भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 के मेरिट होल्डर अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान झड़प हुई और अभ्यर्थियों ने राष्ट्रगान गाया।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी भोपाल के व्यस्तम बोर्ड ऑफिस चौराहे पर गुरुवार को प्राथमिक शिक्षक भर्ती वर्ग-3 (MPTET Grade-3) के मेरिट होल्डर अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने चौराहे के बीचों-बीच बैठकर थालियां बजाईं और शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन के कारण क्षेत्र में घंटों लंबा यातायात जाम लग गया और वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल करने की कोशिश की, तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। खुद को हटाए जाने के विरोध में कई अभ्यर्थी सड़क पर ही लेट गए, जबकि कुछ ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर मानव श्रृंखला बना ली।
इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी धक्का-मुक्की हुई। महिला अभ्यर्थियों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें जबरन घसीटकर पुलिस बसों में बैठाया।
महिला अभ्यर्थी का दर्द:
महिला अभ्यर्थी रोते हुए बोली-
“आपको जरा भी शर्म नहीं आ रही, हमें इस तरह घसीटकर ले जा रहे हैं। उस बेचारी दीदी का आज व्रत है, फिर भी उनके साथ यह बर्ताव किया जा रहा है।”बिलखते हुए मुख्यमंत्री से गुहार लगातै महिला ने कहा-
“क्या आपको हम पर दया नहीं आ रही? हम कई दिनों से सड़कों पर भटक रहे हैं, क्या आपको हमारा यह कष्ट दिखाई नहीं दे रहा?”
प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों का आक्रोश चरम पर दिखा। एक व्यथित महिला अभ्यर्थी ने कहा, “यदि सरकार हमें नियुक्ति पत्र नहीं दे सकती तो हमें जहर दे दे। हमें घर भेजने के लिए क्या मार डालोगे? क्या हमें सम्मान से जीने का हक नहीं है?”
एक अन्य अभ्यर्थी ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि वे पिछले दो वर्षों से पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग कर रहे हैं। उसने कहा, “हम दो-दो कठिन परीक्षाएं पास करके यहाँ तक पहुँचे हैं। हम कोई फ़्री में नौकरी नहीं मांग रहे, मेहनत की है। घर वाले भी अब ताने दे रहे हैं और परेशान कर रहे हैं।”
पुलिस जब प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक हिरासत में लेकर बसों में भर रही थी, तब आंदोलनकारियों ने एक अनूठा विरोध दर्ज कराया। सड़क से हटाए जाने के दौरान सभी अभ्यर्थी एक स्वर में राष्ट्रगान (जन-गण-मन) गाने लगे। इसके बावजूद पुलिस अधिकारी यातायात चालू कराने के लिए अभ्यर्थियों को उठाकर गाड़ियों में भेजते रहे।
शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक नियुक्ति पत्र और जॉइनिंग को लेकर कोई ठोस लिखित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।
क्लॉज 49 का मुद्दा: अभ्यर्थी भर्ती नियमों के क्लॉज 49 का हवाला देते हुए दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के दौरान 'डीएलएड (D.El.Ed.)' की डिग्री से जुड़ी शर्त का मामला उठा रहे हैं।
अंतिम चयन सूची की मांग: अभ्यर्थियों की मांग है कि सभी पात्र एवं मेरिट में शामिल अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द जॉइनिंग लेटर जारी कर स्कूलों में पदस्थ किया जाए।
गौरतलब है कि ठीक 22 दिन पहले भी वर्ग-3 के शिक्षक अभ्यर्थियों ने एमपी नगर चौराहे पर चक्काजाम किया था। उस समय करीब 4 घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद एसडीएम लाखन सिंह चौधरी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित किया गया था।
उस समय अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी थी कि यदि शिक्षा मंत्री या मुख्यमंत्री स्तर पर वार्ता कर समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो वे फिर से सड़कों पर उतरेंगे। वादा पूरा न होने पर गुरुवार को अभ्यर्थी एक बार फिर भोपाल की सड़कों पर उतर आए।
ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में करवा चौथ के दिन एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने सिर पर मूसली से कई वार किए। पढ़ें पूरी घटना और पुलिस जांच की विस्तृत रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान से जुड़े वायरल वीडियो विवाद की विस्तार से जानकारी। महिला रश्मि नागर सिंह चौहान ने 20 साल के रिश्ते और सांसद अनिता चौहान पर मानसिक प्रताड़ना के क्या आरोप लगाए हैं,
मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी रमेश थेटे को धोखाधड़ी और चेक बाउंस के मामले में नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। भोपाल कोर्ट द्वारा फरार घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। थेटे के खिलाफ दर्ज मामलों और गिरफ्तारी की पूरी जानकारी पढ़ें।
सीधी में जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं, डॉक्टरों की कमी और मेडिकल कॉलेज निर्माण में देरी के विरोध में युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। संगठन ने स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने की मांग की।
पन्ना में सागर लोकायुक्त पुलिस ने जल संसाधन विभाग के डिविजनल एकाउंटेंट दीपक परिहार और लिपिक अरविंद पाठक को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा। ठेकेदार ने 25 लाख रुपये का लंबित बिल पास कराने के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत की थी।
भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 के मेरिट होल्डर अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान झड़प हुई और अभ्यर्थियों ने राष्ट्रगान गाया।
रीवा के करीब 10 करोड़ रुपये से बने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नियमित अधिकारी का पद खाली है। सतना के अधिकारी को प्रभार सौंपा गया है। आठ आउटसोर्स कर्मचारी पांच महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशान हैं।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में कई डॉक्टरों को दोहरी और तिहरी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अतिरिक्त प्रभार के कारण ओपीडी, वार्डों में उपस्थिति, मरीजों का इलाज और मेडिकल शिक्षा प्रभावित होने के आरोप सामने आए हैं।
सतना के हाटी मोड़ पर दुर्घटनाओं की आशंका के चलते प्रशासन ने न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान हंगामा हुआ। मां-बेटी पर शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज हुआ, बिजली चोरी पर भी कार्रवाई जारी है।
सतना नगर निगम परिषद की बैठक में धवारी क्रिकेट स्टेडियम के नामकरण पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने रहे। 23 सूत्रीय एजेंडे के बीच सीवर, सड़क, जाम, प्रकाश और पेयजल की समस्याओं पर ठोस फैसलों की जरूरत बनी रही।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह