सतना की फल-सब्जी मंडी में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। सड़े कचरे और दुर्गंध से व्यापारी व ग्राहक परेशान हैं, जबकि नियमित सफाई की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
कृषि उपज मंडी समिति के अंतर्गत संचालित फल-सब्जी प्रांगण में साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था ने व्यापारियों और ग्राहकों की परेशानी बढ़ा दी है। करीब 12 एकड़ में फैले इस प्रांगण में लंबे समय से नियमित सफाई नहीं होने के आरोप लग रहे हैं। सफाई न होने के कारण चारों ओर सड़ा-गला कचरा जमा है। फल और सब्जियों के अवशेषों से उठती दुर्गंध के चलते यहां काम करना दूभर हो गया है। स्थिति यह है कि थोक व्यापारियों के साथ-साथ खरीदारी के लिए आने वाले फुटकर व्यवसायी और आम उपभोक्ता भी बदबू से असहज महसूस कर रहे हैं। इस मंडी प्रबंधन का कहना है कि आधा दर्जन कर्मचारी इसके लिए लगे होते हैं।
केवल अनाज मंडी की सफाई
मंडी प्रशासन ने अनाज मंडी प्रांगण की साफ-सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से संविदाकार नियुक्त कर रखा है, जिससे वहां नियमित सफाई होती रहती है। इसके विपरीत फल-सब्जी प्रांगण के लिए ऐसी कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। परिणामस्वरूप यहां रोजाना सफाई नहीं हो पाती और कचरे का ढेर लगातार बढ़ता जा रहा है। बारिश या गर्मी के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं, जब बदबू के साथ मच्छर और मक्खियों की संख्या बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें: प्रशासन का डंडा चला पुराने बस स्टैंड से रीवा अमरपाटन रूट बसें हटीं आज
हर दिन निकलता है क्विंटलों कचरा
फल-सब्जी मंडी में प्रतिदिन अलग-अलग किस्म के फलों और सब्जियों से भरी लगभग पचास ट्रक आती हैं। इनमें से कई ट्रक लंबी दूरी से पहुंचती हैं। परिवहन के दौरान कुछ माल खराब हो जाता है, वहीं पुराना स्टॉक भी बिक्री योग्य नहीं रह पाता। इस कारण रोजाना हजारों किलो सड़ा-गला फल, सब्जियां और अन्य जैविक कचरा निकलता है। कचरे के निस्तारण की कोई स्थायी व्यवस्था न होने से व्यापारी मजबूरी में इसे प्रांगण के एक कोने में फेंक देते हैं। यही कचरा धीरे-धीरे गंदगी और दुर्गंध का स्थायी स्रोत बन गया है।
कई बार उठा चुके हैं मुद्दा
व्यापारियों का कहना है कि वे कई बार मंडी प्रशासन से फल-सब्जी प्रांगण की नियमित साफ-सफाई की मांग कर चुके हैं। उनकी मांग है कि अनाज मंडी की तर्ज पर यहां भी टेंडर के माध्यम से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 12 एकड़ जैसे बड़े क्षेत्र की व्यक्तिगत रूप से सफाई कराना न केवल कठिन बल्कि खर्चीला भी है। व्यापारियों का तर्क है कि जब मंडी को सभी प्रकार के शुल्क और कर दिए जाते हैं, तो साफ-सफाई की जिम्मेदारी भी कृषि उपज मंडी समिति की ही बनती है।
6 कर्मचारियों की नियमित ड्यूटी है प्रांगण साफ रखने की। पूर्व में फल विक्रेताओं को कहा जा चुका है कि निर्धारित जगहों पर ही खराब सामग्री फेंके। मैं कल जाकर एक बार फिर फल विक्रेताओं से बात करूंगा।
करूणेश तिवारी, मंडी सचिव, सतना
यह भी पढ़ें: भोपाल : विवाहिता ने की खुदकुशी, सुसाइड से पहले मां को किया था कॉल

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।