सतना में एयरफोर्स अधिकारी के घर पथराव और फायरिंग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी समेत अन्य फरार बदमाशों की तलाश जारी है। घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शुक्रवार की शाम एयरफोर्स आफीसर के घर में पथराव कर कट्टे से कई राउंड फायरिंग करने की घटना को अंजाम देकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर बंटा व अन्य की तलाश में पुलिस के द्वारा संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि कोलगवां थानान्तर्गत घूरडांग निवासी रामराज सिंह एयरफोर्स में आफीसर हैं वर्तमान में वे पत्नी के साथ अहमदाबाद में हैं। घूरडांग स्थित आवास में उनका बेटा हर्ष रहता है। शुक्रवार की शाम हर्ष अपनी साथी पंकज तिवारी, यशराज त्रिपाठी के साथ घर पर कैरम खेल रहा था। इसी दौरान हर्ष को बाहर से पुकारने की आवाज आई। आवाज सुनकर हर्ष और उसके दोनों साथी घर से बाहर निकले तो जिला बदर के आरोपी बंटा उर्फ अमित सोनी और उसके साथ आए बदमाशों ने पथराव शुरू कर दिया। घर के बाहर खड़ी बाइक और स्कूटी में पत्थर पटक कर तोड़फोड़ करने लगे। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर जिला बदर के आरोपी बंटा उर्फ अमित सोनी ने एक के बाद एक पांच राउंड गोली चलाई। पथराव में हर्ष के पैर में चोट आई। हर्ष की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया। टीआई कोलगवां सुदीप सोनी ने बताया कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर अंकित सिंह पिता नरेन्द्र सिंह और युवराज सिंह उर्फ राज सिंह पिता केदार सिंह दोनों निवासी हाउंसिग बोर्ड कालोनी मेडिकल कालेज के पास को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
जिला बदर का आरोपी है बंटा
घर में पथराव कर वाहनों में तोड़फोड़ व फायरिंग की घटना का मुख्य आरोपी बंटा उर्फ अमित सोनी निवासी बाल्मीक कालोनी के खिलाफ पूर्व से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आपराधिक गतिविधियों के चलते उसे जिला बदर किया गया था। अवैध ंअसलहे के साथ हिस्ट्रीशीटर बंटा के सोशल मीडिया पर कई वीडियो हैं। हिस्ट्रीशीटर बंटा मेडिकल नशा और अवैध हथियार की बिक्री के कारोबार से जुड़ा हुआ है। उसके साथ रहने वाले लड़के ज्यादातर आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं। यह सभी नशीली कफ सिरप की बिक्री शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में करते हैं। कोलगवा ं पुलिस ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर बंटा और घटना में शामिल अमर सिंह अकौना की तलाश में संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। आरोपियों पर धारा 296ए, 109(1), 324 (4), 351(3), 3(5)बीएनएस एवं 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा
रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस ने 'नशा मुक्ति अभियान 2.0' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 2 तस्करों को रंगे हाथों दबोचा और करोड़ों के माल के साथ केमिकल जब्त किए।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, हाईटेक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। पीएम ई-बस सेवा के तहत सोमवार से शहर में यात्रियों के साथ इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन शुरू होने जा रहा है।
दतिया का सियासी पारा इन दिनों चरम पर है। भगवा पार्टी की तरफ से चुनावी रण में उतरीं किन्नर प्रत्याशी संजना सिंह का प्रचार अभियान पूरे प्रदेश में कौतूहल और चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दतिया की गलियों में यह सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि एक अनोखा लोक-उत्सव जैसा नजारा बन गया है।
मध्यप्रदेश में भले ही सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति का दावा करती हो, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार के आरोपियों पर केस चलाने के लिए विभिन्न विभाग अभियोजन की अनुमति देने में आनाकानी कर रहे हैं।
रीवा के एपीएस विश्वविद्यालय में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया में समिति बदलने से विवाद गहरा गया है। पात्रता, दस्तावेजों और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
रीवा में एनएसयूआई ने पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज और शिक्षा व्यवस्था के विरोध में भाजपा कार्यालय घेरने का प्रयास किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
रीवा में ज्वेलरी दुकान से करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। सीसीटीवी में आरोपी कैद हुआ है। वहीं 50 लाख से अधिक की चोरी का खुलासा अब तक नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
पन्ना दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 184 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि जारी करते हुए मेडिकल कॉलेज, केन-बेतवा परियोजना और समान नागरिक संहिता पर सरकार की प्राथमिकताएं बताईं।
सतना के एक स्पा सेंटर में कर्मचारियों और संचालक के बीच विवाद के बाद आधी रात पुलिस पहुंची। ताला तोड़कर युवतियों को बाहर निकाला गया। शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया।
सतना में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस और एनएसयूआई ने कलेक्ट्रेट घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प, हिरासत, यातायात जाम और थाना वाहन में तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई।