सतना जिला अस्पताल में प्रसूता के गर्भस्थ शिशु की मौत पर परिजनों ने उपचार और सिजेरियन में देरी का आरोप लगाया है। घटना के बाद प्रसूति सेवाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल में एक प्रसूता के गर्भस्थ शिशु की मौत को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकीय निर्णय लेने में हुई देरी और समय पर आॅपरेशन न किए जाने के कारण शिशु को बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद अस्पताल की प्रसूति व्यवस्था एक बार फिर चर्चा में आ गई है। जानकारी के मुताबिक, पौड़ी कोठी निवासी वर्षा सिंह (26) को प्रसव पीड़ा बढ़ने पर शनिवार देर रात कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल भेजा गया था। अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार उन्हें रात करीब एक बजे भर्ती किया गया। परिजनों का कहना है कि भर्ती के समय प्रसूता का पानी उतर चुका था और जांच के दौरान गर्भ में पल रहे शिशु की हृदय गति सामान्य बताई गई थी।
भर्ती के समय भ्रूण की धड़कन सामान्य थी
परिवार का आरोप है कि रातभर महिला अस्पताल में भर्ती रही, लेकिन प्रसव प्रक्रिया को आगे बढ़ाने या सिजेरियन की आवश्यकता पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। उनका दावा है कि सुबह तक शिशु की धड़कन सामान्य थी, इसके बावजूद चिकित्सकीय हस्तक्षेप में विलंब होता रहा। बताया जा रहा है कि रात में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों के बाद सुबह विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भी प्रसूता की निगरानी की, लेकिन आॅपरेशन का निर्णय दोपहर में लिया गया। अंतत: करीब दोपहर 1 बजे सीजर आॅपरेशन किया गया। परिजनों के अनुसार, तब तक गर्भस्थ शिशु की मृत्यु हो चुकी थी।
मामले की निष्पक्ष जांच की मांग
यह महिला की पहली संतान थी। नवजात को जन्म से पहले ही खो देने से परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक चिकित्सकीय कदम उठाए गए होते तो परिणाम अलग हो सकता था। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, यह मामला प्रसूति सेवाओं में समयबद्ध निर्णय और संवेदनशील चिकित्सा प्रबंधन की आवश्यकता को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े कर रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।