रीवा के करीब 10 करोड़ रुपये से बने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नियमित अधिकारी का पद खाली है। सतना के अधिकारी को प्रभार सौंपा गया है। आठ आउटसोर्स कर्मचारी पांच महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशान हैं।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
संभागीय मुख्यालय होने के बाद भी यहां खेल एवं युवा कल्याण विभाग की कुर्सी खाली है। स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स सतना के स्पोर्ट्स आफीसर के भरोसे चल रहा है। विभाग अधिकारीविहीन हो गया है। इसके कारण अव्यवस्थाएं हावी हो गई है। यहां तक की कर्मचारी वेतन तक के लिए मोहताज हो गए हैं।
आपको बता दें कि मप्र का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स रीवा में बना। करीब 10 करोड़ की लागत से यह स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बनवाया गया। डिप्टी सीएम के प्रयास से रीवा को बड़ी सौगात मिली। उम्मीद थी कि यहां से नए खिलाड़ी तैयार होंगे। रीवा का नाम प्रदेश और देश में रोशन करेंगे। हालांकि डिप्टी सीएम की उम्मीदों पर विभाग ने ही पानी फेर दिया। रीवा का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स और यहां के कर्मचारी सुविधाओं के मोहताज हो गया है। कर्मचारी पांच महीने से बिना सैलरी काम कर रहे हैं। वहीं एक संभागीय अधिकारी रेग्युलर पद पर रीवा में पदस्थ था। उसे ही स्थानांतरित कर भोपाल भेज दिया गया। अब पूरा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स ही खाली हो गया है। यहां रेग्युलर के नाम पर एक भी अधिकारी पदस्थ नहीं है। सतना की जिला अधिकारी को रीवा का प्रभार सौंप दिया गया है। ऐसे में सबसे बड़ा और महंगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स सतना के भरोसे चल रहा है। अधिकारी विहीन विभाग होने के कारण खेल गतिविधियों पर भी असर पड़ रहा है। यहां पर संभागीय अधिकारी के पद पर एमके धौलपुरे पदस्थ थे। उनका स्थानांतरण भोपाल में ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर हो गया है।
कर्मचारियों को वेतन के पड़ गए हैं लाले
स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में 8 आउटसोर्स कर्मचारी पदस्थ हैं। इन्हीं के भरोसे स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स की साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाएं चल रही हैं। इन्हीं कर्मचारियों को पांच महीनों से वेतन नहीं दिया गया है। कर्मचारी परेशान हैं। वेतन नहीं मिलने से कुछ ने नौकरी भी छोड़ दी है। आउटसोर्स कंपनी ही वेतन का भुगतान नहीं कर रही है। अधिकारी के स्थानांतरण के कारण अब इनकी और कोई सुनने वाला नहीं बचा है।

ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में करवा चौथ के दिन एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने सिर पर मूसली से कई वार किए। पढ़ें पूरी घटना और पुलिस जांच की विस्तृत रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान से जुड़े वायरल वीडियो विवाद की विस्तार से जानकारी। महिला रश्मि नागर सिंह चौहान ने 20 साल के रिश्ते और सांसद अनिता चौहान पर मानसिक प्रताड़ना के क्या आरोप लगाए हैं,
मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी रमेश थेटे को धोखाधड़ी और चेक बाउंस के मामले में नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। भोपाल कोर्ट द्वारा फरार घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। थेटे के खिलाफ दर्ज मामलों और गिरफ्तारी की पूरी जानकारी पढ़ें।
सीधी में जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं, डॉक्टरों की कमी और मेडिकल कॉलेज निर्माण में देरी के विरोध में युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। संगठन ने स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने की मांग की।
पन्ना में सागर लोकायुक्त पुलिस ने जल संसाधन विभाग के डिविजनल एकाउंटेंट दीपक परिहार और लिपिक अरविंद पाठक को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा। ठेकेदार ने 25 लाख रुपये का लंबित बिल पास कराने के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत की थी।
भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 के मेरिट होल्डर अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान झड़प हुई और अभ्यर्थियों ने राष्ट्रगान गाया।
रीवा के करीब 10 करोड़ रुपये से बने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नियमित अधिकारी का पद खाली है। सतना के अधिकारी को प्रभार सौंपा गया है। आठ आउटसोर्स कर्मचारी पांच महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशान हैं।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में कई डॉक्टरों को दोहरी और तिहरी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अतिरिक्त प्रभार के कारण ओपीडी, वार्डों में उपस्थिति, मरीजों का इलाज और मेडिकल शिक्षा प्रभावित होने के आरोप सामने आए हैं।
सतना के हाटी मोड़ पर दुर्घटनाओं की आशंका के चलते प्रशासन ने न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान हंगामा हुआ। मां-बेटी पर शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज हुआ, बिजली चोरी पर भी कार्रवाई जारी है।
सतना नगर निगम परिषद की बैठक में धवारी क्रिकेट स्टेडियम के नामकरण पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने रहे। 23 सूत्रीय एजेंडे के बीच सीवर, सड़क, जाम, प्रकाश और पेयजल की समस्याओं पर ठोस फैसलों की जरूरत बनी रही।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह