ी मुंडवाकर जुलूस निकालने के मामले में म.प्र. मानव अधिकार आयोग को कार्रवाई के लिए कहा। पत्नी ने मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया।

जबलपुर: स्टार समाचार वेब
कुख्यात गैंगस्टर जुबेर मौलाना का सिर और दाढ़ी-मूंछ मुंडवाकर जुलूस निकालने के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जुबेर की पत्नी शमीम बानो ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि पुलिस ने इस्लाम धर्म की मान्यताओं के खिलाफ यह कदम उठाया है।
दो महीने पहले भोपाल पुलिस ने जुबेर और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और तीन छुरियां जब्त की गई थीं। जुबेर और उसके गुर्गों पर शहर के मंगलवारा और टीला जमालपुरा क्षेत्रों में वाहनों में तोड़फोड़ करने और फायरिंग करने का आरोप है। हालांकि, पुलिस का दावा था कि जुबेर ने अपनी पहचान छिपाने के लिए स्वयं ही अपनी दाढ़ी, मूंछ और सिर मुंडवा लिए थे।
याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता प्रशांत चौरसिया ने कोर्ट को बताया कि भोपाल पुलिस ने जुबेर को वारंट तामीली के मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद, उसकी दाढ़ी, मूंछ और सिर मुंडवाकर उसे शहर की सड़कों पर आम जनता के सामने जुलूस के रूप में निकाला गया। याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट को सूचित किया कि इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों की जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर भोपाल कमिश्नर और मानव अधिकार आयोग को शिकायत पत्र भेजे गए थे।
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि यह मामला संविधान के अनुच्छेद 21, 22, 25 और मानवाधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है। कोर्ट को बताया गया कि किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करने के बाद उसका जुलूस नहीं निकाला जा सकता है। पुलिस को केवल संबंधित कोर्ट में पेश करने का अधिकार है, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाता है।
गैंगस्टर जुबेर मौलाना ने पुरानी रंजिश के चलते भोपाल में बदमाश साद खान पर फायरिंग की थी, जिसके सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे। जुबेर मौलाना के खिलाफ गैरतगंज के अलावा भोपाल में भी कई अपराध दर्ज हैं। उस पर तीस हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने उज्जैन की शाही मस्जिद को तोड़ने के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। प्रशासन और मस्जिद प्रबंधन के बीच आपसी सहमति से 3 फीट हिस्सा और दुकानें हटाने का फैसला हुआ है।
रीवा में कलेक्टर-एसपी की जांच में कई अनियमितताएं मिलने के बाद आयुष्मान अस्पताल को बंद करने के निर्देश दिए गए। मरीजों को शिफ्ट करने और जवाब देने के आदेश के बावजूद संचालन जारी रहा।
रीवा में सहायक ग्रेड-3 के रिक्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति की जानकारी समय पर नहीं भेजने पर लिपिक अखिलेश तिवारी निलंबित हुए। लोक शिक्षण संचालनालय की जानकारी लंबित रखने पर कार्रवाई की गई।
मऊगंज के शाहपुर थाना क्षेत्र से किशोरी को अगवा कर अहमदाबाद ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के लातूर से गिरफ्तार किया। आरोपी करीब दो माह से फरार था।
रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का शुभारंभ हुआ। छह ईवी बसें सतना, सीधी और जबलपुर के लिए चलेंगी। आधुनिक बसों से आरामदायक और प्रदूषणमुक्त परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।
सिंगरौली के चितरंगी में सोन नदी से कथित रेत खनन की शिकायत करने वाले राहुल तिवारी ने धमकी और शिकायत वापस लेने के दबाव का आरोप लगाया। पुलिस ने उनके खिलाफ एससी-एसटी प्रकरण दर्ज किया।
पन्ना-छतरपुर एनएच-39 के मड़ला घाट में डीजल खत्म होने से ट्राला बीच सड़क बंद हो गया। करीब चार घंटे यातायात बाधित रहा, दोनों ओर वाहनों की कतार लगी, पुलिस ने कार्रवाई की।
सतना-पन्ना नई रेल लाइन के 52 किलोमीटर सतना-देवेंद्रनगर खंड पर यात्री सेवा शुरू करने की तैयारी है। पश्चिम मध्य रेलवे ने दो जोड़ी मेमू का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है।
सतना जिले में सामान्य से 61 प्रतिशत अधिक बारिश के बीच उचेहरा के बिहटा और धनेह गांव में जलभराव व तालाब टूटने से परिवार प्रभावित हुए। खेत, घर और पशुधन को नुकसान।
व्यापारिक संगठनों की आपत्ति और सांसद गणेश सिंह की पहल के बाद रेलवे बोर्ड ने रीवा-आनंद विहार सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन फिलहाल सतना जंक्शन से यथावत रखने का आश्वासन दिया है।