ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में करवा चौथ के दिन एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने सिर पर मूसली से कई वार किए। पढ़ें पूरी घटना और पुलिस जांच की विस्तृत रिपोर्ट।

ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र स्थित त्यागी नगर (डिफेंस स्कूल के पास) से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। करवा चौथ के पावन पर्व और व्रत के दिन एक पति ने अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी पति ने कथित तौर पर पहले गला घोंटा और फिर मसाला कूटने वाली मूसली से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और परिवार में कोहराम छाया हुआ है।
गुरुवार सुबह किसी बात को लेकर आनंद श्रीवास्तव और उसकी पत्नी मधु श्रीवास्तव के बीच तीखी नोकझोंक और विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में अंधे हो चुके पति आनंद ने मधु पर हमला बोल दिया। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने पहले अपनी पत्नी का गला घोंटा और इसके बाद रसोई में इस्तेमाल होने वाली मूसली (मसाला कूटने वाला भारी डंडा) से उसके सिर पर कई गंभीर वार किए। इस हमले में मधु का सिर बुरी तरह कुचल गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। खास बात यह है कि मधु ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था, लेकिन उसी दिन उसकी जान चली गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरोपी आनंद और मृतका मधु श्रीवास्तव ने साल 2010 में प्रेम विवाह (लव मैरिज) किया था। शादी के बाद दोनों का एक बेटा और एक बेटी हुए। घटना के समय घर के ही दूसरे कमरे में मधु की भाभी और उनके दोनों बच्चे मौजूद थे। हालांकि, बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और सदमे के कारण वे कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। अचानक हुई इस घटना ने दोनों बच्चों के सिर से माता-पिता का साया छीन लिया है।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी आनंद खुद पुलिस के संपर्क में रहा। उसने फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। स्थानीय निवासी आकाश राणा ने बताया कि पुलिस के सूचना देने पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचा था। आरोपी लगातार पुलिस फोन पर बात कर रहा था और यह शर्त रख रहा था कि पुलिस के आने पर ही वह घर का दरवाजा खोलेगा। जब पुलिस टीम अंदर दाखिल हुई, तब तक मधु की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया और FSL की टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए।
पड़ोसियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी आनंद बेरोजगार था और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। वह अक्सर घर में चिल्लाता रहता था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं की गई है। पड़ोसियों ने यह भी हैरानी जताई कि घटना के वक्त दूसरे कमरे में मौजूद परिजनों को किसी भी तरह की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई नहीं दी। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस खौफनाक वारदात के पीछे की असली वजह क्या थी।
फिलहाल मुरार थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीम ने घटनास्थल से तमाम सबूत इकट्ठा कर लिए हैं। पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि क्या यह हत्या किसी पुराने मानसिक तनाव का नतीजा थी या फिर अचानक उपजे विवाद का खौफनाक परिणाम।
उज्जैन के प्राचीन खड़े हनुमान मंदिर की मूर्ति हटाने के विवाद में नया मोड़ आया है। प्रशासन द्वारा विशेष मशीनों से प्रतिमा की स्कैनिंग और रात की कार्रवाई पर स्थानीय पार्षदों ने सवाल उठाए हैं।
ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में करवा चौथ के दिन एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने सिर पर मूसली से कई वार किए। पढ़ें पूरी घटना और पुलिस जांच की विस्तृत रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान से जुड़े वायरल वीडियो विवाद की विस्तार से जानकारी। महिला रश्मि नागर सिंह चौहान ने 20 साल के रिश्ते और सांसद अनिता चौहान पर मानसिक प्रताड़ना के क्या आरोप लगाए हैं,
मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी रमेश थेटे को धोखाधड़ी और चेक बाउंस के मामले में नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। भोपाल कोर्ट द्वारा फरार घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। थेटे के खिलाफ दर्ज मामलों और गिरफ्तारी की पूरी जानकारी पढ़ें।
सीधी में जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं, डॉक्टरों की कमी और मेडिकल कॉलेज निर्माण में देरी के विरोध में युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। संगठन ने स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने की मांग की।
पन्ना में सागर लोकायुक्त पुलिस ने जल संसाधन विभाग के डिविजनल एकाउंटेंट दीपक परिहार और लिपिक अरविंद पाठक को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा। ठेकेदार ने 25 लाख रुपये का लंबित बिल पास कराने के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत की थी।
भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 के मेरिट होल्डर अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान झड़प हुई और अभ्यर्थियों ने राष्ट्रगान गाया।
रीवा के करीब 10 करोड़ रुपये से बने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नियमित अधिकारी का पद खाली है। सतना के अधिकारी को प्रभार सौंपा गया है। आठ आउटसोर्स कर्मचारी पांच महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशान हैं।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में कई डॉक्टरों को दोहरी और तिहरी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अतिरिक्त प्रभार के कारण ओपीडी, वार्डों में उपस्थिति, मरीजों का इलाज और मेडिकल शिक्षा प्रभावित होने के आरोप सामने आए हैं।
सतना के हाटी मोड़ पर दुर्घटनाओं की आशंका के चलते प्रशासन ने न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान हंगामा हुआ। मां-बेटी पर शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज हुआ, बिजली चोरी पर भी कार्रवाई जारी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह