सतना नगर निगम में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत पार्षद प्रीति कुशवाहा को एक दिन के लिए स्पीकर बनाया गया। महिला आरक्षण, स्थानीय मुद्दों और परिषद की बहसों ने चर्चा को नई दिशा दी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
अपने 45 वर्षों के इतिहास में नगर निगम सतना ने भले ही अब तक दो - दो महिला महापौर दिए हों लेकिन अभी तक किसी महिला को निगम का स्पीकर बनने का मौका नहीं मिला था और उन्हें यह मौका दिया वर्तमान परिषद् अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी पालन ने, अवसर था नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत आयोजित परिषद् के विशेष सम्मेलन का। महिलाओं को लोकसभा और राज्यसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के मामले में नगर निगम की प्रतिबद्धता दर्शाने के लिए आयोजित इस विशेष सम्मेलन में एमआईसी सदस्य और वार्ड क्रमांक - 24 की पार्षद प्रीति कुशवाहा को एक दिन के लिए नगर निगम परिषद् का अध्यक्ष बनाया गया। महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए नगर निगम स्पीकर राजेश चतुर्वेदी के इस कदम का महापौर, सत्ता और विपक्ष के पार्षदों ने मुक्त कंठ से सराहना की है। इससे पहले विशेष सम्मेलन की शुरूआत के पहले संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। गौरतलब है कि लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसदी का आरक्षण दिया जाए, इसका प्रस्ताव परिषद ने सर्वसम्मति से पारित किया। यहां उल्लेखनीय है कि नगर निगम के 45 वार्डों में 23 महिला और 22 पुरुष पार्षद हैं।
नौटंकी व दिखावा जैसे शब्दों पर मेयर ने जताई आपत्ति
बहस के दौरान पार्षदों द्वारा एक दिन के लिए महिला स्पीकर बनाए जाने पर नौटंकी व दिखावा जैसे शब्दों का उपयोग किए जाने पर महापौर योगेश ताम्रकार ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि एक अच्छी पहल पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। यहां चर्चा इस बात की हो रही है कि विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाए कि नहीं। इस पर सत्ता और विपक्ष ने एकसुर में कहा कि आरक्षण दिया जाए, हम सभी इसके पक्ष में हैं।
नम्रता सिंह ने तर्कों के साथ रखी अपनी बात
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर आयोजित परिषद के विशेष सम्मेलन में वार्ड क्र. 25 की पार्षद नम्रता सिंह ने आरक्षण बिल की विशेषताएं और यह बिल कब-कब आया, इन सब बातों को तर्कों के साथ रखा। उन्होंने इसके लिए कई उदाहरण दिए और कहा कि महिला आदिकाल से सशक्त है, पुरुषों के बराबरी से काम कर रही है। उन्हें और सशक्त बनाने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में हो रहा है।
पार्षदों के बीच बैठे अध्यक्ष
एक दिन के लिए अध्यक्ष की आसंदी पर महिला पार्षद प्रीती कुशवाहा को बैठाने के बाद नगर निगम के स्पीकर राजेश चतुर्वेदी पालन स्वयं पार्षदों के बीच बैठे। वर्तमान कार्यकाल और नगर निगम के इतिहास में यह पहला अवसर है जब कोई स्पीकर अपनी आसंदी पर किसी पार्षद को बैठाकर स्वयं पार्षदों के बीच बैठा हो। इस मौके पर महापौर योगेश ताम्रकार, कार्यकारी स्पीकर प्रीती कुशवाहा, नगर निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी पालन, नगर निगम कमिश्नर शेर सिंह मीना, उपायुक्त सत्यम मिश्रा, पार्षद आदित्य यादव, रावेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
महिलाओं की बातों को किया जा रहा अनसुना
वार्ड क्र . 38 की महिला पार्षद प्रवीण सिंह ने कहा कि भले ही आज एक दिन के लिए महिलाओं पर आधारित विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया है लेकिन यहां महिलाओं की ही बातें नहीं सुनी जा रहीं। उन्होंने कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई शिकायतों पर कार्रवाई न होने का मुद्दा उठाया।
महिला आरक्षण बिल पास उसे लागू किया जाए
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रावधानों की चर्चा करते हुए वार्ड क्र. चार के पार्षद अमित अवस्थी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल तो पास हो गया है उसे लागू किया जाए।
मस्टर कर्मियों के वेतन का मुद्दा भी उठा
परिषद के विशेष सम्मेलन के दौरान अमित कुमार अवस्थी ने नगर निगम के मस्टर कर्मियों को पिछले दो-तीन महीनों से वेतन न मिलने का मामला उठाया। जिस पर महापौर योगेश ताम्रकार और कमिश्नर शेर सिंह मीना ने उन्हें जल्द से जल्द वेतन की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
वार्ड में पानी नहीं आ रहा
वार्ड क्र. 16 की पार्षद सुनीता चौधरी ने वार्ड में पेयजल की समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि इनके वार्ड में पानी नहीं आ रहा है। इस दौरान अन्य पार्षदों ने भी नियमित पेयजल सप्लाई का मामला
भी उठाया।
महिला पार्षद ने लगाया उपेक्षा का आरोप
नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत आयोजित विशेष सम्मेलन में वार्ड क्र. 31 की पार्षद रजनी तिवारी ने महिला पार्षदों के वार्डों में काम को लेकर उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वार्ड क्र. 5 में पिछले 8 माह से सीवर खुदी पड़ी है और यहां कोई काम नहीं हो रहा। जबकि यहां महिला पार्षद हैं, ऐसे में एक दिन के लिए महिला पार्षद को स्पीकर बनाए जाने की नौटंकी और ढकोसला क्यों?
वार्ड नं. 9 में कागज में बन गई सड़क
पार्षद रजनी राजकुमार तिवारी ने इसी तरह वार्ड क्र. 9 की महिला पार्षद कपसा तिवारी के वार्ड की की जा रही उपेक्षा का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि यहां भी महिला पार्षद हैं जिसके चलते यहां भी कोई काम नहीं हो रहा। यहां तो वार्ड में बनने की बजाय कागजों में सड़क बन गई।
प्रोपोगंडा फैलाया जा रहा
नगर निगम में विधायक प्रतिनिधि व पूर्व पार्षद राजदीप सिंह मोनू ने कहा कि महिला आरक्षण बिल के नाम पर प्रोपोगंडा फैलाया जा रहा है। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो महिलाओं को सम्मान देती है। उसी की पार्टी से देश की पहली प्रधानमंत्री और पार्टी की पहली अध्यक्ष हुई हैं जबकि भाजपा और संघ ने आज तक अध्यक्ष के पद पर आसीन नहीं हुआ। भाजपा अपना एजेंडा चलाना चाहती है। उन्होंने कहा कि हम सीता राम कहते है और आप जय श्री राम, दोनों में फर्क साफ दिखाई देता है अगर बात महिला आरक्षण की ही थी तो 2023 में ही पास हो गया था उसको लागू कर दीजिए लेकिन 2026 में परिसीमन को जोड़ के लाया गया बिल ये बताता है कि नारी वंदन की आड़ लेकर आप सिर्फ उत्तर और दक्षिण के बीच खाई पैदा करना चाह रहे है साथ ही भाजपा का गिरता हुआ ग्राफ को पाटने का काम करना है ताकि वापस सत्ता पा सके लेकिन इस देश की महिलाएं सब समझ चुकी है।
नायक फिल्म के अनिल कपूर की तरह करें काम
इस मौके पर वार्ड क्र. एक की पार्षद मीना माधव ने एक दिन की महिला स्पीकर प्रीती कुशवाहा की तुलना नायक फिल्म के अनिल कपूर से करते हुए कहा कि जिस तरह फिल्म में अनिल कपूर ने पूरी व्यवस्था बदल दी थी वैसा ही कुछ काम आप करिए। उन्होंने इस दौरान शहर व वार्ड की समस्याएं गिनाते हुए कहा कि उनके वार्ड में पाइप लाइन तो बिछी है लेकिन पानी नहीं आ रहा। उत्तरी पतेरी में चार माह से सीवर का गंदा पानी बह रहा है। जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे, वार्ड में सफाई नहीं हो रही।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से प्रस्तावित है। इसको लेकर सभी विभाग कवायद में जुट गए हैं। इसी सत्र में सरकार वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट भी पेश करेगी। इसके साथ ही आधा दर्जन के करीब लंबित विधेयक भी सदन के पटल पर सरकार रखेगी।
राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी ने नेपाल भागने की खबरों का खंडन किया है। जमानत रद्द करने की मांग और सीबीआई जांच की मांग के बीच जानें क्या है पूरा मामला।
एमपी बोर्ड टॉपर चांदनी विश्वकर्मा से मिलने भोपाल के भीमनगर स्लम पहुंचे CM मोहन यादव। मुख्यमंत्री ने छात्रा की उच्च शिक्षा का खर्च उठाने और पक्का घर बनवाने का दिया भरोसा। जानिए क्या है टॉपर का सपना।
भोपाल एटीएस ने एक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। काजी कैंप से गिरफ्तार फराज और उसके साथियों के जरिए चार राज्यों में फैले स्लीपर सेल और विदेशी फंडिंग का बड़ा खुलासा हुआ है।
भीषण गर्मी के बावजूद कम बिजली खपत दिखाने वाले और स्मार्ट मीटर नहीं लगवाने वाले उपभोक्ताओं की जांच होगी। बिजली विभाग ने विशेष तकनीकी टीम गठित कर संदिग्ध मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जिला अस्पताल के बाहर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई महज दो दिन में बेअसर दिखी। ठेले, गुमटियां और अवैध पार्किंग फिर लौट आईं, जबकि एम्बुलेंसों के लिए बनाई गई नई व्यवस्था भी धरातल पर नहीं उतरी।
डिजिटल गवर्नेंस के विस्तार के साथ डेटा सुरक्षा की चुनौतियां भी बढ़ी हैं। ऐसे में राज्य को साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सक्षम बनाना जरूरी है। रिसर्च सेंटर के माध्यम से विशेषज्ञों, तकनीकी संस्थानों और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर एक मजबूत साइबर सुरक्षा तंत्र विकसित किया जाएगा।
मध्य प्रदेश के मुरैना में सिकरौदा ट्रैक पर बड़ा रेल हादसा। ट्रेन में आग की अफवाह के बाद नीचे उतरे उत्तर प्रदेश के मां-बेटे सहित 4 यात्रियों की दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से मौत।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के केसली में 1.25 करोड़ लाडली बहनों के खातों में ₹1835 करोड़ की 37वीं किस्त ट्रांसफर की। साथ ही ₹190 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन कर देवरी का नाम 'देवपुरी' करने और ₹550 करोड़ के थावरी जलाशय की बड़ी घोषणाएं कीं।
मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने मानसून में डेंगू नियंत्रण के लिए देश का अनोखा AI आधारित प्रेडिक्शन सिस्टम लॉन्च किया है। डॉ. हिमांशु जायसवार के अनुसार यह सिस्टम एक महीने पहले ही डेंगू हॉटस्पॉट का पूर्वानुमान लगाएगा। पूरी रिपोर्ट और बचाव के उपाय पढ़ें।