सोम डिस्टिलरीज (Som Distilleries) के लाइसेंस रद्दीकरण मामले में MP हाईकोर्ट के जस्टिस विशाल मिश्रा ने सुनवाई से खुद को अलग किया। जानें क्या है फर्जी परमिट विवाद और अगला अपडेट।

जबलपुर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सोम डिस्टिलरीज (Som Distilleries) की याचिका पर सुनवाई के दौरान एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। जस्टिस विशाल मिश्रा ने इस मामले की सुनवाई से खुद को अलग (Recuse) कर लिया है। उन्होंने हाईकोर्ट रजिस्ट्रार को निर्देश दिए हैं कि इस केस को किसी अन्य कोर्ट में ट्रांसफर किया जाए। हालांकि, न्यायाधीश ने इस बार सुनवाई से हटने का कोई विशिष्ट कारण स्पष्ट नहीं किया है।
करीब 20 दिन पहले आबकारी आयुक्त ने रायसेन जिले के सेहतगंज स्थित सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रेवरीज लिमिटेड और मेसर्स सोम डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड के लाइसेंस निलंबित कर दिए थे। यह कार्रवाई इंदौर की देपालपुर कोर्ट द्वारा 2021 के एक मामले में सुनाए गए फैसले के आधार पर की गई है।
कोर्ट ने पाया था कि कंपनी के कई वरिष्ठ कर्मचारी और प्रतिनिधि फर्जी परमिट तैयार करने और अवैध शराब परिवहन जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त थे। हालांकि हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने सजा के क्रियान्वयन पर रोक लगाई है, लेकिन उनकी दोषसिद्धि (Conviction) अभी भी प्रभावी है, जिसे आधार बनाकर आबकारी विभाग ने यह कड़ा कदम उठाया।
यह पहली बार नहीं है जब जस्टिस विशाल मिश्रा ने किसी हाई-प्रोफाइल केस से खुद को अलग किया हो। इससे पहले भाजपा विधायक संजय पाठक के अवैध उत्खनन मामले में भी उन्होंने सुनवाई से इनकार कर दिया था। उस समय उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि किसी ने उनसे इस विशेष मामले पर चर्चा करने की कोशिश की है, जो न्यायपालिका की गरिमा के विरुद्ध है।
जांच में सामने आया है कि सोम डिस्टिलरीज से जुड़े व्यक्तियों ने बड़े पैमाने पर फर्जी परमिट तैयार किए थे, इनमें मोहन सिंह तोमर 676 फर्जी परमिट, संजय गोहे 282 फर्जी परमिट, प्रीति गायकवाड़ 279 फर्जी परमिट और वीरेंद्र भारद्वा: 272 फर्जी परमिट हैं।
मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 31 के तहत की गई इस कार्रवाई के खिलाफ कंपनी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 26 फरवरी को किसी अन्य बेंच के समक्ष होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में डीएसपी पदोन्नति की दोबारा समीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। विभागीय पदोन्नति समिति के जरिए निरीक्षक से डीएसपी बने करीब 250 अधिकारियों के रिकॉर्ड पुलिस मुख्यालय दोबारा खंगालेगा।
मध्यप्रदेश के मंदसौर में महू-नीमच राजमार्ग पर ग्राम लखमाखेड़ी के पास तेज गति से चला रहे मिनी ट्रक चालक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रॉली पलटने से एक मासूम सहित दो की मौत हो गई। वही 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर आज स्वयंसेवक एकत्रीकरण होगा। कार्यक्रम में संघ के भोपाल विभाग के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों से 30 हजार स्वयंसेवक शामिल होंगे। कार्यक्रम में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स' विषय पर बात की। जानिए शिक्षा के बजट, अंधभक्तों पर टिप्पणी और छात्रों से जुड़ी बड़ी बातें।
सतना-मैहर में दिव्यांगों के 800 से अधिक पद रिक्त होने का दावा है। रोजगार और आरक्षण के लंबित पद भरने, आयोग गठन, प्रमाण-पत्र सत्यापन और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों को कंधे का सहारा लेना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।