सतना केंद्रीय जेल में तम्बाकू ले जाते पकड़े गए प्रहरी को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की गई है। हाल के दिनों में जेल कर्मियों पर प्रतिबंधित सामग्री और नशे के सामान पहुंचाने के आरोप लगातार सामने आए हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
केन्द्रीय जेल में बंद सजायाफ्ता और विचाराधीन कैदियों को नशे की सामग्री उपलब्ध कराने वाले जेल कर्मियों के एक के बाद एक सामने आ रहा है। गांजा पहुंचाने का सोशल मीडिया पर आॅडियो वायरल होने पर मुख्य प्रहरी निलंबित होने के कुछ दिन बाद भी जेल के अंदर तम्बाकू ले जाते प्रहरी पकड़ा गया। मामले का खुलासा होने पर जेल अधीक्षक के द्वारा प्रहरी को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
चार से आठ बजे तक थी ड्यूटी
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार केन्द्रीय जेल में पदस्थ प्रहरी वनवारी लाल जाटव की ड्यूटी शनिवार को सुबह 4 बजे से 8 बजे तक लगी हुई थी। सुबह 4 बजे प्रहरी वनवारी लाल ड्यूटी पर पहुंचा। जेल प्रवेश के पहले नियमानुसार ड्यूटी पर अंदर जा रहे प्रहरी वनवारी लाल की जांच मुख्य प्रहरी सैय्यद इसरार के द्वारा की गई। जांच के दौरान प्रहरी वनवारी लाल बेल्ट के नीचे टेप से लपेट कर तम्बाकू की पुड़िया छिपाई हुई थी।
कागज व टेप से बनाई थी पुड़िया
जेल प्रबंधन ने बताया कि प्रहरी वनवारी लाल जाटव के द्वारा कागज और टेप लगाकर तम्बाकू की पुड़िया बनाई गई थी। तम्बाकू की पुड़िया जब्त कर वजन कराया गया जो 12 ग्राम निकला। मामले की जांच कर पता लगाया जा रहा है कि प्रहरी वनवारीलाल के द्वारा जेल के अंदर किस उद्देश्स से प्रतिबंधित तम्बाकू ले जाई जा रही थी। हालांकि सूत्रों का कहना है कि प्रहरी पर पहले भी जेल के अंदर तम्बाकू व अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाने के आरोप लगते रहे हैें। नशे का सामान कैदियों को मुंह मांगी कीमत पर उपलब्ध कराया जाता है।
जांच रिपोर्ट पर होगी आगे कार्रवाई
जेल अधीक्षक लीना कोष्ठा ने बताया कि तम्बाकू की पुड़िया ले जाते पकड़े गए प्रहरी वनवारी लाल जाटव को जेल नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि प्रहरी के द्वारा तम्बाकू किसलिए जेल के अंदर ले जाई जा रही थी, इसमें किसी अन्य का सहयोग तो नहंी लिया गया। इस बीच निलंबित प्रहरी की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है जिसमें वह वर्दी में पिस्टल लिए हुए है। चर्चा है कि प्रहरी ने संभवत: अपना रौब दिखाने के उद्देश्य से ऐसी फोटो खिंचवा कर सोशल मीडिया में पोस्ट की।
पहले भी पकड़े जा चुके हैं जेल कर्मी
जेल के कुछ कर्मियों पर कैदियों को नशे की सामग्री के अलावा अन्य प्रतिबंधित सामग्री उपलब्ध कराने के आरोप लगते रहे हैं। जेल के कई कर्मचारी प्रतिबंधित सामान के साथ पूर्व में भी पकड़े जा चुके हैं। तलाशी के दौरान जेल के अंदर गांजा और मोबाइल फोन भी मिल चुका है। दो दिन पहले ही मुख्य प्रहरी की बातचीत का आॅडियो वायरल हुआ था जिसमें वह जेल के अंदर 25 ग्राम गांजा और पांच हजार रुपए पहुंचाने की बातचीत करते सुनाई दे रहा था। आॅडियो वायरल होने पर उसे निलंबित कर दिया गया था।

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में छत से रिस रहे पानी के कारण बेसमेंट पार्किंग जलमग्न हो गई है। जर्जर ढांचे, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और खराब रखरखाव को लेकर डॉक्टरों व कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में गर्मी के मौसम में भी हार्ट अटैक के मरीजों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। कार्डियोलॉजी वार्ड और आईसीयू फुल हैं, जबकि डॉक्टर बढ़ते मामलों के कारणों का अध्ययन कर रहे हैं।
रीवा जिले के चुंआ गांव में घर निर्माण के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में एक वर्षीय बालक गिर गया। पुलिस और ग्रामीणों ने करीब दो घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद मासूम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
रीवा में समान थाना क्षेत्र के पास बाइक सवार बदमाशों ने युवक के गले से सोने की चेन झपट ली। लगातार बढ़ रही स्नेचिंग घटनाओं के बीच पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
सीधी जिले के खोरखा जंगल में एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है, जबकि शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
सिंगरौली में कॉलेज भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। प्रशासन उसे सुरक्षित नीचे उतारने में जुटा रहा, जबकि प्रभावित परिवारों ने पुनर्वास की मांग उठाई।
सतना में एयरफोर्स अधिकारी के घर पथराव और फायरिंग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी समेत अन्य फरार बदमाशों की तलाश जारी है। घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।
सतना केंद्रीय जेल में तम्बाकू ले जाते पकड़े गए प्रहरी को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की गई है। हाल के दिनों में जेल कर्मियों पर प्रतिबंधित सामग्री और नशे के सामान पहुंचाने के आरोप लगातार सामने आए हैं।
सतना केंद्रीय जेल में तम्बाकू ले जाते पकड़े गए प्रहरी को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की गई है। हाल के दिनों में जेल कर्मियों पर प्रतिबंधित सामग्री और नशे के सामान पहुंचाने के आरोप लगातार सामने आए हैं।
सतना जिले के सात सांदीपनि विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र से कृषि संकाय शुरू होगा। छात्रों को आधुनिक कृषि शिक्षा मिलेगी, हालांकि नियमित शिक्षकों और व्यावहारिक संसाधनों की कमी को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह