सतना के मझगवां में मासूम की मौत ने कुपोषण की भयावह स्थिति उजागर कर दी है। प्रशासन और विभागीय दावों के बीच सच्चाई की जांच जारी है, जबकि क्षेत्र में हजारों बच्चे कुपोषण से जूझ रहे हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र मझगवां में बीती रात एक मासूम की मौत हो गई। मासूम की मौत को लेकर दो तरह के दावे सामने आ रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि इसकी मौत कुपोषण की वजह से हुई तो वहीं दूसरी ओर विभागीय अमला इसे सामान्य मौत बता रहा है। हालांकि, मासूम की मौत कैसे हुई इसका खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा।
कुपोषण के लिए बदनाम मझगवां में मासूम की मौत के बाद प्रशासनिक स्तर पर हड़कंप मचा हुआ है। मासूम की मौत को लेकर प्रशासन कितना गंभीर है, इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिन में पंचनामा जारी कर मौत को सामान्य बताने के बाद मझगवां एसडीएम महिपाल सिंह, महिला बाल विकास अधिकारी राजीव सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग से सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला, डीआईओ डॉ. सुचित्रा अग्रवाल देर शाम मृतक के घर पहुंचे और माता- पिता के बयान दर्ज किए। गौरतलब है कि मझगवां में 1300 से अधिक बच्चे कुपोषित हैं, जबकि 460 बच्चे अति गंभीर कुपोषित हैं।
पीड़ित के घर पहुंचे एसडीएम
मासूम की मौत की जानकारी लगते सुबह से ही स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग की जांच टीम रिकार्डों को खंगालने में लगी थी। जानकारी मिलते ही मझगवां एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर, महिला बाल विकास अधिकारी राजीव सिंह एवं सीएमएचओ डा. मनोज शुक्ला डीआईओ डॉ. सुचित्रा अग्रवाल भी पीड़ित परिवार के यहां पहुंचे।
1300 से ज्यादा बच्चे कुपोषित 460 अति गंभीर कुपोषित
मझगवां विकासखंड क्षेत्र में कुपोषण की स्थित भयावह है, यहां कुपोषण के आंकड़े डरावने हैं। आंकड़े बताते हैं कि अभी भी यहां 1300 से अधिक बच्चे कुपोषण की श्रेणी में जी रहे हैं। मझगवां क्षेत्र में घर-घर सर्वे अभियान के तहत 460 बच्चे अति गंभीर कुपोषित मिले थे वहीं 1300 बच्चों में माइल्ड कुपोषण पाया गया था। सभी बच्चों को चिन्हित कर इलाज कराने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। आश्चर्य की बात यह है कि इतने व्यापक पैमाने पर कुपोषित बच्चों के मिलने के बाद भी महिला बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग का मैदानी अमला निष्क्रिय है। कुपोषित बच्चों के इलाज के लिए बनाए गए एनआरसी केन्द्र खाली पड़े हैं।
निजी क्लिीनिक संचालक ने बताया था एनीमिक-कुपोषित
जानकारी के अनुसार मझगवां विकासखंड अन्तर्गत कैमहा महतैन निवासी भारती मवासी पिता राजललन मवासी उम्र 11 माह 21 दिन की मौत रविवार की रात 12 बजे हो गई। पारिवारिक सूत्रों की मानें तो लगभग एक सप्ताह पहले बच्ची के बीमार होने पर उसे निजी क्लीनिक संचालित करने वाले चिकित्सक डॉ. लाल बहादुर गर्ग को दिखाया था, जहां डाक्टर ने उसे एनीमिक और कुपोषित बताया और इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी थी। हालांकि बच्ची को लेकर परिजन आगे इलाज के लिए नहीं गए। परिजनों द्वारा बच्ची की मृत्यु के बाद उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
तैयार किया गया पंचनामा
बताया गया कि बच्ची की मौत के बाद मृतका के पिता का बयान दर्ज किया गया एवं जांच समिति की उपस्थिति में पंचनामा भी तैयार किया गया। पंचनामा में उल्लेख है कि बच्ची का जन्म 15 अपै्रल 2025 को सीएचसी मझगवां में हुआ था, जन्म के समय बच्ची का वजन 2.200 ग्राम था। जन्म से लेकर अभी तक कोई बीमारी नहीं थी न ही बच्ची कुपोषण के दायरे में आ रही थी। बच्ची के जन्म के तीन माह बाद माता-पिता पन्ना में निवास कर रहे थे। बीच-बीच में गांव कैमहा आते- जाते थे। बच्ची को 15 अपै्रल को बीसीजी, 16 जून 2025 को पेंटा- 1, 25 अक्टूबर को पेंटा- 2, 24 नवम्बर को पेंटा-3 एवं 10 मार्च 2026 को मीजल्स रुबेला का टीका लगा था। पंचनामा के दौरान बच्ची के माता- पिता, ग्रामवासी, आशा पर्यवेक्षक कल्पना सिंह, भूतपूर्व सरपंच राकेश कुमार यादव, ग्राम आशा गोमती यादव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जनकलली, वर्तमान सरपंच अमृता देवी मौजूद रहीं।
बच्ची की मौत स्वाभाविक कारणों से हुई है, बच्ची की मां की उम्र 20 साल है और यह चौथी बच्ची है, बच्ची की मां वर्तमान में गर्भावस्था में है। सप्ताह भर पूर्व बच्ची को सर्दी-बुखार के चलते निजी चिकित्सक को दिखाया गया था। रविवार की रात मां के द्वारा बच्ची को दूध पिलाया गया था, जिसके बाद बच्ची ने कोई हलचल नहीं की। जांच में मौत की पुष्टि हुई। बच्ची को सभी टीके लगे थे, 10 मार्च 2026 को जब टीका लगाया गया था तब बच्ची का वजन 7 किलो 200 ग्राम था।
डॉ. रुपेश सोनी, मझगवां बीएमओ
बच्ची को सूखा रोग था, हमेशा बीमार रहती थी, हालांकि विभाग द्वारा इसे कुपोषण में चिन्हित नहीं किया गया था। बच्ची के जन्म के बाद एक-दो बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर आर्इं थीं उसके बाद से मिलना नहीं हुआ।
राजललन मवासी, बच्ची के पिता


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार भोजशाला में 'सरस्वती लोक' और 'राजा भोज शोध संस्थान' बनाने की घोषणा की है। साथ ही आंदोलन के 3 शहीदों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये देने का एलान किया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में एमपी हाईकोर्ट ने आरोपी सास व रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया है। वहीं अब इस केस की जांच दिल्ली से आई CBI टीम करेगी। जानिए पूरा अपडेट।
मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थिति ऐतिहासिक भोजशाला आज एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब सीएम डॉ. मोहन यादव दोपहर 1:30 बजे मंदिर पहुंचे और मां वाग्देवी (सरस्वती) के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। पद पर रहते हुए भोजशाला पहुंचने वाले डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 26 मई को 12 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मध्य प्रदेश भाजपा 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के नाम से अभियान शुरू करने जा रही है।
नईगढ़ी के पोषण पुनर्वास केंद्र में गंभीर कुपोषण और सांस की समस्या से जूझ रही तीन माह की बच्ची अलीजा का सफल उपचार किया गया। विशेष देखभाल और पोषण से उसकी सेहत में उल्लेखनीय सुधार हुआ।
रीवा के पड़रा क्षेत्र में एग्रीकल्चर कॉलेज के हॉस्टल छात्रों पर राहगीरों से मारपीट, अवैध वसूली और वाहनों में तोड़फोड़ के आरोप लगे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू की है।
रीवा पुलिस ने महिलाओं से मंगलसूत्र लूटने वाले दो आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से लूटा गया मंगलसूत्र और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है।
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में वीआरडीएल लैब और आईसीटीसी सेंटर में शीतलन व्यवस्था के अभाव से सेम्पल प्रभावित होने के आरोप हैं। इससे जांच की गुणवत्ता और मरीजों की रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं।
सीधी के कसिहवा गांव में आग की घटना में तीन बच्चों की मौत के बाद शासन, प्रशासन और समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़े हुए। आर्थिक सहायता, पुनर्वास और बच्ची के भविष्य की सुरक्षा के लिए कई निर्णय लिए गए।
अनूपपुर के बिजुरी में युवती की मौत और नाबालिग साथी की आत्महत्या के बाद पुलिस जांच पर सवाल उठे हैं। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए आईजी ने चार सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है।