सतना शहर में खसरे के 7 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें 4 केस राजेन्द्र नगर से हैं। स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे, टीकाकरण और निगरानी अभियान तेज कर दिया है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में खसरा (मीजल्स) के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के बाद अब शहरी सतना भी इसकी चपेट में आ गया है। ताजा जानकारी के अनुसार सतना अर्बन क्षेत्र में 7 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 4 केस राजेन्द्र नगर गली नंबर-16 से सामने आए हैं। इसी के साथ यह इलाका जिले का नया आउटब्रेक जोन बन गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी संक्रमित बच्चे 5 वर्ष से कम उम्र के हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि सभी बच्चों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि नागौद ब्लॉक के गिंजारा गांव में 2 वर्षीय बच्ची उर्मी अहिरवार की 27 अप्रैल को इस बीमारी से मौत हो चुकी है। शुरुआती लक्षणों के बाद इलाज में लापरवाही और झाड़-फूंक के सहारे रहने से स्थिति बिगड़ गई थी, अब उसी परिवार की बड़ी बेटी भी संक्रमित पाई गई है, हालांकि उसकी हालत स्थिर है।
जांच में सामने आए नए तथ्य
मई महीने में खसरे जैसे लक्षण दिखने पर 22 बच्चों के सैंपल 16 मई को ब्लड कलेक्शन लेकर 20 मई को आईसीएमआर लैब, जबलपुर भेजे गए थे। 23 मई को आई रिपोर्ट में 8 बच्चों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें से एक मामला नागौद ब्लॉक से जुड़ा है, जबकि बाकी मरीज शहरी और आसपास के इलाकों से हैं। संक्रमितों में 6 बच्चियां शामिल हैं, जो हनुमान नगर नई बस्ती, बजरहा टोला, राजेन्द्र नगर और गिंजारा गांव से संबंधित हैं।
इस साल तीसरा आउटब्रेक
स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2026 में सतना और मैहर मिलाकर अब तक करीब 40 खसरे के केस सामने आ चुके हैं। राजेन्द्र नगर में मिला यह नया क्लस्टर इस साल का तीसरा बड़ा आउटब्रेक माना जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुचित्रा अग्रवाल के अनुसार प्रभावित इलाकों में डोर-टू-डोर सर्वे शुरू किया जा रहा है, साथ ही बच्चों को एमआर वैक्सीन का अतिरिक्त डोज और विटामिन ए सिरप देने की तैयारी की जा रही है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। डॉ. अग्रवाल द्वारा अर्बन नोडल अधिकारी को ओआरआई आउटब्रेक गतिविधियों के संचालन के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारी का बयान
सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जहां-जहां केस सामने आए हैं, वहां आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्वे और जांच अभियान चलाया जाएगा, साथ ही संदिग्ध बच्चों की पहचान कर उन्हें आवश्यक दवा और टीकाकरण उपलब्ध कराया जाएगा।
निष्कर्ष
खसरे के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और जागरूकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। समय पर टीकाकरण और सही इलाज ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
स्टार समाचार ने 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पर समाचार विक्रेताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया गया, मिठाई बांटी गई और घर-घर अखबार पहुंचाने वालों के योगदान को सम्मान मिला।
मानदेय वृद्धि, 25 हजार पर ईपीएफ और कलेक्टर रेट की मांग को लेकर कन्या कॉलेज में अतिथि विद्वानों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम से बातचीत बेनतीजा रही।
नागौद सिविल अस्पताल में जन्म के बाद टीका लगाए गए नवजात की करीब 15 घंटे बाद तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने टीके के बाद झाग निकलने का आरोप लगाया, चिकित्सकों ने इलाज से सुधार बताया।
सच्चाई भी अच्छाई भी के ध्येय वाक्य के साथ स्टार समाचार ने पत्रकारिता के 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। कार्यालय में केक काटकर उपलब्धियों और कर्मचारियों के योगदान का उत्सव मनाया गया।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उज्जैन में दिए गए अहंकार संबंधी बयान का समर्थन किया है। साथ ही, उन्होंने धर्म को राजनीति से दूर रखने की अपील की है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। जानिए इस कार्यक्रम की मुख्य बातें, 'नमो प्रेरणा अभियान' और जनजातीय गौरव से जुड़ी खास जानकारियां।
इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हरीश चौधरी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने शिक्षा, रोजगार, 27% ओबीसी आरक्षण और बजट जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए।